ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वावलम्बन की ओर अग्रसर महिलाओं से मुख्यमंत्री हुए रूबरू: बढ़ाया हौसला, कहा- महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय लिख रहीं हैं महिलाएं’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

स्वावलम्बन की ओर अग्रसर महिलाओं से मुख्यमंत्री हुए रूबरू: बढ़ाया हौसला, कहा- महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय लिख रहीं हैं महिलाएं’

By @dmin
Published: January 27, 2021
Share
Leading women towards Swavalamban, Chief Minister Rubaru
Leading women towards Swavalamban, Chief Minister Rubaru
SHARE

कोण्डागांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने दो दिवसीय कोण्डागांव जिले के प्रवास के दौरान उड़ान बिहान आजीविका केन्द्र पहुंचे। चिखलपुटी स्थित इस आजीविका केन्द्र में मुख्यमंत्री बघेल ने आजीविका की विभिन्न गतिविधियों में मजबूती से कदम बढ़ाती हुई महिलाओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से सशक्त महिलाएं, सशक्त छत्तीसगढ़ का प्रतीक है। आत्मनिर्भर महिला न केवल परिवार बल्कि समाज के अन्य वर्गों के लिए भी प्रेरणा देने का कार्य करती हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि शासन द्वारा आंगनबाड़ी और शालाओं में मध्यान्ह भोजन के अंतर्गत अण्डा वितरित किया जा रहा है। अगर महिलाएं कुक्कट पालन करके स्थानीय स्तर पर अण्डे वितरण का दायित्व लेती हैं तो निश्चित रूप से हमें अन्य राज्य से अण्डा मंगाने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा गौठानों को आजीविका केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिसके तहत् सभी आजीविका संसाधनों को एक ही स्थान पर संचालित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि चिखलपुटी उड़ान बिहान आजीविका केन्द्र में 43 महिलाओं को बेकरी बिस्किट, पेपर प्लेट, अगरबत्ती, प्रसंस्कृत नारियल तेल, मसाले निर्माण एवं तिखूर प्रसंस्करण जैसी गतिविधियों से जोड़ा गया है। मौके पर केन्द्र की संचालिका सुश्री हेमलता गजभिये ने केन्द्र में संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उड़ान बिहान आजीविका केन्द्र में विभिन्न स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से रूबरू होकर विस्तृत चर्चा की। चर्चा के दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को ट्री-गार्ड निर्माण, मत्स्य पालन से संबंधित समस्याओं से अवगत कराकर अपनी आवश्यकता संबंधी मांगे रखीं। इस पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महिलाओं को एकजुट होकर कार्य करने की बात करते हुए केन्द्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन करके उसकी जानकारी ली। कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को केन्द्र की समस्त महिलाओं ने विभिन्न प्रकार की उत्पादित सामग्रियों का डलिया भी भेंट स्वरूप दिया। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, आबकारी और उद्योग मंत्री कवासी लखमा, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, सांसद दीपक बैज, कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम, बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, जिला पंचायत सीईओ डीएन कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में वर्ल्ड रिकॉर्ड: राजधानी में 2000 से अधिक योग साधकों ने किया सेतुबंध आसन का प्रदर्शन… सीएम बघेल ने दी बधाई
साउथ बिहार एक्सप्रेस की बदली टाइमिंग, 6 व 7 फरवरी को 3  घंटे की देर से रवाना होगी ट्रेन
बाल्को ने उच्च-गुणवत्ता एलॉय वायर रॉड्स के लिए अपना 18वां बीआईएस प्रमाणन हासिल किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल : बाल देख-रेख संस्थाओं से बाहर जाने वालों के पुनर्वास लिए शुरू होगी मुख्यमंत्री बाल उदय योजना
माधुरी दीक्षित और रवीना टंडन को ऑफर हुआ था ‘हम साथ साथ हैं’ में ये किरदार, जानें किस वजह से ठुकराया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नई उद्योग नीति: छत्तीसगढ़ में मेडिकल क्षेत्र में उत्पादन सर्वाधिक प्रोत्साहन की पात्रता की श्रेणी में शामिल बड़ी खबर: इक्विटास स्मॉल फायनेंस बैंक की कारस्तानी… हेल्थ पॉलिसी पोर्ट कराने के नाम पर शहर के नामी डॉक्टर की 10 साल पुरानी पॉलिसी करा दी रद्द
Next Article हिंसा के बाद दो किसान संगठनों ने खत्म किया आंदोलन, राकेश टिकैत पर लगाए गंभीर आरोप हिंसा के बाद दो किसान संगठनों ने खत्म किया आंदोलन, राकेश टिकैत पर लगाए गंभीर आरोप

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?