ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य स्थापना दिवस पर राजधानीवासियों को बड़ी सौगात देने की तैयारी
Share
Notification Show More
Latest News
सीईसी ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, SIR के 14 फैसलों पर नोटिस
October 5, 2026
सीएम साय ने किया सिंगापुर के Mandai Wildlife Reserve दौरा, देखी वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म की व्यवस्था
October 5, 2026
रायपुर के इंडोर स्टेडियम में राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से अधिक पदों पर होंगी भर्तियां
October 5, 2026
shreekanchanpath 352 # 05 October 2026
October 5, 2026
सकारात्मक सोच, मानवीय मूल्य और नवाचार से ही आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है : राज्यपाल डेका
October 5, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

राज्य स्थापना दिवस पर राजधानीवासियों को बड़ी सौगात देने की तैयारी

By @dmin Published October 4, 2020
Share
SHARE

रायपुर। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने राजधानी रायपुर में लगभग सवा सौ करोड़ रूपए की लागत से निर्माणाधीन सार्वजनिक विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को इन कार्यों को अक्टूबर के माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के मौके पर इन जनपायोगी और जनसुविधा के कार्यों का लोकापर्ण होना है।

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने निरीक्षण के दौरान जन सेवा से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स को पूरी जिम्मेदारी के साथ त्वरित गति से पूरा करने में जुटे नगर निगम व रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सराहना भी की। उल्लेखनीय है कि कलेक्टोरेट परिसर स्थित मल्टी लेवल पार्किंग, मठ पुरैना में अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड, मालवीय रोड में जवाहर बाजार का जीर्णोद्धार, फाफाडीह में शहरी गरीब बच्चों के लिए सुसज्जित शहीद स्मारक स्कूल, पुलिस कोतवाली के पास छह मंजिला पुलिस कार्यालय भवन और बूढ़ा तालाब सौन्दर्यीकरण सहित विभिन्न निर्माण कार्य रायपुर नगर निगम व स्मार्ट सिटी मिशन के द्वारा किया जा रहा है।

बूढ़ा तालाब के कायाकल्प की महत्वाकांक्षी परियोजना के निरीक्षण पर पहुंचे मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि प्रदूषण की मार से अपनी उपयोगिता खो रहे इस ऐतिहासिक तालाब को रायपुर स्मार्ट सिटी व नगर निगम रायपुर मिलकर ऐसा भव्य स्वरूप दे रहा है। शहर को पहचान देने वाले इस तालाब का जीवन पुन: संवरेगा और एक पर्यटन स्थल के रूप में शहरवासी अपने परिवार के साथ अपना समय यहां पर व्यतीत कर सकेंगे। इस दौरान महापौर एजाज ढेबर ने जल शुद्धिकरण के लिए किए गए हाल के प्रयासों की चर्चा करते हुए बूढ़ा तालाब को नया कलेवर देने बोटिंग, पाथवे, आकर्षक फौव्वारे, बच्चों के लिए प्ले-जोन व सघन वृक्षारोपण के जरिए प्रकृति संरक्षण हेतु परियोजना के विभिन्न चरणों में की जाने वाली कार्यवाही से उन्हें अवगत कराया।

मंत्री डॉ. डहरिया ने परियोजना की प्रशंसा करते हुए तालाबों के संरक्षण की दिशा में इसे महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप सभी तालाबों के संरक्षण व संवर्धन की दिशा में पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रदूषित जल व ठोस अपशिष्ट तालाबों में प्रवाहित न हो एवं तालाबों में जाने वाली नालियों से पानी शुद्धिकरण के पश्चात ही तालाबों में डाला जाए। उन्होंने बूढ़ा तालाब के समीप बन रहे एसटीपी के कार्य में अनावश्यक विलंब करने वाली कार्य एजेंसी को कार्य से पृथक कर नई एजेंसी का चयन कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

You Might Also Like

सीईसी ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, SIR के 14 फैसलों पर नोटिस

सीएम साय ने किया सिंगापुर के Mandai Wildlife Reserve दौरा, देखी वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म की व्यवस्था

रायपुर के इंडोर स्टेडियम में राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से अधिक पदों पर होंगी भर्तियां

सकारात्मक सोच, मानवीय मूल्य और नवाचार से ही आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है : राज्यपाल डेका

सीएम साय का सिंगापुर प्रवास :  नवा रायपुर के विकास के लिए गार्डन्स बाय द बे से हुई चर्चा

@dmin October 4, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मछली पालन के नाम पर ठगी से सावधान रहने की अपील
Next Article किसानों को कीट एवं बीमारियों के रोकथाम नियंत्रण की दी गई जानकारी
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?