ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम बोले-दो अंक में सिमटी भाजपा, कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाले हुए दक्षिण भारत से मुक्त
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 14 # 26 October 2026
October 26, 2026
Breaking News : भिलाई में 4 करोड़ रुपए कैश बरामद, पिकअप में गुप्त चेंबर बनाकर छिपाई थी नगदी
October 26, 2026
महानदी पर 92 करोड़ की लागत से बनेगा फोरलेन पुल, पुराने जर्जर पुल से लोगों को मिलेगी मुक्ति
October 26, 2026
रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर बड़ा हादसा : खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, 3 यात्रियों की मौत
October 26, 2026
चक्रवात को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट : किसानों को धान की कटाई रोकने व कटी फसल सुरक्षित रखने की सलाह
October 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

सीएम बोले-दो अंक में सिमटी भाजपा, कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाले हुए दक्षिण भारत से मुक्त

By Om Prakash Verma Published May 14, 2023
Share
सीएम बोले-दो अंक में सिमटी भाजपा, कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाले हुए दक्षिण भारत से मुक्त
सीएम बोले-दो अंक में सिमटी भाजपा, कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाले हुए दक्षिण भारत से मुक्त
SHARE

बिलासपुर। बिलासपुर में कल प्रेसवार्ता में शामिल हुए सीएम भूपेश बघेल बीजेपी पर जमकर बरसे। सीएम ने कर्नाटक चुनाव परिणाम के जरिए पीएम मोदी के साथ ही बीजेपी के शीर्ष नेताओं पर जमकर निशाना साधा। सीएम बघेल ने कहा कि आज शनिवार है बजरंगबली का दिन है और बजरंगबली किसके साथ हैं कर्नाटक और जनता ने बता दिया है। कहा जाता है कर्नाटक में अंजनेय पहाड़ है जहां हनुमान जी की जन्म स्थली है और वहां जो अधर्मी है उस पर जबरदस्त गदे का प्रहार हुआ है।

भाजपा के लोग जो सरकार बनाने वाले थे वह दो अंक में ही सिमट गए हैं। आज जो लोग धर्म की आड़ में राजनीति कर रहे थे वहां बजरंगबली ने कड़ा प्रहार कर किया है। बजरंगबली ने अपना चमत्कार दिखाया है। कर्नाटक की जनता को बधाई जिन्होंने हमारे नेतृत्व पर विश्वास किया। राहुल, सोनिया, प्रियंका और वहां के प्रदेश नेतृत्व पर जनता ने भरोसा किया। आगे उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के नेता खासकर मोदी जी को कहना चाहूंगा कि अपने नाम से, अपने चेहरे के आंसू पर वोट मांग रहे थे, लेकिन कर्नाटक की जनता बार-बार मन की बात नहीं सुनेगी। हमारी मन की बात कौन सुनेगा वहां की जनता ने आज बता दिया है। प्रदेश में महंगाई है, बेरोजगारी है, भ्रष्टाचार है हम उसके खिलाफ मतदान करेंगे और उन्होंने करके दिखाया है।

आगे सीएम ने कहा कि जैसे हिमाचल प्रदेश में जो हिमालय में बसा हुआ है वहां 90 प्रतिशत हिंदू रहते हैं वहां हमारी एकतरफा जीत हुई है। समुद्र किनारे बसे कर्नाटक में भी हमें सफलता मिली है। अब भारतीय जनता पार्टी दक्षिण भारत से मुक्त हो चुकी है। जो कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते थे आज दक्षिण भारत से भारतीय जनता पार्टी की मुक्ति हो चुकी है। आने वाले समय में जनता अपने मुद्दों पर मतदान करना चाहती है। यही पूरे देश की हालत बनती जा रही है। आगे सीएम ने कहा कि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश से आते हैं और हिमाचल प्रदेश में अपनी साख को नहीं बचा पाए। दूसरी बात यह है कि राहुल गांधी 7 सितंबर से पदयात्रा कन्याकुमारी से शुरू किए और केरल के बाद कर्नाटक में प्रवेश किए। उसके बाद जो वातावरण में सुधार हुआ उसका लाभ कांग्रेस को हुआ।

सीएम ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े कर्नाटक से आते हैं और भारी बहुमत से कर्नाटक में कांग्रेस जीती है। इसके लिए खडग़े, सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी को बधाई देता हूं। आगे सीएम ने कहा कि, हार का ठीकरा निश्चित रूप से मोदी जी पर फूटना चाहिए। क्योंकि उन्होंने चुनाव को अपने ऊपर ले लिया था। वह लगातार गिनती गिन रहे थे कि कांग्रेस ने मुझे इतनी बार गाली दिया। लगातार बजरंगबली का जयकारा कह रहे थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी पर बजरंगबली ने गदा प्रहार किया।

आगे सीएम ने कांग्रेस नेताओं के भाजपा से संपर्क के सवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि, अरुण साव जी को बहुत धन्यवाद कि अब वह भी मौसम वैज्ञानिक बन गए हैं। वह जान चुके हैं, उन्होंने सबसे पहले कहा कि हम योगी के रास्ते में चलेंगे, बुलडोजर चलाएंगे। उनको पहले से पता था मोदी जी का जादू खत्म हो गया है, जादू उतर रहा है। अरुण साव ठीक पहचाने हैं बुलडोजर चलाने की बात कर रहे हैं।

You Might Also Like

Breaking News : भिलाई में 4 करोड़ रुपए कैश बरामद, पिकअप में गुप्त चेंबर बनाकर छिपाई थी नगदी

महानदी पर 92 करोड़ की लागत से बनेगा फोरलेन पुल, पुराने जर्जर पुल से लोगों को मिलेगी मुक्ति

रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर बड़ा हादसा : खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, 3 यात्रियों की मौत

चक्रवात को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट : किसानों को धान की कटाई रोकने व कटी फसल सुरक्षित रखने की सलाह

मन की बात देश की लोकशक्ति व 140 करोड़ देशवासियों से संवाद का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री साय

Om Prakash Verma May 14, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शराब के नशे में मालगाड़ी के नीचे से पटरी पार कर रहा था युवक, अचानक चली ट्रेन और युवक का कट गया पैर
Next Article सिद्धारमैया या शिवकुमार, कर्नाटक का सीएम कौन? पार्टी मीटिंग से पहले क्या बोले ये कांग्रेस सांसद सिद्धारमैया या शिवकुमार, कर्नाटक का सीएम कौन? पार्टी मीटिंग से पहले क्या बोले ये कांग्रेस सांसद

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?