ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम बघेल ने भेंट मुलाकात में अनिता से किया वादा निभाया, खेत में लगा सोलर पंप, सिंचाई के लिए मिलेगा भरपूर पानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सीएम बघेल ने भेंट मुलाकात में अनिता से किया वादा निभाया, खेत में लगा सोलर पंप, सिंचाई के लिए मिलेगा भरपूर पानी

By Om Prakash Verma
Published: February 2, 2023
Share
सीएम बघेल ने भेंट मुलाकात में अनिता से किया वादा निभाया, खेत में लगा सोलर पंप, सिंचाई के लिए मिलेगा भरपूर पानी
सीएम बघेल ने भेंट मुलाकात में अनिता से किया वादा निभाया, खेत में लगा सोलर पंप, सिंचाई के लिए मिलेगा भरपूर पानी
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के जरिए प्रदेश की जनता से रूबरू हो रहे हैं और इस दौरान जनता की समस्याओं का निराकरण भी कर रहे हैं। कोरबा जिले के विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा के ग्राम पिपरिया में ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान भी मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अनिता राज नाम की महिला से एक वायदा किया था कि जो कुछ ही दिनों के भीतर पूरा हो गया है। अनिता ने अपने पिता छोटू राज के खेत में सिंचाई व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री से सोलर पंप लगाने की मांग की थी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात के दौरान अनिता राज की बेबाकी से खासे प्रभावित हुए थे। साथ ही उसके विहान समूह से जुड़े होने और स्वसहायता समूह के जरिए आर्थिक सशक्तिकरण की तरफ अग्रसर होने के लिए उसकी तारीफ भी की थी।

मुख्यमंत्री विगत दिनों कोरबा जिले के विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा के ग्राम पिपरिया में ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के माध्यम से रूबरू हुए थे। इस दौरान ग्राम कोरबी निवासी कुमारी अनिता राज ने बताया था कि उनके पिता छोटू राज खेती के सहारे आजीविका चलाते हैं। उनकी भूमि में एक पानी का बोर है लेकिन खेत तक बिजली पहुंचाने की समस्या है। जिसके कारण बोर काम नहीं कर रहा है इसलिए उनके पिता के खेत में सोलर पंप लगाया जाए। मुख्यमंत्री ने अनिता से वादा किया था कि जल्द ही उसके खेत में सोलर पंप स्थापित होगा।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुए कृषि विभाग द्वारा तत्काल ही प्रकरण तैयार किया गया और एक सप्ताह के भीतर क्रेडा विभाग द्वारा छोटू के खेत में सोलर पंप स्थापित कर दिया गया। सोलर पंप लगने के बाद से अब छोटू राज के खेत में पानी की दिक्कत नहीं होगी और वो गेहूं, मटर, टमाटर और धनिया की फसलों की बेहतर सिंचाई कर सकेगा। अनिता राज ने कहा कि वह मुख्यमंत्री बघेल के इस त्वरित कार्यवाही की दिल से आभार व्यक्त करती हैं।

धान की रिकार्ड खरीदी के बाद चावल जमा करने में छत्तीसगढ़ ने रचा कीर्तिमान
केन्द्र में भाजपा सरकार के 7 साल: युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संदीप वोरा ने कहा- आमजनता को 7 वर्षो से लूटने का कार्य कर रही है केन्द्र
रायपुर में देर रात नए पुलिस कमिश्नर ने ली अफसरों की बैठक, कानून व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
91 साल के बुजुर्ग ने पेश की मिसाल, अस्पताल बनाने सरकार को देंगे अपनी जमीन, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कलेक्टर को निर्देश
सीएम साय व विस अध्यक्ष डॉ रमन ने साथ में देखी फिल्म बलिदानी राजा गुरु बालकदास, सीएम ने की टैक्स फ्री की घोषणा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News: जशपुरिया स्ट्राबेरी से महक रहा छत्तीसगढ़, हिमांचल प्रदेश, महाराष्ट्र में उत्पादित होने वाले स्ट्राबेरी की खेती अब यहां भी Big News: जशपुरिया स्ट्राबेरी से महक रहा छत्तीसगढ़, हिमांचल प्रदेश, महाराष्ट्र में उत्पादित होने वाले स्ट्राबेरी की खेती अब यहां भी
Next Article मुख्यमंत्री ने ग्रहों के भार को किया महसूस, एस्ट्रो लैब में बच्चों ने दिखाया ग्रेविटी का प्रभाव मुख्यमंत्री ने ग्रहों के भार को किया महसूस, एस्ट्रो लैब में बच्चों ने दिखाया ग्रेविटी का प्रभाव

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?