ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने ग्रहों के भार को किया महसूस, एस्ट्रो लैब में बच्चों ने दिखाया ग्रेविटी का प्रभाव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने ग्रहों के भार को किया महसूस, एस्ट्रो लैब में बच्चों ने दिखाया ग्रेविटी का प्रभाव

By Om Prakash Verma
Published: February 2, 2023
Share
मुख्यमंत्री ने ग्रहों के भार को किया महसूस, एस्ट्रो लैब में बच्चों ने दिखाया ग्रेविटी का प्रभाव
मुख्यमंत्री ने ग्रहों के भार को किया महसूस, एस्ट्रो लैब में बच्चों ने दिखाया ग्रेविटी का प्रभाव
SHARE

मुख्यमंत्री ने सैजेस जामगांव (एम) के एस्ट्रोलैब्स की तारीफ की, कहा विज्ञान की पढ़ाई बहुत बेहतर तरीके से कराई जा रही, 2 करोड़ रुपये की लागत से बने स्कूल भवन का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
दुर्ग। स्वामी आत्मानंद स्कूल जामगांव (एम) के लोकार्पण के मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने यहां स्थापित एस्ट्रोलैब भी देखी। यहां पर बच्चों ने मुख्यमंत्री को बताया कि किस तरह से ग्रेविटेशन का प्रभाव अलग-अलग ग्रहों में अलग-अलग पड़ता है। मुख्यमंत्री ने स्वयं इस लैब में विभिन्न ग्रहों के भार को हाथों में लेकर महसूस किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से चर्चा में कहा कि आप लोगों को बहुत सुंदर तरीके से खगोल विज्ञान के बारे में जानकारी दी जा रही है जो बहुत अच्छी बात है। मुख्यमंत्री ने यहां का टेलिस्कोप भी देखा। साथ ही भारत में भारत के अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा एवं कल्पना चावला आदि के कार्य का डिस्प्ले भी देखा। मुख्यमंत्री स्कूल के फिजिक्स लैब, केमिस्ट्री लैब और बायो लैब में भी गए।

यहां पर उन्होंने बच्चों के प्रैक्टिकल भी देखे तथा उनसे प्रश्न भी पूछे। मुख्यमंत्री ने बच्चों से पूछा कि आपको इस स्कूल में पढ़ाई करके कैसा लग रहा है। बच्चों ने कहा हमको बहुत अच्छा लग रहा है। यहां आपने सारी सुविधाएं हमें दी हैं। हमारी टीचर बहुत अच्छे हैं और हमें विशेष तरीके से पढ़ाई कराई जाती है। हमें इस स्मार्ट क्लास ले जाया जाता है वहां पर हम ऑडियो विजुअल कंटेंट के माध्यम से सारी जानकारी हासिल करते हैं और सीखते हैं। मुख्यमंत्री ने ऑडियोविजुअल क्लास भी देखी। एक बच्चे प्रदीप चंद्राकर ने ऑडियोविजुअल क्लास के माध्यम से बच्चे को फोटोसिंथेसिस के बारे में बताया।

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की तारीफ की और कहा कि इस तरह से पढऩे और सीखने की प्रक्रिया बच्चों के लिए बहुत आनंददायी हो जाती है। मुख्यमंत्री बच्चों के अभिभावकों से भी मिले अभिभावकों ने कहा कि यहां पढ़ाई नि:शुल्क है। इतनी अच्छी सुविधाएं हैं टीचर बहुत अच्छे से पढ़ाते हैं। हमें अपने बच्चों को यहां भेज कर बहुत अच्छा लग रहा है मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से भी चर्चा की और उनकी प्रशंसा की।

उल्लेखनीय है कि स्कूल का निर्माण दो करोड़ रुपए की लागत से किया गया है यहां पर बच्चों की शैक्षणिक सुविधा के साथ ही प्लेग्राउंड भी है और बच्चों की खेल संबंधी सुविधाओं का ध्यान भी रखा गया है। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने बताया स्कूल में शिक्षकों की समुचित व्यवस्था की गई है साथ ही बच्चों के विकास के लिए सभी संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं।

राज्यपाल ने महावीर जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
बिग ब्रेकिंग: मां बमलेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की सफारी पुल के ऊपर से गिरी… चालक सहित तीन लोगों की मौत
CG Breaking : छत्तीसगढ़ कैडर के 7 आईपीएस अफसरों को मिली नई पोस्टिंग, ट्रेनिंग के बाद इन जिलों में होंगे पदस्थ
घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं ये 5 ब्लश…
प्रीतांजलि सिंह तोमर की बड़ी उपलब्धि: रीवा के अवधेशप्रताप सिंह विश्वविध्यालय ने दी पीएचडी की उपाधि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल ने भेंट मुलाकात में अनिता से किया वादा निभाया, खेत में लगा सोलर पंप, सिंचाई के लिए मिलेगा भरपूर पानी सीएम बघेल ने भेंट मुलाकात में अनिता से किया वादा निभाया, खेत में लगा सोलर पंप, सिंचाई के लिए मिलेगा भरपूर पानी
Next Article राज्य सरकार लोक कलाकारों के संरक्षण एवं संवर्धन का काम कर रही है - ताम्रध्वज साहू राज्य सरकार लोक कलाकारों के संरक्षण एवं संवर्धन का काम कर रही है – ताम्रध्वज साहू

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?