ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bharat Jodo Yatra: Nehru Jayanti पर कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो सह यात्रा, देश को एक सूत्र में जोड़ने के लिए Congress ही विकल्प: वोरा
Share
Notification Show More
Latest News
चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी
October 29, 2026
महिलाओं को पानी लाने की परेशानी से मिली राहत, समय की बचत से आसान हुआ दैनिक जीवन
जल जीवन मिशन से आमगांव में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी
October 29, 2026
रेल पार्सल ऐप – घर से घर तक : घर से पिकअप, रेल से परिवहन और घर तक डिलीवरी
October 29, 2026
लोकभवन में 1122 स्काउट्स-गाइड्स को राज्यपाल ने प्रदान किए राज्य पुरस्कार
पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं स्काउट्स-गाइड्स, जल-जंगल बचाने में निभाएं अहम भूमिका – राज्यपाल रमेन डेका
October 29, 2026
राज्य की महत्वाकांक्षी अधोसंरचना एवं औद्योगिक परियोजनाओं की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न
October 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bharat Jodo Yatra: Nehru Jayanti पर कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो सह यात्रा, देश को एक सूत्र में जोड़ने के लिए Congress ही विकल्प: वोरा

By Om Prakash Verma Published November 14, 2022
Share
Bharat Jodo Yatra: Nehru Jayanti पर कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो सह यात्रा, देश को एक सूत्र में जोड़ने के लिए Congress ही विकल्प: वोरा
Bharat Jodo Yatra: Nehru Jayanti पर कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो सह यात्रा, देश को एक सूत्र में जोड़ने के लिए Congress ही विकल्प: वोरा
SHARE

दुर्ग। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जन्म जयंती के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस दुर्ग द्वारा भारत जोड़ो सह यात्रा का आयोजन कर एकता एवं धार्मिक सद्भावना का संदेश दिया गया। राजीव भवन दुर्ग में वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के नेतृत्व में सबसे पहले पंडित नेहरू के तैलचित्र में माल्यार्पण कर उनके जयंती पर उन्हें याद किया गया जिसके बाद कांग्रेसजनों ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली।

विधायक वोरा ने राजीव भवन में भारत रत्न पं नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आजादी के पहले से ही कांग्रेस पार्टी एवं इसकी विचारधारा ने देश की अखंडता एवं साम्प्रदायिक सद्भावना को संजो कर रखने का काम किया है। आधुनिक भारत के स्वप्नद्रष्टा एवं लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे जवारलाल नेहरू के ही विजन से हमें एम्स, आईआईटी, परमाणु अनुसंधान केंद्र, इसरो, डीआरडीओ जैसी संस्थाएं मिलीं। जहां एक सुई तक का निर्माण नहीं होता था वहां देश की जनता की मेहनत एवं सहयोग से आज भारत विश्व के अग्रणी देशों की गिनती में पहुंच गया है।

भारत जोड़ो सह यात्रा के दौरान वोरा ने कहा कि देश की एकता एवं भाईचारे के लिए राहुल गांधी जी कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किमी लंबी पद यात्रा पर निकले हैं जो महज यात्रा नहीं बल्कि देश की बिगड़ती स्थिति को संभालने एवं देशवासियों को एकजुट रखने का एक महत्वपूर्ण संदेश है। लाखों की भीड़ का समर्थन एवं सभी दलों के नेता इसमें शामिल हो रहे हैं। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भी राहुल जी के संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए भारत जोड़ो पद यात्रा निकाली गई है। उन्होंने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी एवं केंद्र सरकार की धर्म आधारित राजनीति को आड़े हाथों लेते हुए लोगों से भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन देने की अपील की।

विधायक वोरा बाल दिवस के अवसर पर आदर्श कन्या विद्यालय के कार्यक्रम में भी शामिल हुए एवं मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान अन्य पिछड़ा आयोग उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, मदरसा बोर्ड अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, महापौर धीरज बाकलीवाल, शहर अध्यक्ष गया पटेल, युंका महासचिव संदीप वोरा, महीप सिंह भुवाल, राजकुमार पाली, राजकुमार साहू, युंका अध्यक्ष आयुष शर्मा, अनूप सिन्हा, एजाज खान, सन्नी साहू एवं समस्त कांग्रेसजन मौजूद थे।

You Might Also Like

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी

जल जीवन मिशन से आमगांव में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी

रेल पार्सल ऐप – घर से घर तक : घर से पिकअप, रेल से परिवहन और घर तक डिलीवरी

पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं स्काउट्स-गाइड्स, जल-जंगल बचाने में निभाएं अहम भूमिका – राज्यपाल रमेन डेका

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न

Om Prakash Verma November 14, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking: बड़ा हादसा, RSS प्रमुख के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर पलटी, 25 लोग घायल, दो की हालत गंभीर Breaking: बड़ा हादसा, RSS प्रमुख के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर पलटी, 25 लोग घायल, दो की हालत गंभीर
Next Article लिव इन रिलेशनशिप का खौफनाक अंत… प्रेमिका से पीछा छुड़ाने, पहले की हत्या फिर लाश के किए 35 टुकड़े… पढ़ें पूरी खबर

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?