ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: साइबर फ्रॉड के खिलाफ़ सुपेला पुलिस की शानदार मुहिम, व्हाट्स एप के ज़रिए लोगों को कर रही जागरूक
Share
Notification Show More
Latest News
आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
October 14, 2026
सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति
October 14, 2026
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
October 14, 2026
लगभग 3 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
October 14, 2026
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने की संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiNews

साइबर फ्रॉड के खिलाफ़ सुपेला पुलिस की शानदार मुहिम, व्हाट्स एप के ज़रिए लोगों को कर रही जागरूक

By Mohan Rao Published October 9, 2024
Share
साइबर फ्रॉड के खिलाफ़ सुपेला पुलिस की शानदार मुहिम, व्हाट्स एप के ज़रिए लोगों को कर रही जागरूक
साइबर फ्रॉड के खिलाफ़ सुपेला पुलिस की शानदार मुहिम, व्हाट्स एप के ज़रिए लोगों को कर रही जागरूक
SHARE

भिलाई। इंटरनेट के फैलते जाल ने सुविधाओं के साथ-साथ कई समस्याओं को भी जन्म दिया है, जिसमें से एक बड़ी समस्या साइबर फ्रॉड के रूप में सामने आई है। पिछले कुछ समय से दुर्ग-भिलाई जैसे शहरों में भी साइबर फ्रॉड का जाल तेजी से फैला है, जिसकी रोकथाम के लिए दुर्ग पुलिस पूरी तत्परता से अपने काम कर रही है। नागरिकों को जागरूक करने के लिए मुहिम भी चलाई जा रही है और उन्हें सावधान रहने की हिदायत भी दी जा रही है।

साइबर फ्रॉड के खिलाफ जिला पुलिस ने एक अभियान की शुरूआत की है। इस अभियान के तहत पुलिस ने चार अंकों का एक फोन नंबर लॉच किया है, जहां अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। पुलिस नागरिकों को भरोसा दिला रही है कि शिकायत पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी। इस अभियान की शुरुआत साइबर फ्रॉड से बचने और उसकी रोकथाम के लिए की गई है। 1930 नंबर डायल करने पर ऐसी सभी साइबर फ्रॉड और साइबर अटैक के कारनामों को उजागर करने के लिए इस नंबर के जरिए साइबर थानों और जांच अधिकारियों से कनेक्ट होकर ऐसे साइबर अटैक की पोल पट्टी खोली जा सकती है। माना जा रहा है कि 1930 साइबर ठगों के खिलाफ मील का पत्थर साबित होगा।

5 से 19 अक्टूबर तक चलाए जा रहे इस अभियान में दुर्ग जिले के तमाम थाने और तमाम अधिकारियों ने यह बीड़ा उठाया है कि दुर्ग जिले से साइबर फ्रॉड को जड़ से समाप्त करना है। इसी कड़ी में सुपेला थाने के तमाम अधिकारी और कर्मचारी जागरूकता अभियान के तहत अपने मोबाइल में 1930 डायल नंबर को व्हाट्सअप स्टेटस में लगाकर लोगों से यह आह्वान करते नजर आ रहे हैं कि अगर किसी भी तरह से कोई साइबर फ्रॉड करता है तो उसकी जानकारी इस नंबर पर कॉल करके दी जा सकती है। पुलिस यह भरोसा भी दिला रही है कि शिकायत पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी। नागरिकों की सुविधा और सहायता के लिए सुपेला थाना तत्पर है और लोगों को जागरूक करने और जन जन तक साइबर ठगों से सावधान रहने का पैगाम पहुंचा रहा है।

सुपेला पुलिस जनजागरूकता के लिए पूरी गम्भीरता से काम कर रही है। नागरिकों को बताया जा रहा है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में थर्ड पार्टी एप्लीकेशन इंस्टाल न करें। इसी तरह किसी अनजान नंबर से आने वाली लिंक को न खोलें। राशि ट्रांसफर की लिंक के माध्यम से लेन देन न करें। ओएलएक्स जैसी वेबसाइट पर सस्ते सामान बेचने का झांसा देने वालों से सावधान रहें। सुपेला पुलिस नागरिकों को यह भी बता रही है कि किसी भी कोड पर स्कैन केवल पेमेंट करने के लिए होता है, पेमेंट मांगने के लिए नहीं। इसी तरह यूपीआई से पेमेंट रिसीव करने वक्त भी सावधान रहें। पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी करने वाले लोग ऐसे ही तमाम किस्म के तरीके अपनाते हैं, जिसके जरिए आपकी एक क्लिक से आप ठगी का शिकार हो जाते हैं। इसलिए सावधान और सतर्क रहें।

You Might Also Like

पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर

नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा

वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए टेक्नोलॉजी की पहुँच बढ़ाई

घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव पूरी तरह नियमानुसार: अदाणी पावर

चित्रकोट, मैनपाट सहित 4 प्रमुख पर्यटन स्थल होंगे डेवलप, 15 मिनी सर्किट हाउस बनाने का प्लान

Mohan Rao October 9, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विजेता कॉम्प्लेक्स स्थित शासकीय आवासीय परिसर में नवरात्र की धूम, माता की भव्य प्रतिमा बनी आकर्षण का केन्द्र विजेता कॉम्प्लेक्स स्थित शासकीय आवासीय परिसर में नवरात्र की धूम, माता की भव्य प्रतिमा बनी आकर्षण का केन्द्र
Next Article रायपुर में आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रही युवती की मौत, 6 महिलाएं भी आई चपेट में रायपुर में आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रही युवती की मौत, 6 महिलाएं भी आई चपेट में

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?