ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कैलोरी बर्न करने के लिए जॉगिंग की जगह ये 5 विकल्प अपनाएं, मिलेगा ज्यादा फायदा…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

कैलोरी बर्न करने के लिए जॉगिंग की जगह ये 5 विकल्प अपनाएं, मिलेगा ज्यादा फायदा…

By Sonu Sahu
Published: February 21, 2023
Share
SHARE

अधिक कैलोरी बर्न करने के लिए सबसे अच्छा तरीका एक्सरसाइज करना माना जाता है। जॉगिंग भी एक तरह की एक्सरसाइज है, जिसमें व्यक्ति को धीमी गति में दौडऩा होता है। द्मद्दछ लोग ट्रेडमिल पर तो कुछ लोग पार्क में जॉगिंग करते नजर आते हैं। हालांकि, वजन कम करने के लिए यह एक्सरसाइज कभी-कभी बहुत थकाऊ भी हो जाती है। आइए आज कैलोरी बर्न करने के लिए जॉगिंग के पांच विकल्पों के बारे में जानते हैं।

Contents
  • साइकिल चलाना
  • किक-बॉक्सिंग
  • रस्सी कूदना
  • स्विमिंग
  • हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग

साइकिल चलाना

साइकिल चलाना शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी को घटाने की सबसे कारगर एक्सरसाइज में से एक है। अध्ययनों से यह पता चला है कि रोजाना एक घंटा साइकिल चलाने से लगभग 590 कैलोरी बर्न होती है। आप जिम जाते वक्त साइकिल का इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे आपकी पैरों की एक्सरसाइज भी होती रहेगी। इसके अलावा साइकिलिंग करने से मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं और इससे घुटने और जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है।

किक-बॉक्सिंग

किक-बॉक्सिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसे रोजाना 60 मिनट करने से लगभग 900 कैलोरी बर्न की जा सकती है और जल्दी से वजन नियंत्रित किया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए आपको किक-बॉक्सिंग के दौरान तेजी से कूदने की जरूरत होती है। बेहतर परिणाम के लिए 10 मिनट की किक-बॉक्सिंग के बाद लगभग दो से तीन मिनट के लिए आराम करें और फिर दोबारा 10 मिनट तक किक-बॉक्सिंग करें।

रस्सी कूदना

अगर आप जॉगिंग की जगह रोजाना रस्सी कूदते हैं तो इससे भी आप 1,074 कैलोरी बर्न कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको रोजाना कम से कम 60 मिनट तक रस्सी कूदनी होगी। इसके अतिरिक्त रोजाना रस्सी कूदने से हृदय के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और शरीर की तमाम मांसपेशियां बेहतर तरीके से काम करती हैं। इससे शरीर का संतुलन बनाए रखने में भी मदद मिलती है।

स्विमिंग

कैलोरी बर्न करने के लिए ट्रेडमिल पर दौडऩे या तेज धूप में पसीना बहाने की बजाय आप शरीर को ठंडे पानी में रखकर भी एक्सरसाइज कर सकते हैं। स्विमिंग एक बेहतरीन एरोबिक एक्सरसाइज है, जिससे एक साथ पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है। अध्ययनों के मुताबिक, अगर आप रोजाना एक घंटा स्विमिंग करते हैं तो इससे लगभग 510 कैलोरी कम हो जाती है और इससे बढ़ते वजन को नियंत्रित करना आसान हो जाता है।

हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग

हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग एक तरह का कार्डियो वर्कआउट है, जिसे बहुत तेजी से किया जाता है। आधे घंटे तक इस वर्कआउट को करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और यह 400 से 600 के बीच कैलोरी बर्न करने में मदद कर सकता है। इससे बढ़ते वजन को कम करना आसान हो जाता है। इसके अतिरिक्त यह मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ-साथ ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने में भी काफी सहायक है।

निकाय चुनाव: स्क्रुटनी के बाद दो नामांकन निरस्त, सोमवार को नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्हों का आबंटन
बजट पूर्व बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिर दोहराई एनपीएस की राशि व जीएसटी क्षतिपूर्ति की मांग.. दिए अहम सुझाव
Bhilai : पेड़ पर फंदा लगाकर फांसी पर झूला शख्स, फॉरेस्ट एवेन्यू के किनारे मिली लाश
ट्रेनों में पत्थरबाजी के मामले में एक नाबालिक गिरफ्तार, दोस्तों के साथ घटना को देता था अंजाम
चलती बस में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 129 # 21 February 2023
Next Article Bhilai Breaking : सुपेला पुलिस के हत्थे चढ़े नशे के सौदागर, तीन आरोपी गिरफ्तार… बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयां जब्त

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?