ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: साइंस कॉलेज में गणेश विसर्जन पर जमकर हंगामा, प्रबंधन से नाराज छात्रों ने मेन गेट पर बजाया जमकर डीजे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhCrimeNewsRaipur

साइंस कॉलेज में गणेश विसर्जन पर जमकर हंगामा, प्रबंधन से नाराज छात्रों ने मेन गेट पर बजाया जमकर डीजे

By @dmin
Published: September 9, 2022
Share
साइंस कॉलेज में गणेश विसर्जन पर जमकर हंगामा, प्रबंधन से नाराज छात्रों ने मेन गेट पर बजाया जमकर डीजे
साइंस कॉलेज में गणेश विसर्जन पर जमकर हंगामा, प्रबंधन से नाराज छात्रों ने मेन गेट पर बजाया जमकर डीजे
SHARE

रायपुर. राजधानी के साइंस कॉलेज में गणेश विसर्जन को लेकर कॉलेज प्रबंधन और छात्रों के बीच जमकर हंगामा हुआ। डीजे बजाने की अनुमति को लेकर कॉलेज प्रबंधन और हॉस्टल के छात्र आमने-सामने आ गए। कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों की मनमानी पर नियंत्रण लगाने के लिए कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। साथ ही इससे लगे छोटे गेट पर भी गार्ड लगाकर केवल छात्रों को अंदर-बाहर जाने की अनुमति प्रदान की। गुस्साए छात्रों ने प्रबंधन के खिलाफ डीजे बजाकर मेन गेट पर ही प्रदर्शन करना चालू कर दिया। कुछ देर बाद इसकी सूचना पुलिस को मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कॉलेज प्रबंधन भी सक्रिय हुआ। पुलिस की मौजूदगी में कॉलेज स्टाफ मुख्य द्वार पर पहुंचे और छोटा गेट खुलवाया। प्राचार्य ने हॉस्टल के छात्रों को समझाइश देकर छोड़ा है। अव्यवस्था फैलाने वाले छात्रों की दोबारा शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की बात प्राचार्य कह रहे है।

नहीं दी थी डीजे बजाने की अनुमति
साइंस कॉलेज रायपुर के प्राचार्य पीसी चौबे ने बताया कि हॉस्टल के छात्रों ने डीजे बजाते हुए गणेश विर्सजन यात्रा की मांग की थी। परिसर में छात्रों की पढ़ाई ना प्रभावित हो, इसलिए उन्हें इजाजत नहीं दी गई थी। इजाजत ना मिलने के बाद भी छात्र डीजे लेकर पहुंचे, तो मुख्य द्वार बंद करके आने जाने के लिए छोटा गेट खोला था। कुछ छात्रों ने छोटे गेट में गाड़ी खड़ी कर दी थी, इस वजह से कुछ देर के लिए अव्यवस्था हुई थी।

ये है पूरा मामला
साइंस कॉलेज के कुछ छात्र कॉलेज परिसर के पीछे हॉस्टल में रहते है। हॉस्टल में हर साल गणेश प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से विर्सजन किया जाता है। इन छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन से परिसर से डीजे की धुन पर गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकालने की इजाजत मांगी थी। छात्रों की मांग को महाविद्यालय प्रबंधन ने मना कर दिया। इसके बावजूद गुरुवार की दोपहर छात्र डीजे लेकर पहुंच गए। महाविद्यालय प्रबंधन को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मुख्य द्वार को बंद कर दिया और इससे लगा छोटा गेट छात्रों के आने जाने के लिए खोल दिया। प्रबंधन के इस एक्शन पर नाराज होकर हॉस्टल के छात्रों ने गेट के बाहर ही तेज आवाज में डीजे बजाना शुरू कर दिया। छात्रा यही नहीं रूके वे डीजे की धुन पर थिरकते हुए जमकर रंग, गुलाल उड़ाकर प्रबंधन को चिढ़ाने लगे। करीब ढाई घंटे तक कॉलेज परिसर में अव्यवस्था का माहौल रहा।

लॉकडॉउन संकट के बीच ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करता मनरेगा…. सोशल डिस्टेंसिंग एवं सुरक्षा उपायों के साथ 42 हजार से अधिक हितग्राहियों को मुहैया कराई जा रहा है रोजगार
बड़ी खबर, BSP के GM, डीजीएम, एजीएम, ठेका कंपनी के मालिक सहित 4 के खिलाफ जुर्म दर्ज, एक्शन में पुलिस
स्कूली दिनों के शिक्षक से मिल भाव विभोर हुए सीएम साय, पैर छूकर मांगा आशीर्वाद
Durg Breaking : स्वामी आत्मानंद स्कूल में हाफ ईयरली एग्जाम के नतीजे खराब, कलेक्टर ने प्राचार्य को हटाया
शादी की सालगिरह के दिन नवविवाहिता ने मौत को लगाया गले, प्रताड़ना के आरोप में ससुराल पक्ष की हुई गिरफ्तारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article थैंक गॉड: चित्रगुप्त बनकर अजय देवगन ने दिखाया सिद्धार्थ मल्होत्रा को उनके कर्मों का आइना
Next Article तीन दशक के करियर में अक्षय ने किया इतने फिल्मों में काम…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?