ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सर्दियों में बनाकर पीएं ये 5 सूप, आसान हैं इनकी रेसिपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

सर्दियों में बनाकर पीएं ये 5 सूप, आसान हैं इनकी रेसिपी

By Sonu Sahu
Published: December 6, 2022
Share
SHARE

सर्दियों में गरमागरम सूप का सेवन ना सिर्फ मन को सुकून देता है बल्कि शरीर को गर्माहट का अहसास कराने के साथ-साथ कई तरह के स्वास्थ्य संबंधित लाभ देने में भी मदद कर सकता है। इसका कारण है कि सूप को बनाते समय तरह-तरह की पौष्टिक सब्जियों और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। आइए आज हम आपको पांच तरह के सूप की आसान रेसिपी बताते हैं, जिन्हें सर्दियों में जरूर ट्राई करना चाहिए।

Contents
  • लहसुन का सूप
  • सब्जियों का सूप
  • कद्दू का सूप
  • मिनेस्ट्रोन सूप
  • पालक का सूप

लहसुन का सूप

सबसे पहले एक पैन में मक्खन गरम करके इसमें पिसा हुआ लहसुन भूनें। फिर इसमें प्याज और अपनी पसंदीदा सब्जियों को डालकर भूनें। अब इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें। फिर इसमें थोड़ा और लहसुन, काली मिर्च और स्वादानुसार नमक मिलाएं। जब मिश्रण में उबाल आ जाए तो इसमें कॉर्नफ्लोर-पानी का मिश्रण बनाकर डालें। अंत में इसे 8-10 मिनट पकाने के बाद गरमागरम परोसें।

सब्जियों का सूप

सबसे पहले गाजर, टमाटर, मटर और फ्रेंच बीन्स जैसी सब्जियों को प्रेशर कुकर में दो कप पानी के साथ डालकर दो-तीन सीटी लगवाएं। एक बार जब सब्जियां अच्छी तरह से पक जाएं तो उन्हें ठंडा करके ब्लेंड करें। अब एक पैन में सब्जियों का पेस्ट, थोड़ा पानी, स्वादानुसार नमक और काली मिर्च मिलाकर इसे गाढ़ा होने तक पकाएं। फिर इसे गरमागरम परोसें।

कद्दू का सूप

सबसे पहले कद्दू को छिलकर इसे टुकड़ों में काटें। अब इन्हें पानी में नरम होने तक पकाएं। इसके बाद एक मिक्सी में थोड़ा लहसुन, हरी मिर्च, पत्तेदार धनिया, नमक और काली मिर्च मिलाएं। अब कद्दू को चेक करें और अगर यह नरम हो गया है तो इसे पानी से निकालकर ब्लेंडर में डालें और ब्लेंड करें। अंत में इस मिश्रण को एक पैन में डालें और उबाल आने पर इसमें थोड़ा नारियल का दूध मिलाकर इसे गरमागरम परोसें।

मिनेस्ट्रोन सूप

सबसे पहले एक पैन में चार कप सूप स्टॉक उबालें और उसमें कटे हुए टमाटर, नूडल्स, चावल, प्याज और आलू डालकर इसे ढककर उबालें। 8-10 मिनट के बाद इसमें थोड़े बीन्स, मटर और गाजर डालें। जब आपको लगे कि ये सब्जियां नरम हो गई हैं तो इसमें सेलेरी, नमक और काली मिर्च मिलाएं। लगभग दो मिनट के लिए मिश्रण को पकाएं और इसे सूप बाउल में डालकर गरमागरम परोसें।

पालक का सूप

सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें और इसमें प्याज और लहसुन को भूनें। इसके बाद इसमें कटा हुआ पालक डालें। अब इसमें थोड़ा कार्नफ्लोर और पानी डालकर इसे अच्छी तरह से पकने तक करछी से हिलाते रहें। इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक, थोड़ी चीनी और काली मिर्च पाउडर मिलाएं। फिर इस मिश्रण को ठंडा करके इसे ब्लेंडर में पीसें। अंत में एक पैन में मिश्रण को थोड़े से दूध में मिलाकर उबालें और इसे गरमागरम परोसें।

टीकाकरण केंद्रों में दिख रहा लोगों का उत्साह: एक दिन में 6893 लोगों ने लगवाया कोविड का टीका…. वैक्सीन नहीं होने से कल भिलाई के सभी सेंटर रहेंगे बंद
शिल्पा शेट्टी का विवादों से रहा है गहरा नाता, एक बार तो गैर जमानती वारंट हो गया था जारी…
छत्तीसगढ़ चेम्बर की भिलाई इकाई पूरे प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ, अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा प्रदेश स्तर पर सम्मानित
भाजपा किसान मोर्चा में दक्ष वैद्य साहू को प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी की मिली जिम्मेदारी
पीएमजी एवं प्रगति परियोजनाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी का बीजेपी कार्यकर्ताओं को फ्लाइंग किस, जाने क्या है माजरा, देखें वीडियो
Next Article 16 की दुल्हन, 18 का दूल्हा : बारात के इंतजार में थे तभी पहुंच गई पुलिस… जानिए फिर क्या हुआ
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?