ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शिल्पा शेट्टी का विवादों से रहा है गहरा नाता, एक बार तो गैर जमानती वारंट हो गया था जारी…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

शिल्पा शेट्टी का विवादों से रहा है गहरा नाता, एक बार तो गैर जमानती वारंट हो गया था जारी…

By @dmin
Published: June 8, 2022
Share
SHARE

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। 90 के दशक में वह शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे कई दिग्गज कलाकारों के साथ हिट फिल्में दे चुकी हैं। शिल्पा हर साल 8 जून का अपना जन्मदिन मनाती हैं। इस बार वह अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस उम्र में भी वह अपनी फिनटेस और बोल्ड अंदाज से आज की अभिनेत्रियों को मात देती हैं। साल 1993 में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली शिल्पा ने अपने एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। शिल्पा केवल हिट फिल्मों की वजह से सुर्खियों में नहीं रहीं बल्कि कई विवादों की वजह से भी चर्चा के केंद्र में रहीं। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़े कुछ विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Contents
  • बोल्ड फोटोशूट से बढ़ीं मुश्किलें
  • बिग ब्रदर विवाद
  • साधु ने किया किस
  • इस फिल्म में जल्द आएंगी नजर

बोल्ड फोटोशूट से बढ़ीं मुश्किलें

साल 2006 में शिल्पा शेट्टी ने बोल्ड फोटोशूट कराया था। इस फोटोशूट पर उस समय खूब विवाद हुआ। यही नहीं यह मामला कोर्ट तक जा पहुंचा। मदुरै कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट तक जारी कर दिया था।

बिग ब्रदर विवाद

शिल्पा ने साल 2007 में सेलिब्रिटी बिग ब्रदर शो में हिस्सा लिया था। इस दौरान वह सुखियों में आ गई थीं। शो में उनकी को-कंटेस्टेंट रहीं जेड गुडी ने उनपर नस्लीय टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद जमकर विवाद शुरू हो गया था। बाद में मामला बढ़ता देख गुडी ने शिल्पा और भारतीय दर्शकों से माफी मांग ली थी।

साधु ने किया किस

साल 2009 में सखिगोपाल मंदिर में दर्शन करने गईं शिल्पा अचानक सुर्खियों में आ गई थीं। दरअसल, मंदिर में एक साधु ने उनके गाल पर किस कर लिया था, जिसके बाद उनकी यह तस्वीर खूब वायरल हुई थी। इस फोटो के सामने आने के बाद शिल्पा ने लोगों को करारा जवाब दिया था। उन्होंने सवाल किया था कि क्या कोई पिता अपनी बेटी को किस नहीं कर सकते?

इस फिल्म में जल्द आएंगी नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा आखिरी बार फिल्म हंगामा 2 में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने परेश रावल की पत्नी का किरदार निभाया था। कोरोना महामारी की वजह से यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज की गई थी। हालांकि लोगों को यह फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई थी। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म की बात करें तो शिल्पा जल्द ही ‘निकम्माÓ फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह अभिमन्यू दसानी और शर्ली सेतिया के साथ अहम किरदार में दिखने वाली हैं।

CM भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति एवं सभ्यता को मिल रही है अंतर्राष्ट्रीय पहचान
नवनियुक्त एल्डरमैनों का कलेक्टर ने कराया शपथग्रहण…. दुर्ग निगम में हुई नियुक्ति पर जताया विधायक वोरा का आभार
इंडस्ट्री में 10 साल ब‍िताने के बाद भी ‘सड़क’ पर हैं श्रद्धा कपूर
ट्रांसपोर्ट नगर में व्यापारी एकता पैनल ने दिखाई ताकत… बैठक में पहुंचे सैकड़ो ट्रांसपोर्टर ….. ट्रांसपोर्टरों ने कहा हम व्यापारी पैनल के साथ
चीनी सेना के आगे मजबूत हुई भारतीय सेना, बीते तीन हफ्ते में एलएसी से लगे छह ठिकानों पर किया कब्जा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अवरोध सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, इस दिन से कर सकेंगे सोनी लिव पर स्ट्रीम…
Next Article कपिल शर्मा के शो की जगह आएगा इंडियाज लाफ्टर चैंपियन, शो की लांचिंग के समय भावुक हुईं अर्चना पूरन सिंह

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?