ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: समाज कोई भी हो, शिक्षा सबसे जरूरी है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

समाज कोई भी हो, शिक्षा सबसे जरूरी है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

By Om Prakash Verma
Published: March 12, 2023
Share
समाज कोई भी हो, शिक्षा सबसे जरूरी है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
समाज कोई भी हो, शिक्षा सबसे जरूरी है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
SHARE

कलार महासभा द्वारा आयोजित कलार महासम्मेलन 2023 में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल
बहादुर कलारिन की जयंती पर एच्छिक अवकाश तथा महुआ बोर्ड की स्थापना की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
रायपुर। उद्योग व्यापार में कलार समाज को कोई नकार नहीं सकता है, लेकिन बिना शिक्षा के कोई भी समाज हो आगे नहीं बढ़ सकता है। प्रत्येक समाज के लिए शिक्षा जरूरी है और जिसने भी शिक्षा से नाता तोड़ा है वो समाज पिछड़ गया है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ कलार महासभा के द्वारा रायपुर के साइंस कालेज मैदान में आयोजित कलार महासम्मेलन में कहीं।

दो बड़ी घोषणाएं
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दो बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में महुआ बोर्ड की स्थापना की जाएगी। कलार समाज की पूजनीय माता बहादुर कलारिन के महिला सशक्तीकरण के योगदान को अतुलनीय करार देते हुए मुख्यमंत्री ने उनकी जयंती पर एच्छिक अवकाश का प्रावधान किए जाने की घोषणा की है।

व्यक्ति है प्रत्येक समाज की इकाई
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि प्रत्येक समाज की इकाई व्यक्ति होता है और राज्य सरकार ने पिछले चार वर्षों में व्यक्ति को ही केंद्र में रखकर योजनाएं शुरू की हैं ताकि हर समाज के लोग लाभांवित हो सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वो यदि योजनाओं का लाभ लोगों को न मिले, लोग बीमार रहें तो मजबूत छत्तीसगढ़ की कल्पना कभी नहीं हो सकती है इसीलिए समाज के अंतिम व्यक्ति की जेब में भी पैसा जाए इसका प्रावधान छत्तीसगढ़ शासन ने किया है ताकि प्रदेश की प्रगति निरंतर होती रहे ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अलग अलग समाज के लोग मिलजुल कर रहते हैं, जाति वैमनस्यता की यहां कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों का सामाजित ताना-बाना बेहद मजबूत है और इससे छत्तीसगढ़ को मजबूती मिलती है।

शिक्षा पर सबसे ज्यादा खर्च
कलार महासम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा का स्तर पिछले चार वर्षों में काफी बढ़ा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुले हैं और नक्सल क्षेत्रों में लंबे समय से बंद पड़े स्कूलों को भी खोला गया है। छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिले इसके लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है और इसीलिए शिक्षा पर 17 हजार करोड़ रूपए खर्च किए जाने का प्रावधान बजट में रखा गया है। युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए आधुनिक मांग के आधार पर आईटीआई कालेजों मे नए ट्रेड खोले जा रहे हैं ताकि समय की मांग के अनुसार युवा प्रशिक्षित हो सकें।

कलार महासम्मेलन के आयोजन अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक मोहन मरकाम, विधायक विनय जायसवाल, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, रायपुर महापौर ऐजाज ढेबर, रिसाली महापौर श्रीमती शशि सिन्हा, कलार महासभा छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष दीपक सिन्हा, कलार महासम्मेलन संयोजक समिति के अध्यक्ष राजा जायसवाल समेत अन्य पदाधिकारी तथा कलार समाज के सदस्य उपस्थित थे।

राजनीति : शिंदे सरकार में शामिल हुए 18 मंत्री, भाजपा के खाते में 9 मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
रूसी राष्ट्रपति पुतिन बोले- पीएम मोदी और शी सीमा विवाद सुलझाने में सक्षम, नहीं है तीसरे की जरूरत
छत्तीसगढ़ में ई-रिक्शा व इलेक्ट्रिक ऑटो से बिगड़ा ट्रैफिक, परिवहन सचिव ने सभी जिलों के अफसरों से की वर्चुअल बैठक, नियंत्रण के उपायों पर चर्चा
आर्यन खान बेल केस में फिर टली सुनवाई, कल फैसले की उम्मीद
एक अक्तूबर से बदल जाएंगे क्रिकेट के नियम, अब पिच से बाहर जाकर गेंद खेली तो नहीं मिलेंगे रन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, बोला मेरी पत्नी ने कर ली है आत्महत्या… जांच के बाद खुला राज
Next Article राज्यपाल से मिले सीएम बघेल : आरक्षण बिल पर की चर्चा, बताया बिल रुकने से क्या हो रही हैं दिक्कतें

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?