ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में ई-रिक्शा व इलेक्ट्रिक ऑटो से बिगड़ा ट्रैफिक, परिवहन सचिव ने सभी जिलों के अफसरों से की वर्चुअल बैठक, नियंत्रण के उपायों पर चर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में ई-रिक्शा व इलेक्ट्रिक ऑटो से बिगड़ा ट्रैफिक, परिवहन सचिव ने सभी जिलों के अफसरों से की वर्चुअल बैठक, नियंत्रण के उपायों पर चर्चा

By Mohan Rao
Published: March 7, 2025
Share
SHARE

रायपुर। शहरी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे ई-रिक्शा व इलेक्ट्रिक ऑटो व अन्य इलेक्ट्रिक पिकअप आदि से ट्रैफिक व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। इसके कारण शहरी क्षेत्र में वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया। इसे देखते हुए सरकार ने नियंत्रण के उपाय शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में ई – रिक्शा एवं ऑटो के कारण उत्पन्न यातायात समस्याओं एवं उनके समाधान से जुड़े विषयों पर परिवहन सचिव सह आयुक्त एस.प्रकाश की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रालय में संभाग मुख्यालय रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अम्बिकापुर तथा जगदलपुर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर भी उपस्थित थे।

बैठक में रायपुर जिला प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा एवं ऑटो के सुगम व्यवस्थित परिचालन हेतु निर्मित जोनवार योजना के बारे में भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। रायपुर जिला प्रशासन के द्वारा रायपुर शहर को मुख्य रूप से 05 जोनों में विभक्त कर योजना बनाई गई है। बैठक में ई-रिक्शा हेतु केन्द्र एवं राज्यों में प्रचलित अधिनियम एवं नियमों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त राज्य शासन एवं जिला प्रशासन को प्राप्त शक्तियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित जिलों के अधिकारियों से क्रमशः उनके जिलों में ई-रिक्शा एवं ऑटो के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के बारे में जानकारी ली गई।

75 हजार से ज्यादा ई-रिक्शा दौड़ रहे है प्रदेश में
जिले वार पंजीयन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में 75 हजार से ज्यादा ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। बैठक में बताया गया कि जिलेवार परिवहन कार्यालय में पंजीकृत ई-रिक्शा (गुड्स एवं पैसेंजर) की संख्या क्रमशः रायपुर 13374, बिलासपुर 4493, दुर्ग 4038, अंबिकापुर 1311, जगदलपुर 41, इसी प्रकार पंजीकृत ऑटो (गुड्स एवं पेसेंजर) की संख्या क्रमशः रायपुर 20306, बिलासपुर 14867, दुर्ग 9602, अम्बिकापुर 4429, जगदलपुर 3431 हैं। इन शहरों को मिलाकर 23257 ई-रिक्शा व गुड्स पैसेंजर सवारी वाले 52629 इलेक्ट्रिक वाहन दौड़ रहे हैं। इनकी संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

बनाएंगे प्रभावी प्लान, होगी मॉनिटरिंग
परिवहन सचिव सह आयुक्त एस. प्रकाश ने शहरी क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक वाहनों के नियंत्रण के लिए प्रभावी प्लान बनाने कहा है। इसके लिए सभी जिलों में परिवहन विभाग मॉनिटिरिंग करेगा। वहीं सड़कों पर इनके कारण उत्पन्न हो रही यातायात समस्या को भी सुलझाने प्लानिंग के साथ काम करने का निर्देश दिया। बैठक में ई-रिक्शा एवं ऑटो पंजीयन में निरन्तर वृद्धि एवं समस्या के समाधान के लिए किसी भी प्रकार के प्रस्ताव, सुझाव जिला सड़क सुरक्षा समिति अथवा जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य सड़क सुरक्षा समिति अथवा परिवहन विभाग के पास प्रेषित करने भी कहा गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत
स्कूली बच्चों ने हवन यज्ञ में आहुतियों से किया सकरात्मक ऊर्जा का संचार, गणेश गायत्री मंत्र का किया जाप
मंदिर की तर्ज पर मस्जिद के लिए भी बने ट्रस्ट-शरद पवार
बड़ी खबर: आपरेशन शिवनाथ सफल: लोकल मछुआरों की मदद से शिवनाथ में गिरी कार तीसरे दिन मिली
1 अप्रैल से सस्ती होगी शराब: 50 से 500 रुपए तक सस्ती मिलेगी विदेशी दारू, रख सकेंगे ज्यादा स्टॉक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मिलन की चाह में छोड़ा पति का साथ, पहाड़ पर मिली अधजली लाश, जानिए क्या पूरा मामला मिलन की चाह में छोड़ा पति का साथ, पहाड़ पर मिली अधजली लाश, जानिए क्या पूरा मामला
Next Article महिला मड़ई को लोगों का मिल रहा अच्छा प्रतिसाद, अब तक 5 लाख रुपए से अधिक के सामग्रियों का हुआ विक्रय महिला मड़ई को लोगों का मिल रहा अच्छा प्रतिसाद, अब तक 5 लाख रुपए से अधिक के सामग्रियों का हुआ विक्रय

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?