ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आर्यन खान बेल केस में फिर टली सुनवाई, कल फैसले की उम्मीद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

आर्यन खान बेल केस में फिर टली सुनवाई, कल फैसले की उम्मीद

By @dmin
Published: October 27, 2021
Share
आर्यन खान बेल केस में फिर टली सुनवाई, कल फैसले की उम्मीद
आर्यन खान बेल केस में फिर टली सुनवाई, कल फैसले की उम्मीद
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत पर आज भी फैसला नहीं हो सका। बॉम्बे हाई कोर्ट ने अब 28 अक्टूबर की तारीख दी है। अरबाज मर्चेंट और आर्यन खान की तरफ से दलीलें दी जा चुकी हैं। मुनमुन धमेचा के वकील ने भी अपना पक्ष रखा। अब कल एनसीबी की तरफ से ्रस्त्र अनिल सिंह जिरह करेंगे।आज अरबाज के वकील अमित देसाई ने कोर्ट में कहा कि आर्यन, अरबाज और मुनमुन सिर्फ ड्रग्स लेने के लिए आए थे, और कोई साजिश नहीं थी। उन्होंने कहा कि ड्रग्स सिर्फ पर्सनल यूज के लिए थी, इससे ज्यादा कुछ नहीं। वहीं मुनमुन के वकील अली काशिफ खान देशमुख ने कहा कि उनकी क्लाइंट ने कभी ड्रग्स नहीं ली।

वकील बोले- अब मिलनी चाहिए बेल
देसाई ने कहा, पहली रिमांड में भी किसी कॉन्सपिरेसी की बात नहीं कही गई थी। बाद में मजिस्ट्रेट कोर्ट से कहा गया कि साजिश थी जिसकी वजह से 8 लोगों को अरेस्ट किया गया हालांकि ऐसा नहीं हुआ था। जिस मामले में हम 20 दिन से ज्यादा वक्त कस्टडी में गुजार चुके हैं, उसमें आज तक कोई गिरफ्तारी हुई ही नहीं है, कॉन्सपिरेसी अलग अपराध है। उन्होंने कहा कि हम 1 साल की सजा वाले अपराध में सिर्फ बेल मांग रहे हैं। जब सजा ही 1 साल है तो कस्टडी क्या जरूरत है। बेल मिलने पर भी जांच चल सकती है। देसाई ने कहा कि एनसीबी जब बुलाएगी तीनों पहुंच जाएंगे, अब बेल मिल जानी चाहिए। वहीं मुनमुन धमेचा के वकील ने कहा, मेरी क्लाइंट फैशन मॉडल हैं। उन्हें वहां बुलाया गया था। पर जैसे ही वह पहुंचीं रेड पड़ गई। उन्होंने ड्रग्स नहीं ली।

आर्यन के वकील मंगलवार को रख चुके पक्ष
अमित देसाई के बाद मुनमुन धमेचा के वकील आर्यन की तरफ से पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी मंगलवार को अपना पक्ष रख चुके हैं। जज ने आगे की जिरह के लिए बुधवार लंच के बाद का वक्त दिया था। अमित देसाई के बाद मुनमुन धमेचा के वकील फिर एनसीबी की तरफ से एएसजी अनिल सिंह जिरह करेंगे। आज आर्यन खान जमानत पर फैसला मिलने की उम्मीद है। इस बीच शाहरुख खान के फैन्स आर्यन की रिहाई के लिए दुआएं कर रहे हैं। मन्नत के आसपास से फैन्स पोस्टर लेकर जुटे हैं। हालांकि पुलिस उन्हें कई बार हटा चुकी है।

मुकुल रोहतगी रख चुके हैं ये बातें
मंगलवार को मुकुल रोहतगी ने कोर्ट में कहा था कि उनके क्लाइंट के खिलाफ एनसीबी को कुछ नहीं मिला। उन्होंने ये भी दलील दी थी कि आर्यन के वॉट्सऐप चैट क्रूज पार्टी रेड से जुड़े नहीं बल्कि पुराने हैं। सिर्फ चैट्स के आधार पर उन्हें 20 दिन तक जेल में नहीं रखा जा सकता।

एनसीबी विरोध में दे चुकी है ये जवाब
एनसीबी ने सोमवार को आर्यन को बेल मिलने के खिलाफ एफिडेविट दिया था। इसमें लिखा था कि उन्हें शक है कि शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश कर रही हैं। यह हलफनामा गवाह प्रभाकर साइल के एनसीबी पर सनसनीखेज आरोप लगाने के संबंध में दिया गया था। एनसीबी की तरफ से कहा गया था। जांच अधिकारी वीवी सिंह ने हलफनामे में लिखा था इस अकेले मामले को देखकर ही आर्यन की बेल रिजेक्ट कर देनी चाहिए। वहीं बेल के विरोध में यह भी कहा गया था कि आर्यन प्रभावशाली हैं। वह सबूतों से छेड़छाड़ करके जांच प्रभावित कर सकते हैं। आर्यन का इंटरनैशनल लिंक सामने आया है। उनके ड्रग पेडलर्स से कनेक्शन पर जांच के लिए एनसीबी को और वक्त मिलना चाहिए।

अवैध वसूली के आरोप में पत्रकार गिरफ्तार, धमका कर ऐंठता था पैसा
रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी, शातिर ने ट्रेनिंग के नाम पर गिनवाए रेल के डिब्बे, आरोपी गिरफ्तार
चुनाव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर की समीक्षा बैठक, मतदान के पहले व्यवस्थाएं दुरूस्त करने दिए निर्देश
जी- 20 के डेलीगेट्स को उपहार में दी जाएगी बस्तर आर्ट की चिन्हारी, गिफ्ट पैक में फारेस्ट हनी और मिलेट कूकीज जैसे उत्पाद
बिलासपुर में 50 हजार से अधिक परिवारों के ‘अपना घर’का सपना हुआ साकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सिद्धांत और संस्कृत को मिला महतारी दुलार योजना का सहारा, कोरोना महामारी ने किया बेसहारा सिद्धांत और संस्कृत को मिला महतारी दुलार योजना का सहारा, कोरोना महामारी ने किया बेसहारा
Next Article छत्तीसगढ़ी कलाकारों के साथ फिलीस्तीन और श्रीलंका के दल ने किया फ्यूजन डांस छत्तीसगढ़ी कलाकारों के साथ फिलीस्तीन और श्रीलंका के दल ने किया फ्यूजन डांस

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?