ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सभी प्राचार्य शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास को दें सर्वोच्च प्राथमिकता: शम्मी आबिदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सभी प्राचार्य शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास को दें सर्वोच्च प्राथमिकता: शम्मी आबिदी

By @dmin
Published: September 15, 2022
Share
वानांचल के बच्चे भी अब निजी स्कूल के तर्ज पर शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कर रहें हैं पढ़ाई
वानांचल के बच्चे भी अब निजी स्कूल के तर्ज पर शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कर रहें हैं पढ़ाई
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के एकलव्य विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा। इन विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास किए जाएंगे। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विभाग की आयुक्त शम्मी आबिदी ने रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के प्राचार्यों एवं छात्रावास अधीक्षकों की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शैक्षणिक कैलेण्डर के अनुसार अध्यापन कार्य सुनिश्चित किया जाए।

एकलव्य विद्यालय के प्राचार्यों और छात्रावास अधीक्षकों की बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमती आबिदी ने कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत् बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु प्राचार्यों एवं छात्रावास अधीक्षकों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए यथोचित प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को किताबें और गणवेश समय पर मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। सभी विद्यालयों में पुस्तकालय और कम्प्यूटर लैब की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके साथ ही प्रत्येक विद्यालय की वेबसाइट बनाने और प्रत्येक छह माह में विद्यालय की शैक्षणिक और खेलकूद गतिविधियों पर आधारित पत्रिका का प्रकाशन किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में नवाचार करने वाले प्राचार्यों अथवा छात्रावास अधीक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में प्रदेश में अनुसूचित जनजाति के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कक्षा 6वीं से 12वीं तक के कुल 73 एकलव्य आदर्श विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं।

श्रीमती आबिदी ने कहा कि विद्यालय में किसी विषय के शिक्षक उपलब्ध नहीं है, ऐसी स्थिति में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। बच्चों को किताबें और गणवेश प्राप्त होने में किसी प्रकार की दिक्कत होती है, इसके लिए तत्काल जिले के सहायक आयुक्त एवं मुख्यालय स्तर पर जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों को सीबीएसई की सम्बद्धता प्राप्त हो गई है, ऐसे विद्यालय अपने क्षेत्र में संचालित नवोदय विद्यालय के प्राचार्यों और शिक्षकों का सहयोग लेकर सीबीएसई की शिक्षा पद्धति के अनुसार अध्ययन का प्रजेन्टेशन प्रोग्राम आयोजित करें।

श्रीमती आबिदी ने कहा कि विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा को पूरा ध्यान रखने के साथ बच्चों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। इसके अलावा विद्यालय में स्वच्छ किचन शेड, साफ शौचालय, विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, बागवानी, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, कैश बुक एवं अन्य स्टॉक पंजियों के उचित संधारण किया जाए। प्रत्येक विद्यालय के डाइनिंग हॉल में बच्चों के भोजन करने हेतु डाइनिंग टेबल की उचित व्यवस्था करने एवं विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण अंतर्गतेे फलदार वृक्ष लगाए जाने के निर्देश भी दिए।

Gustakhi Maaf: छका रही नैदानिक उपकरणों की किल्लत
गुस्ताखी माफ: बेटी की हत्या कर उतार दी उसकी जींस
कोरोना जांच और इलाज और रोकथाम के लिए सामाजिक संगठन कर हैं प्रशासन का सहयोग : स्वास्थ्य कर्मियों ने बिना थके दी लगातार अपनी सेवाएं
Breaking: शादी टूटने से दु:खी युवक शिवनाथ पुल पर कार छोड़कर हुआ लापता, ढूंढते हुए पहुंचे माता-पिता, गाड़ी देखकर लगे फूट-फूटकर रोने
हीरा तस्करी पर छत्तीसगढ़ में अब तक की सबसे बडी कार्रवाई…. 221 नग हीरे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार…. 22 लाख 10 हजार रुपए है कीमत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पारदर्शी प्रशासन और योजनाओं का लाभ देकर उन्हें आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : भूपेश बघेल
Next Article जी हां, चौंकिए मत अब रामलीला में नजर आएंगे मोदी सरकार के दो कैबिनेट मंत्री और सांसद, एक मंत्री गाएंगे भजन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?