ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: बेटी की हत्या कर उतार दी उसकी जींस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: बेटी की हत्या कर उतार दी उसकी जींस

By @dmin
Published: July 18, 2022
Share
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
SHARE

-दीपक रंजन दास
एक बाप ने लाठी से पीट-पीट कर अपनी किशोरी बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए उसकी जींस उतार दी और अद्र्धनग्न अवस्था में उसके शव को श्मशान में छोड़ दिया। ऑनर किलिंग का यह विचित्र मामला रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र का है। ग्राम कवई जमरगा की एक कोरवा किशोरी की दोस्ती गांव के ही एक अन्य युवक से थी। घटना की रात किशोरी के पिता उधर से गुजरे तो बेटी को एक युवक के साथ देखकर वे तैश में आ गए। उन्हें देखते ही युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। नाराज बाप ने बेटी की लाठी से इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई। गुस्सा शांत हुआ तो पुलिस का डर सताने लगा। जितना पढ़ा-सुना था उसके आधार पर ही उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने बेटी की जींस उतार दी और कपड़े अस्तव्यस्त कर दिये। इसके बाद वह घर आ गया। उसने गांव वालों को बेटी के लापता होने की सूचना दी। गांव वाले किशोरी की मां के साथ उसे ढूंढने निकले। उन्हें श्मशान के पास उसका शव मिल गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और यह भी बता दिया कि उन्हें किशोरी के पिता पर ही शक है। पुलिस ने थोड़ी सख्ती से पूछताछ की तो पिता ने पूरी कहानी सुना दी। क्रोध और हिंसा दोनों दुधारी तलवारें हैं। यह दोनों को बराबर घायल करती है। परिवार की नाक बचाने के लिए जिस बेटी की हत्या कर दी, शव को अद्र्धनग्न कर उसी की मिट्टी खराब की। पहली गलती जहां क्रोध और हिंसा के कारण हुई वहीं दूसरी चूक अपना अपराध छिपाने की कोशिश में हो गई। हिंसा का रास्ता अपनाने वालों के साथ ऐसा ही होता है। आक्रोश में आकर वे ऐसी हरकतों को अंजाम दे बैठते हैं कि बाद में उसपर पर्दा डालना मुश्किल हो जाता है। वैसे ढीठ लोगों की बात और है। वे सीना ठोंककर कह देते हैं कि हमने जो किया, ठीक किया। तुम्हें जो करना है, कर लो। पर सभ्य समाज में ये दोनों ही अस्वीकार हैं। इन दिनों देश भर में आक्रोश और हिंसा को बढ़ावा देने की कोशिशें हो रही हैं। छिछोरे वक्तव्यों को हवा दी जा रही है। कभी सुधी संपादक ऐसे वक्तव्यों को प्रकाशित नहीं कर मुल्क में अमन चैन कायम रखने में अपना अंशदान करते थे। पर अब जमाना टीआरपी का है। जिसकी जितनी ज्यादा टीआरपी, उसकी उतनी अधिक कमाई। ब्रेकिंग न्यूज एक नया क्लासिफिकेशन है। इसमें अधपकी-अधकचरा खबरों को पूरे जोश के साथ परोसा जाता है। जिसने सिर्फ उतना ही पढ़ा-सुना वह उसे ही सच मान बैठता है। फिर प्रतिक्रियाओं का एक ऐसा सिलसिला शुरू हो जाता है जिसे रोक पाना किसी के लिए भी संभव नहीं होता।

परिवार के साथ मिलकर दूसरे पति की हत्या: 4 गिरफ्तार, ऐसे खुला हत्या का राज
कोरोना का खौफ: जेईई मेन 2021 के अप्रैल सेशन की परीक्षाएं टलीं, जानें कब होगा नई तारीख का एलान
भारतीय रेलवे ने रचा इतिहास, सोलर पावर से दौड़ेगी ट्रेन, दुनिया में ऐसा करने वाला पहला देश …
हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, रायपुर आवास पर तिरंगा फहराकर की भागीदारी
छत्तीसगढ़ में कोरोना हुआ कमजोर, लगातार सुधर रहे हालात… एक दिन में रिकार्ड 71 हजार से अधिक जांच…. पाजिटिविटी दर पहुंची 14 प्रतिशत तक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बैंकों के निजीकरण की मंशा उचित नहीं : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Next Article मुख्यमंत्री बघेल शामिल हुए राष्ट्र संत श्री ललितप्रभ सागर जी के दिव्य सत्संग प्रवचन माला के कार्यक्रम में

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?