ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हीरा तस्करी पर छत्तीसगढ़ में अब तक की सबसे बडी कार्रवाई…. 221 नग हीरे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार…. 22 लाख 10 हजार रुपए है कीमत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

हीरा तस्करी पर छत्तीसगढ़ में अब तक की सबसे बडी कार्रवाई…. 221 नग हीरे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार…. 22 लाख 10 हजार रुपए है कीमत

By @dmin
Published: February 3, 2021
Share
Biggest action ever taken in Chhattisgarh on diamond smuggling
Biggest action ever taken in Chhattisgarh on diamond smuggling
SHARE

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में हीरा तस्करी का अब तक सबसे बड़ा मामला पकड़ाया है। जिला गरियाबंद में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गरियाबंद पुलिस ने 221 नग हीरों के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर उक्त हीरों को बेचने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर तस्कर को गिरफ्तार किया। हीरों की कीमत 22 लाख 109 हजार रुपए बताई जा रही है। तस्कर पर धारा 379 भादवि 4(21) माईनिंग एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर गरियाबंद जेल भेजा गया है।
गरियाबंद जिले के छुरा थाना प्रभारी संतोष भुआर्य को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटर सायकल में अवैध रूप से हीरा खनिज पत्थर लेकर जिला महासमुंद से बागबाहरा टुहलू होते हुए मोंगरा चरोदा की ओर जा रहा है। जिसकी सूचना थाना प्रभारी द्वारा तत्काल अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा व गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी संतोष भुआर्य के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम मौके की ओर रवाना किया गया।
पुलिस टीम द्वारा कोमाखान छुरा रोड में टेडग़ीनाला ग्राम मोंगरा के पास घेराबंदी किया गया जहां कुछ देर पश्चात् मुखबिर के बताये हुलिया एवं परिधान पहने हुए व्यक्ति कोमाखान रोड की तरफ से मोटर सायकल से आते दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की। उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम अरविंद प्रधान ग्राम चिखली थाना पिथौरा जिला महासमुंद निवासी बताया। तलाशी दौरान अरविंद प्रधान के जेब में एक सफेद रंग के लिफाफा मिला जिसमें 221 नग हीरे थे। हीरा खनिज पत्थर के संबंध में अरविंद प्रधान से पूछताछ करने पर उसने प्रतिबंधित क्षेत्र पायलीखण्ड से लाना बताया। आरोपी के कब्जे से 221 नग हीरा कीमती 22 लाख 10 हजार रुपए व एक मोटर साइकिल जब्त की गई।

बिहार चुनाव: युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद को मिली बड़ी जिम्मेदारी…. औरंगाबाद सीट पर करेंगे चुनाव प्रचार
कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन… राजभवन के घेराव में भिलाई से पहुंचे कांग्रेसी
एमआईसी में आधा दर्जन प्रस्ताव पारित, डुंडेरा में बनेगा रिसाली निगम का पहला व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स
Big news : पीएम मोदी की हत्या की बात करने वाला एमपी का पूर्व मंत्री गिरफ्तार, कांग्रेस ने भी की कार्रवाई की तैयारी
अंधे कत्ल का खुलासा : पत्नी को डेढ़ महीने बंधक बनाया, हत्या कर जला दिया था शव, हत्यारा पति गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Sahu Samaj set up business premises with contribution amount, Congress General Secretary Jitendra Sahu साहू समाज ने अंशदान की राशि से बनाया व्यवसासियक परिसर, कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू ने लोकार्पण कर लॉटरी के माध्यम से बांटी दुकाने
Next Article श्रीकंचनपथ 112 # 3 february 2021

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?