ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: साहू समाज ने अंशदान की राशि से बनाया व्यवसासियक परिसर, कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू ने लोकार्पण कर लॉटरी के माध्यम से बांटी दुकाने
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

साहू समाज ने अंशदान की राशि से बनाया व्यवसासियक परिसर, कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू ने लोकार्पण कर लॉटरी के माध्यम से बांटी दुकाने

By @dmin
Published: February 3, 2021
Share
Sahu Samaj set up business premises with contribution amount, Congress General Secretary Jitendra Sahu
Sahu Samaj set up business premises with contribution amount, Congress General Secretary Jitendra Sahu
SHARE

भिलाई । ग्रामीण साहू समाज धनोरा द्वारा अंशदान की राशि से व्यवसायिक परिसर का निर्माण किया है। समाज के पारिवारिक सदस्यों द्वारा सामाजिक गतिविधियों के लिए एकत्र किए जाने वाले अंशदान की राशि से व्यवसायिक परिसर का निर्माण किए है ताकि समाज के युवा जो स्वरोजगार करते है उनको उचित स्थान मिल सके। कंाग्रेस महामंत्री जितेन्द्र साहू द्वारा परिसर का लोकापर्ण कर लॉटरी के माध्यम से दुकानों का आवंटन किया गया।
ग्रामीण साहू समाज द्वारा बनाए गए नव निर्मित कर्मा व्यवसायिक परिसर का लोकार्पण जितेन्द्र कुमार साहू प्रदेश महामंत्री छगकांग्रेस ने समाजिक लोगों की उपस्थिति में किया। इस दौरान उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कांग्रेस महामंत्री श्री जितेन्द्र साहू ने कहा कि साहू समाज द्वारा समाज के धन राशि से नव निर्मित कर्मा व्यवसायिक परिसर समाज के स्वरोजगार करने वाले युवाओं के लिए संजीवनी का काम करेगा। साथ ही अन्य गांवों के लिए चर्चा एवं प्रेरणादायक होगा। ग्रामीण साहू समाज धनोरा के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि समाज का उद्देश्य धन संग्रह करना नहीं है अपितु समाज के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार प्रदान करना है। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री से व्यवसायिक परिसर में और भी दुकाने बनाने के लिए आर्थिक सहायता की मांग की गई जिस पर उन्होंने शीघ्र ही सहायता राशि दिलाने के लिए अपनी सहमति प्रदान की।
समाज के प्रवक्ता दयाराम साहू ने स्वागत भाषण में साहू समाज के द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों एवं रचनात्मक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समाज के सदस्यों द्वारा कोरोना काल में आर्थिक सहायता राशि देना हो या जरूरतमंदों की सहायता करना हो हर क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहा है। महिलाओं को आगे बढ़ाने समाज के सभी गतिविधियों में आगे रखकर सामाजिक सहभागिता में शामिल किया जा रहा है। ग्राम सरपंच मनीष कुमार ने कहा कि युवाओं व महिलाओं रचनात्मक कार्य में आगे आने से समाज विकास में तेजी आएगी। लोकापर्ण कार्यक्रम में जनपद सदस्य बुधवंतीन मधुकर, समाज के संरक्षक चैन सिंह साहू, उपाध्यक्ष घासी साहू, सचिव कुंवर साहू, कोषाध्यक्ष डोहर लाल साहू ,फूदुक राम साहू, विभिषण साहू, राधेश्याम साहू, नरेश साहू ,मनहरण साहू, दीपक साहू, पुरूषोत्तम साहू हेमंत साहू, श्रीमती रतनी साहू आदि उपस्थित रहे।

Corona Updates: 24 घंटे में कोरोना के 243 नए मामले, 3609 मरीजों का चल रहा उपचार
IED Blast -Updates: नक्सली हमले के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की सीएम बघेल से बात, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन
स्वरूपानंद महाविद्यालय की बीएड की सहायक प्राध्यापक श्रीमति मंजू कनोजिया को मिली पीएचडी… इस विषय पर किया था शोध
मालगाड़ी और रेल इंजन की जोरदार टक्कर, ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतरे, यातायात बाधित
भिलाई चरोदा निगम में एल्डरमेन की नियुक्ति पर विवाद, नियुक्ति के बाद आदेश निरस्त ! … सामने आई चौंकाने वाली वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona infection at the lowest level in 58 days, the number of deaths increased again पिछले 24 घंटे में 11,039 नए मामले आए सामने, 110 मरीजों की हुई मौत
Next Article Biggest action ever taken in Chhattisgarh on diamond smuggling हीरा तस्करी पर छत्तीसगढ़ में अब तक की सबसे बडी कार्रवाई…. 221 नग हीरे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार…. 22 लाख 10 हजार रुपए है कीमत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?