ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी बोले- यह 100 साल के विश्वास का बजट, जनता के लिए अनेक नए अवसर बनाएगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पीएम मोदी बोले- यह 100 साल के विश्वास का बजट, जनता के लिए अनेक नए अवसर बनाएगा

By @dmin
Published: February 1, 2022
Share
विश्व युवा कौशल दिवस: कौशल आपको दूसरों से अलग बनाता है-पीएम मोदी
विश्व युवा कौशल दिवस: कौशल आपको दूसरों से अलग बनाता है-पीएम मोदी
SHARE

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह बजट 100 साल की भयंकर आपदा (कोरोना वायरस वैश्विक महामारी) के बीच विकास का नया विश्वास लेकर आया है। उन्होंने कहा कि यह बजट अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ आम जनता के लिए कई नए अवसरों का निर्माण करेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट 100 साल के विश्वास का बजट है। बजट पर लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इसका पूरा फोकस गरीबों के कल्याण पर है। इससे रोजगार की संभवानाएं भी बढ़ेंगी। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार व झारखंड जैसे राज्यों पर ध्यान दिया गया है।

पीएम ने आगे कहा कि ये बजट ज्यादा इंफ्रास्ट्रक्चर, ज्यादा इंवेस्टमेंट, ज्यादा ग्रोथ और ज्यादा जॉब की नई संभावनाओं से भरा हुआ है। इससे ‘ग्रीन जॉब्स’ का भी क्षेत्र खुलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, नॉर्थ ईस्ट, ऐसे क्षेत्रों के लिए पहली बार देश में पर्वतमाला योजना शुरू की जा रही है। ये योजना पहाड़ों पर ट्रांसपोर्टेशन की आधुनिक व्यवस्था का निर्माण करेगी। जनता-जनार्दन की सेवा का हमारा उत्साह अनेक गुना बढ़ा दिया है।

गरीब का कल्याण बजट का महत्वपूर्ण पहलू
उन्होंने कहा कि गरीब का कल्याण इस बजट का एक महत्वपूर्ण पहलू रहा है। हर गरीब के पास पक्का घर हो, नल से जल आता हो, उसके पास शौचालय हो, गैस की सुविधा हो, इन सभी पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके साथ ही आधुनिक इंटरनेट कनेक्टिविटी पर भी उतना ही जोर है।

पीएम मोदी ने कहा कि 2.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमएसपी की घोषणा सीधे किसानों को हस्तांतरित की जाएगी। किसानों की आय दोगुनी होगी। बजट में एमएसएमई के लिए क्रेडिट गारंटी और कई नई योजनाओं की घोषणा की गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बजट में क्रेडिट गारंटी में रिकॉर्ड वृद्धि के साथ ही कई अन्य योजनाओं का एलान किया गया है। डिफेंस के कैपिटल बजट का 68 फीसदी घरेलू उद्योगों को रिजर्व करने का भी बड़ा लाभ, भारत के एमएसएमई सेक्टर को मिलेगा।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत के करोड़ों लोगों की आस्था, मां गंगा की सफाई के साथ-साथ किसानों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, इन पांच राज्यों में गंगा किनारे, प्राकृतिक कृषि को प्रोत्साहन दिया जाएगा। कल भाजपा ने मुझे सुबह 11 बजे बजट और आत्मनिर्भर भारत विषय पर बात करने के लिए निमंत्रित किया है। कल 11 बजे मैं बजट के इस विषय पर विस्तार से बात करूंगा।

भारत में मिले कोरोना वायरस के वैरिएंट के खतरे को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा: कोरोना का सिर्फ एक वैरिएंट ही घातक
धान खरीदी का रिकॉर्ड टूटा…. राज्य में अब तक 84.44 लाख मीट्रिक टन धान की हो चुकी खरीदी…बीते वर्ष हुई थी 83.94 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी
सीबीएसई 12वीं में भिलाई की सिया राय को मिले 98% अंक, पैरेंट्स हैं डॉक्टर और खुद भी बनना चाहती है डॉक्टर
सीएम साय ने किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ, भारत माता की जय व वंदे मातरम से गूंजा मुख्यमंत्री निवास
रचा इतिहास : भारत के इस बल्लेबाज ने नामुमकिन को किया मुमकिन, 1 ओवर में बना डाले 43 रन, Dekhe Video
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जल जीवन मिशन में धमतरी ज़िला घरों में नल कनेक्शन देने में राज्य भर में पहले पायदान पर
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गो-सेवा की सनातन परंपरा को समृद्ध किया : शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती केन्द्र सरकार का बजट पूरी तरह से निराशाजनक और दिशाहीन: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?