ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शेयर बाजार: चौतरफा खरीदारी के बीच बाजार ने बनाया रिकॉर्ड, उच्चतम स्तर पर सेंसेक्स-निफ्टी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

शेयर बाजार: चौतरफा खरीदारी के बीच बाजार ने बनाया रिकॉर्ड, उच्चतम स्तर पर सेंसेक्स-निफ्टी

By @dmin
Published: July 15, 2021
Share
शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान
शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। इसके बाद कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स ने 53,229.38 का स्तर छुआ और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी पहली बार 15,940.65 के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा निफ्टी का मिड कैप इंडेक्स 27,752 अंक जबकि स्मॉल कैप इंडेक्स 10,364 के सर्वोच्च स्तर पर गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 64.84 अंक यानी 0.12 फीसदी ऊपर 52,968.89 के स्तर पर खुला था। निफ्टी 18.20 अंकों (0.11 फीसदी) की तेजी के साथ 15,872.15 के स्तर पर खुला था। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 98.48 अंक या 0.18 फीसदी के नुकसान में रहा।

बढ़त पर कारोबार कर रहा इंफोसिस का शेयर
बुधवार को इंफोसिस ने तिमाही नतीजों की घोषणा की। इसके बाद आज इंफोसिस के शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। यह 1554.00 के स्तर पर खुला। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 6,73,877.52 करोड़ रुपये है। 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 17.8 फीसदी बढ़कर 27,896 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले 2020-21 की इसी तिमाही में यह 23,665 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने 2021-22 के लिए आय अनुमान को बढ़ाकर 14 से 16 फीसदी कर दिया है, जो पहले 12 से 14 फीसदी था। इंफोसिस के लिए बड़े सौदों का प्रवाह मजबूत बना हुआ है। पहली तिमाही में कुल अनुबंध मूल्य 2.6 अरब डॉलर का था।

रिकॉर्ड स्तर पर बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 
बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बुधवार को 2,33,06,440.17 करोड़ रुपये के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। व्यापक बाजार में सकारात्मक रुख से सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई है। दो कारोबारी सत्रों में निवेशकों की पूंजी 1,42,806.24 करोड़ रुपये बढ़ी है।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान डॉक्टर रेड्डी, इंफोसिस, एचसीएल टेक, रिलायंस, मारुति, टीसीएस, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एल एंड टी और सन फार्मा के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एनटीपीसी, टाइटन, बजाज ऑटो, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, आईटीसी और एचडीएफसी के शेयर लाल निशान पर खुले। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.13 बजे सेंसेक्स 64.84 अंक (0.12 फीसदी) ऊपर 52,968.89 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 18.20 अंक (0.11 फीसदी) ऊपर 15,872.15 पर था।

पिछले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 2.6 अंक नीचे 52,767.13 के स्तर पर खुला। निफ्टी 3.65 अंकों (0.02 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 15,808.70 के स्तर पर खुला था।

बुधवार को हरे निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 134.32 अंक (0.25 फीसदी) ऊपर 52,904.05 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 41.60 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 15,853.95 के स्तर पर बंद हुआ था।

नए सेना प्रमुख: ले. जनरल मनोज पांडे होंगे अगले आर्मी चीफ, जनरल एमएम नरवणे की लेंगे जगह, यह पद संभालने वाले पहले इंजीनियर
एनवी रमन्ना होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, चीफ जस्टिस बोबडे ने सरकार को भेजी सिफारिश
नशीली दवा बेचते युवक गिरफ्तार, 17 सौ से ज्यादा कैपशूल जब्त… दुर्ग पुलिस की कार्रवाई
‘वन हो वन ट्री अभियान’: कल से एक फोन कर अपने घर मंगा सकते पौधा
रिलीज से पहले ऐश्वर्या राय की फिल्म पर लगा ग्रहण, कोर्ट ने इस वजह से मणिरत्नम को भेजा नोटिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हवा में मंडरा रही है आतंकी साजिश: एक बार फिर जम्मू एयरबेस के पास दिखा ड्रोन, मचा हड़कंप हवा में मंडरा रही है आतंकी साजिश: एक बार फिर जम्मू एयरबेस के पास दिखा ड्रोन, मचा हड़कंप
Next Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं राजद्रोह कानून: सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को फटकार, पूछा- क्या आजादी के 75 साल बाद भी देश में इसकी जरूरत?

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?