भिलाई। नशीली दवाई बेचते पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। सेक्टर-9 में युवक नशीली कैप्शूल अधिक दाम में बेच रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया 12 पैकेट में रखे 1728 कैप्सूल जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-9 दशहरा मैदान के पास हिमांचल महानंद अवैध लाभ अर्जित करने के इरादे से नशीली दवाओं की बिक्री कर रहा था। सीएसपी दुर्ग की सिविल टीम एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर एवं थाना भिलाई नगर की टीम के द्वारा संयुक्त रूप कार्रवाई कर युवक को पकड़ा गया। उसके कब्जे से अवैध नशीली दवाई को जब्त कर मौके पर ही औषधी निरीक्षक आस्था वर्मा से परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त किया गया। युवक के पास जो कैप्सूल मिले वे नशीली दवाईयां होने की पुष्टि होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी हिमाचल महानंद के के खिलाफ 22 एन डीपीएसएक्ट के तहत कार्रवाई की गई।




