ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट के 19 ऐतिहासिक जनहितैषी निर्णय: दक्ष वैद्य साहू
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट के 19 ऐतिहासिक जनहितैषी निर्णय: दक्ष वैद्य साहू
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट के 19 ऐतिहासिक जनहितैषी निर्णय: दक्ष वैद्य साहू
October 28, 2026
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश सुशासन और विकास के स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर: रत्नावली कौशल
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश सुशासन और विकास के स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर: रत्नावली कौशल
October 28, 2026
एआई+ स्मार्टफोन के चुनिंदा मॉडल्स 15 नवंबर से होंगे महँगे
एआई+ स्मार्टफोन के चुनिंदा मॉडल्स 15 नवंबर से होंगे महँगे
October 28, 2026
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात अर्बन, 135 की रफ्तार से हवाएं, जगह-जगह पेड़ गिरे
October 28, 2026
‘रियासत वीथिका’ में राजसी परंपराओं, दुर्लभ धरोहरों और ऐतिहासिक विरासत से रूबरू होगी नई पीढ़ी
October 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Other

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट के 19 ऐतिहासिक जनहितैषी निर्णय: दक्ष वैद्य साहू

By Om Prakash Verma Published October 28, 2026
Share
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट के 19 ऐतिहासिक जनहितैषी निर्णय: दक्ष वैद्य साहू
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट के 19 ऐतिहासिक जनहितैषी निर्णय: दक्ष वैद्य साहू
SHARE

3100 रु. में धान खरीदी से 27 लाख किसानों को सौगात
दुर्ग/ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश सहप्रभारी एवं हिन्द सेना युवा ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य साहू ने इन ऐतिहासिक निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री एवं समस्त मंत्रिमंडल का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साय सरकार ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि यह सरकार गरीब, किसान, जवान और कर्मचारी सभी की सरकार है।

दक्ष वैद्य साहू ने कहा कि सरकार ने खरीफ वर्ष 2026-27 के लिए 15 नवंबर से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी का ऐतिहासिक निर्णय लेकर 27 लाख से अधिक अन्नदाताओं को बड़ी सौगात दी है। साथ ही कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत आदान सहायता को अब प्रति एकड़ देने का प्रावधान कर फसल विविधीकरण को बढ़ावा दिया है। वहीं घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए एम-ऊर्जा योजना के तहत मिल रही राहत को मार्च 2027 तक बढ़ाकर 7.25 लाख परिवारों को निरंतर लाभ दिया गया है।

कैबिनेट ने शासकीय कर्मचारियों और उनके आश्रित परिवारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय भी लिया है, जिससे अब गंभीर बीमारी की स्थिति में कर्मचारियों को आर्थिक संकट से नहीं जूझना पड़ेगा।

इसके साथ ही प्रदेश के अधोसंरचना विकास के लिए 500 करोड़ का मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन, पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने के लिए 500 करोड़ का मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन और खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए 100 करोड़ का मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन शुरू करने का निर्णय दूरदर्शी सोच का परिचायक है।

दक्ष वैद्य साहू ने कहा कि बस्तर से सरगुजा तक कनेक्टिविटी को सशक्त करने हेतु 8000 करोड़ रुपये की लागत वाली 295 किलोमीटर लंबी कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल परियोजना, सड़क निर्माण में डामर की बढ़ती कीमतों से जूझ रहे ठेकेदारों को राहत, राजनांदगांव में 400 करोड़ रुपये की मल्टी फ्रूट प्रोसेसिंग फैसिलिटी, औद्योगिक विकास के लिए कोल गैसीफिकेशन को विशेष प्रोत्साहन, नगर पंचायत कूंरा का नाम बदलकर कुंवरगढ़ करना और जनहित से जुड़े 9 राजनीतिक प्रकरणों को वापस लेने जैसे निर्णयों से स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सुशासन और विकास के स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश सुशासन और विकास के स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर: रत्नावली कौशल

एआई+ स्मार्टफोन के चुनिंदा मॉडल्स 15 नवंबर से होंगे महँगे

आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात अर्बन, 135 की रफ्तार से हवाएं, जगह-जगह पेड़ गिरे

‘रियासत वीथिका’ में राजसी परंपराओं, दुर्लभ धरोहरों और ऐतिहासिक विरासत से रूबरू होगी नई पीढ़ी

किसानों की समृद्धि और आय बढ़ाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

Om Prakash Verma October 28, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश सुशासन और विकास के स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर: रत्नावली कौशल मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश सुशासन और विकास के स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर: रत्नावली कौशल

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?