ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिलीज से पहले ऐश्वर्या राय की फिल्म पर लगा ग्रहण, कोर्ट ने इस वजह से मणिरत्नम को भेजा नोटिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

रिलीज से पहले ऐश्वर्या राय की फिल्म पर लगा ग्रहण, कोर्ट ने इस वजह से मणिरत्नम को भेजा नोटिस

By @dmin
Published: July 19, 2022
Share
SHARE

पोन्नियन सेल्वम चोल साम्राज्य के संघर्ष की कहानी है। कुछ दिनों पहले फिल्म का टीजर जारी हुआ है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म की कास्ट, कहानी और ग्राफिक्स को लेकर भी खूब चर्चा की जा रही है। फिल्म में शानदार विजुअल्स और इफेक्टस का भी इस्तेमाल किया गया है और ये काफी बड़े बजच की फिल्म है। लेकिन डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियन सेल्वम रिलीज से पहले ही विवादों में फंसती नजर आ रही है। इस फिल्म में एक बड़ी गलती पकड़ी गई है, जिस वजह से कोर्ट ने मेकर्स को नोटिस जारी किया है। फैंस को ऐश्वर्या की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन रिलीज से पहले ही इसपर बवाल होता नजर आ रहा है।

Contents
  • क्या है आरोप?
  • मणिरत्नम का ड्रीम प्रोजेक्ट
  • सबसे बड़े बजट की फिल्म

क्या है आरोप?

वैसे तो ये फिल्म 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है, लेकिन कोर्ट ने डायरेक्टर मणिरत्नम और अभिनेता विक्रम को नोटिस जारी किया है। ये फिल्म हिंदुस्तान पर 1500 साल तक राज करने वाले चोल वंश की कहानी पर आधारित है। वकील ने मेकर्स पर सवाल उठाया है कि उन्होंने इसकी कहानी को गलत तरीके से पेश किया है। ऐसे में फिल्म से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों की जांच के लिए वकील ने इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग की मांग की है। वकील सेल्वम का कहना है कि स्पेशल स्क्रीनिंग के जरिए इस बात की जांच की जाएगी कि ऐतिहासिक तथ्यों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।

मणिरत्नम का ड्रीम प्रोजेक्ट

वकील सेल्वम को शक है कि मेकर्स राजवंश के बारे में कुछ ऐसा दिखा सकते हैं, जिसका असलियत से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। बता दें कि मणिरत्नम की ये फिल्म अनाउंसमेंट के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में ऐश्वर्या को बहुत ही खूबसूरत अंदाज में दिखाया गया है। फिल्म की कास्ट की बात करें तो पोन्नियन सेल्वन में ऐश्वर्या राय के अलावा विक्रम और तृषा अहम किरदार में हैं। ये फिल्म मणिरत्नम का ड्रीम प्रोजेक्ट है, वह काफी समय से इस फिल्म पर काम कर रहे हैं।

सबसे बड़े बजट की फिल्म

पोन्नियन सेल्वन को लेकर कहा जा रहा है कि ये फिल्म भारत में अब तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म है। इसका बजट 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। मणिरत्न ने अपनी फिल्म को बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने फिल्म को भारत के अलग-अलग हिस्सों में शूट किया है। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2021 में ही खत्म हो गई थी। ये पैन इंडिया फिल्म है और इसे 30 सितंबर को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा।

इसरो की सैटेलाइट और ड्रोन सर्वे से बड़ा खुलासा, टाइगर रिजर्व कोर क्षेत्र में 1 लाख पेड़ों की कटाई
सीएम साय की बड़ी घोषणा : सरकार फिर शुरू करेंगी चरण पादुका और सरस्वती सायकल वितरण योजना
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 132 नए मामले दर्ज, सक्रिय मामलों की संख्या 1040 पहुंची
Weather news : छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, मौसम विभाग का अनुमान… आने वाले पांच दिनों में और गिरेगा पारा
मां के लिए करियर बनाना चाहती हूं, उनका नाम रोशन करना है: जान्हवी कपूर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए खेल और व्यस्त दिनचर्या से जोड़े: भूपेश बघेल झलक दिखला जा में कंटेस्टेंट थी नोरा फतेही: अब करण जौहर और माधुरी दीक्षित के साथ मिलकर जज के पैनल में शामिल होंगी
Next Article अगले साल शादी के बंधन में बंधेंगे अथिया और केएल राहुल…

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?