ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शासन की योजनाओं से जुड़कर आर्थिक स्वालंबन की ओर महिला समूहों के बढ़ते कदम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

शासन की योजनाओं से जुड़कर आर्थिक स्वालंबन की ओर महिला समूहों के बढ़ते कदम

By Om Prakash Verma
Published: June 14, 2023
Share
शासन की योजनाओं से जुड़कर आर्थिक स्वालंबन की ओर महिला समूहों के बढ़ते कदम
शासन की योजनाओं से जुड़कर आर्थिक स्वालंबन की ओर महिला समूहों के बढ़ते कदम
SHARE

दुर्ग। महिलाओं को सशक्त बनाने स्वास्थ्य-शिक्षा के साथ-साथ उन्हें व्यावसायिक अवसर देने, उन्हें आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को अधिकार संपन्न बनाने व उनके स्वावलंबन की नीति अपनाई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर महिलाओं की रचनात्मक क्षमता को बढ़ाने के साथ उनकी सृजन क्षमता को स्थानीय संसाधनों के साथ जोड़ा गया है। गौठानों में स्व सहायता समूह की महिलाएं विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन गई है।

ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत महिलाओं को समूह के रूप में गठित कर रोजगार से जोड़े जाने की अति महत्वाकांक्षी योजना है। महिलाएं समूह से जुड़ कर सफलता की नयी कहानियां लिख रहीं है, तथा अपने सपने का पंख दे कर नयी उड़ान के लिए तैयार है। इसी कड़ी में महमरा में मॉ परमेश्वरी स्व सहायता समूह द्वारा मसाला उद्योग का संचालन किया जा रहा है। जिसमें हल्दी, धनिया, मिर्च, गरम मसाला, बेसन के साथ खड़ा जीरा व सरसों का उत्पादन किया जा रहा है। स्व सहायता समूह की महिलाएं एक साल में एक लाख रुपये तक का मसाला निर्माण कर बेच चुकी हैं। स्व सहायता समूह द्वारा सी-मार्ट, छात्रावास, लोकल मार्केट, हाट बाजार, सुपर मार्ट के अलावा समय-समय पर होने वाले उत्सव मेला, गोठान मेला, सरस मेला में विक्रय किया जाता है, गत तीन साल से यह कार्य किया जा रहा है।

मॉ परमेश्वरी स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती पार्वती देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बिहान योजना के अंतर्गत स्व सहायता समूह की महिलाओं को बहुत लाभ हुआ। उन्होंने बताया कि वे अर्जित आय से कर्ज चुका रही है तथा गोठान के गतिविधियों के माध्यम से अतिरिक्त आय प्राप्त होने से जरूरत एवं अन्य सुविधाएं जुटाने में सहायता मिल रही है। इससे समूह को अच्छी आमदनी मिल रही है, उन्होंने व्यवसाय में सहयोग के लिए और समूह को बाजार उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Bhilai Crime : युवक पर चाकू से किए कई वार, गंभीर हालत में पहुंचा अस्पताल… आरोपियों की तलाश में पुलिस
रेलवे 16 रद्द ट्रेनों को किया री-स्टोर, नवरात्रि पर्व को देखते हुए लिया निर्णय…. देखिए पूरी सूची
युक्तियुक्तकरण से आया शिक्षा में सकारात्मक बदलाव, जीव विज्ञान विषय हुआ सरल… विद्यार्थियों की बढ़ी पढ़ाई में रुचि
कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा, महाराष्ट्र सरकार ने 31 जनवरी तक बढ़ाए लॉकडाउन प्रतिबंध
राज्योत्सव के अवसर पर होंगे रंगारंग कार्यक्रम , छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखेगी झलक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग जिला ब्लड बैंक में विश्व रक्तदाता दिवस का आयोजन, 12 सामाजिक संस्थाओं एवं कॉलेज को रक्तदान पर किया गया सम्मान दुर्ग जिला ब्लड बैंक में विश्व रक्तदाता दिवस का आयोजन, 12 सामाजिक संस्थाओं एवं कॉलेज को रक्तदान पर किया गया सम्मान
Next Article Neet Result: नीट में रायपुर के सारांश बने छत्तीसगढ़ टॉपर, सफलता के तीन मंत्र भी बताए Neet Result: नीट में रायपुर के सारांश बने छत्तीसगढ़ टॉपर, सफलता के तीन मंत्र भी बताए
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?