ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: युक्तियुक्तकरण से आया शिक्षा में सकारात्मक बदलाव, जीव विज्ञान विषय हुआ सरल… विद्यार्थियों की बढ़ी पढ़ाई में रुचि
Share
Notification Show More
Latest News
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री साय
October 10, 2026
छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी
October 10, 2026
साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी, जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा : मुख्यमंत्री साय
October 10, 2026
हाईकोर्ट की रोक के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने स्थगित की सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा
October 10, 2026
जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका
October 9, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedkorba

युक्तियुक्तकरण से आया शिक्षा में सकारात्मक बदलाव, जीव विज्ञान विषय हुआ सरल… विद्यार्थियों की बढ़ी पढ़ाई में रुचि

By Mohan Rao Published August 2, 2025
Share
SHARE

कोरबा। राज्य शासन की युक्तियुक्तकरण योजना के सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। इस योजना के अंतर्गत दूरस्थ व वनांचल क्षेत्रों में पदस्थ विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ हो रही है। इसी क्रम में कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांचाडोली में जीव विज्ञान विषय की शिक्षिका राजमणि टोप्पो की पदस्थापना की गई है। उनकी पोस्टिंग से विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिला है।

पूर्व में विद्यालय में जीव विज्ञान विषय के शिक्षक की अनुपलब्धता के कारण विद्यार्थियों को इस विषय की जटिल अवधारणाओं को समझने में कठिनाई होती थी। विज्ञान विषय के अन्य शिक्षक यह विषय पढ़ा तो रहे थे, लेकिन विशेषज्ञता के अभाव में बच्चों की गहराई से समझ विकसित नहीं हो पा रही थी। वर्तमान में सुश्री टोप्पो द्वारा मॉडल, चार्ट, विषयानुरूप उदाहरण और संवादात्मक शिक्षण विधियों के माध्यम से पढ़ाई को रुचिकर और सरल बना दिया गया है। इससे न केवल विद्यार्थियों की विषय में समझ बढ़ी है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और जिज्ञासा का विकास भी हुआ है।

कक्षा 12वीं के छात्र दीक्षांत दास मानिकपुरी ने बताया कि पहले हम कोशिका, डीएनए, हार्माेन जैसे शब्दों में उलझे रहते थे, अब हर विषय वस्तु को आसानी से समझ पा रहे हैं। पादपों, जंतुओं व सूक्ष्म जीवों की संरचना को भी गहराई से समझने लगे हैं। इसी प्रकार छात्रा नंदनी यादव ने कहा कि अब चित्र बनाना, समझना और याद रखना पहले से आसान हो गया है। हर विषय को सरलता से समझाने की शिक्षिका की कला ने हमारे भीतर पढ़ाई के प्रति रुचि जगा दी है। वहीं छात्रा यास्मीन ने बताया कि अब हम प्रश्न पूछने में संकोच नहीं करते। शिक्षिका हमें प्रेरित करती हैं और यह बात हमें आत्मविश्वास देती है।

शिक्षिका सुश्री राजमणि टोप्पो का कहना है कि बच्चों में सीखने की जबरदस्त इच्छा है, आवश्यकता है उन्हें सही मार्गदर्शन देने की। मैंने प्रयास किया है कि प्रत्येक विषयवस्तु को उनके दैनिक जीवन से जोड़कर समझाया जाए, जिससे वे उसे सहज रूप से आत्मसात कर सकें। प्राचार्य श्री के. आर. भारद्वाज ने बताया कि शासन की इस पहल से विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि हुई है। इससे भविष्य में परीक्षा परिणामों में भी उल्लेखनीय सुधार आने की संभावना है। युक्तियुक्तकरण के तहत आवश्यकता वाली ग्रामीण अंचल की शालाओं में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की पदस्थापना एक दूरदर्शी पहल तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचाने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी

साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी, जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा : मुख्यमंत्री साय

हाईकोर्ट की रोक के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने स्थगित की सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा

जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका

Mohan Rao August 2, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर से जबलपुर के बीच 3 अगस्त से चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव सीएम साय को दी जानकारी
Next Article Bhilai Breaking : गार्ड का न्यूड वीडियो बनाया, भिलाई तीन में महिला ने ब्लैकमेल कर वसूले 3 लाख… जानिए क्या है पूरा मामला?

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?