ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : गार्ड का न्यूड वीडियो बनाया, भिलाई तीन में महिला ने ब्लैकमेल कर वसूले 3 लाख… जानिए क्या है पूरा मामला?
Share
Notification Show More
Latest News
अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, जीपीएम जिले में रेत और मुरुम से भरे 9 ट्रैक्टर जब्त
October 10, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री साय
October 10, 2026
छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी
October 10, 2026
साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी, जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा : मुख्यमंत्री साय
October 10, 2026
हाईकोर्ट की रोक के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने स्थगित की सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : गार्ड का न्यूड वीडियो बनाया, भिलाई तीन में महिला ने ब्लैकमेल कर वसूले 3 लाख… जानिए क्या है पूरा मामला?

By Mohan Rao Published August 2, 2025
Share
ब्लैकमेल
SHARE

भिलाई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक महिला ने उसी के घर के पास किराए के मकान में रहने वाले एक गार्ड युवक का नग्न वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। महिला ने पांच लाख की डिमांड की और लगातार धमकाने लगी। युवक इतना डर गया कि वह नौकरी छोड़ अपने गांव तक चला गया इसके बाद महिला ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। किसी तरह गार्ड ने 3 लाख रुपए दिए लेकिन वह पूरे 5 लाख के लिए अड़ी रही। तंग आकर युवक ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुरानी भिलाई पुलिस ने इस मामले में महिला के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(2)-BNS, 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।

ग्राम निपानी थाना बालोद जिला बालोद का रहने वाला पारख बंजारे एसपीएस कंपनी का गार्ड है और सीएसपीडीसीएल में तैनात है। युवक ने अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2020 से जुलाई 2025 तक छत्तीसगढ स्टेट पावर ट्रामिशन कंपनी लिमिटेट कालोनी भिलाई 3 एसपीएस कंपनी का में गार्ड का काम करता था। कंपनी द्वारा बनाये गये मकान में वह आशिष साहू, टोमन लाल निषाद के साथ रहता था। मकान के पीछे तलाक शुदा महिला रंजनी यादव अपने दो बच्चे के साथ रहती है।

पारख बंजारे ने बताया कि मार्च 2025 के बाद किसी न किसी बहाने रंजनी यादव इनके निवास में आने जाने लगी और परिचय बढ़ाने लगी। अपने घर से खाने पीने का कुछ न कुछ बनाकर लाती थी और उन्हें खिलाती थी। पारख ने बताया कि अक्सर सुबह के समय कमरे में अकेला रहता था उसके साथी काम में चले जाते थे। मार्च के अंतिम सप्ताह में एक सुबह रंजनी यादव रोटी सब्जी लेकर कमरे में आई। रोटी सब्जी खाने के बाद पारख बंजारे बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो देखा कि वह पूरी तरह से नग्न है और रंजनी यादव मोबाइल फोन चालू कर रीकार्ड कर रही थी।

पारख बंजारे ने ने पूछा कि इस हालत में विडियो क्यों बना रही हो इसे अभी तुरंत डिलीट करो। इस पर रंजनी यादव ने कहा कि कोई विडियो नहीं बनाई हूं कहकर अपने घर चली गई। इसके बाद 15 मई 2025 की शाम को रंजनी यादव ने पारख बंजारे से कहा कि मेरे पास  तुम्हारा नग्न विडियो और फोटो है यदि मुझे 05 लाख रुपए देते हो तो सभी विडियो फोटो डिलिट कर दूगीं यदि पैसे नहीं दोगे तो विडियो और फोटो को सोशल मिडिया में वायरल कर दूंगी।

इसके बाद पारख बंजारे काफी डर गया और बार बार वीडियो डिलीट करने का निवेदन करने लगा। लेकिन रंजनी यादव लगातार उसे धमका रही थी और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगी। इस डर से पारख ने गार्ड की नौकरी छोड़ दी और अपने गांव बालोद चला गया। इसके बाद भी लगातार रंजनी यादव अपने फोन कॉल कर कर के  नग्न विडियो और फोटो को सोशल मिडिया से इंटरनेट में डालने की धमकी देती रही।

इसकी जानकारी परिजनों को देने के बाद गांव के जमीन की ऋण पुस्तिका गिरवी रख तीन लाख की व्यवस्था की और अपने भाई के साथ 27 जुलाई को भिलाई तीन पहुंचकर रंजनी यादव को दिया। तीन लाख लेने के बाद भी रंजनी यादव ने वीडियो फोटो डिलीट नहीं किए और पूरे पांच लाख रुपए देने की मांग करती रही। रंजनी यादव से डरकर पारख ने उसका फोन रिसीव करना भी बंद कर दिया तो वह नंबर बदल बदल कर फोन करने लगी। पारख बंजारे रुपए देने में असमर्थ था इसलिए उसने पुरानी भिलाई थाने में जाकर इसे पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुरानी भिलाई पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, जीपीएम जिले में रेत और मुरुम से भरे 9 ट्रैक्टर जब्त

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी

साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी, जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा : मुख्यमंत्री साय

हाईकोर्ट की रोक के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने स्थगित की सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा

Mohan Rao August 2, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article युक्तियुक्तकरण से आया शिक्षा में सकारात्मक बदलाव, जीव विज्ञान विषय हुआ सरल… विद्यार्थियों की बढ़ी पढ़ाई में रुचि
Next Article स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर होगा पर ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ कार्यक्रम, 2 से 15 अगस्त होगा आयोजन

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?