ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Election 2023: आज जारी हो सकता है कांग्रेस का घोषणा पत्र, भाजपा की घोषणाओं पर पलटवार की तैयारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Election 2023: आज जारी हो सकता है कांग्रेस का घोषणा पत्र, भाजपा की घोषणाओं पर पलटवार की तैयारी

By Mohan Rao
Published: November 5, 2023
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर प्रमुख पार्टियों की घोषणाओं का दौर जारी है। भाजपा ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। वहीं आज कांग्रेस पार्टी घोषणापत्र जारी कर सकती है। इसमें कई महत्वपूर्ण ऐलान किए जा सकते हैं। रायपुर समेत प्रदेश के पांचों संभागों में कांग्रेस का घोषणा पत्र एक साथ जारी किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस का हर वर्ग से हजारों सुझाव मिले हैं, जिन्हें कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को रायपुर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी कर सकती हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगाव, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर, उप मुख्यमंत्री  सिंहदेव सरगुजा, वरिष्ठ नेता डॉ. चरण दास महंत बिलासपुर और ताम्रध्वज साहू दुर्ग और घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष मो अकबर कवर्धा से घोषणा पत्र जारी करेंगे।

कांग्रेस ने अब तक की हैं यह घोषणाएं

  • सिलेंडर पर 500 की सब्सिडी, घर की महिला के बैंक खाते में दी जाएगी।
  • 200 यूनिट तक बिजली फ्री अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक फ्री बिजली।
  • महिला स्व सहायता समूहों और सक्षम योजना के तहत लिए गए ऋण माफ।
  • आगामी सालों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना।
  • राज्य के सभी सरकारी स्कूलों को स्वामी ने आत्मानंद इंग्लिश और हिंदी मीडियम स्कूलों को अपग्रेड करेंगे।
  • छत्तीसगढ़ के निवासियों को सड़क दुर्घटना और अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत फ्री इलाज।
  • परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6600 से ज्यादा वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर शास्ती और ब्याज के कर्ज माफ।
  • राज्य के किसानों से तीवरा को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।
  • हर साल लघु वनोपज की एमएसपी पर मिलेंगे अतिरिक्त 10 रुपए।
  • प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी।
  • पिछली बार की तरह इस बार भी किसानों का कर्ज माफ।
  • प्रदेश के 17 लाख परिवारों को मिलेगा आवास।
  • प्रदेश में जाति जनगणना कराएंगे।
  • सरकारी स्कूलों केजी  से लेकर पीजी तक फ्री शिक्षा।
  • तेंदूपत्ता संग्राहकों को हर साल मिलेगा 4000 रूपये बोनस।
  • डॉक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा।
  • भूमिहीन मजदूरों को मिलने वाली 7000 की राशि बढ़ाकर 10 हजार तक की जाएगी।
कम नहीं हो रहीं ममता की मुश्किलें, शुभेंदु के बाद अब एक और विधायक ने TMC सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
छत्तीसगढ़ में कोरोना: आज सामने आए 65 नए कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 3491
पॉश कॉलोनी के सूने मकानों में चोरी करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे, दो नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
ओपन लैंड पर सफाई मालिक को करनी होगी, गंदगी दिखी तो लगेगा जुर्माना, कलेक्टर का आदेश
सिरसा अण्डरब्रिज आज से चार दिन के लिए हुआ बंद, आवाजाही रोक कर फिर से रेलवे करेगी मरम्मत कार्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Elections 2023 : पहले चरण के मतदान के लिए आज शाम को थम जाएगा प्रचार, 20 सीटों पर 7 को होगी वोटिंग
Next Article CG Crime : बकरियां चराने गया ग्रामीण, इधर चोरों ने पार कर दिए लाखों के जेवर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?