ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Crime : युवक पर चाकू से किए कई वार, गंभीर हालत में पहुंचा अस्पताल… आरोपियों की तलाश में पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Crime : युवक पर चाकू से किए कई वार, गंभीर हालत में पहुंचा अस्पताल… आरोपियों की तलाश में पुलिस

By Mohan Rao
Published: February 26, 2025
Share
भिलाई में चाकूबाजी से घायल युवक
SHARE

भिलाई। शहर में चाकूबाजी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में मंगलवार रात को छावनी थाना क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। आपसी विवाद के बाद युवक पर चाकू से वार कर फरार हो गया। लहूलुहान हालत में घायल युवक को उसका दोस्त शास्त्री अस्पताल सुपेला लेकर पहुंचा जहां शुरुआती इलाज के बाद उसे दुर्ग रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना के बाद छावनी पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चाकू से हमला करने वाला घायल का बड़ा भाई है और वह नशे का आदी है।

मिली जानकारी के अनुसार चाकू बाजी यह घटना शास्त्री नगर कैंप 1 स्थित मुन्ना होटल के पास की है। दो भाईयों में विवाद के बाद चाकूबाजी हो गई। बड़े भाई ने छोटे भाई को चाकू से मार दिया और फरार हो गया। लहूलुहान हालत में युवक को सुपेला अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से घायल युवक का नाम शास्त्री नगर कैंप-1 निवासी गोपी तिवारी के रूप में हुई है। अस्पताल पहुंचने के बाद इसकी सूचना छावनी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक गोपी तिवारी को अस्पताल पहुंचाने वाले दोस्त मंगल सिंह का बयान लिया।

मंगल सिंह ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात मुन्ना होटल के पास गोपी तिवारी खड़ा था। इस दौरान वहां उसका बड़ा भाई रवि तिवारी पहुंचा। दोनो भाइयों में किसी बात हो लेकर बहस हो गई। फिर इनके बीच मारपीट होने लगी। इस बीच रवि तिवारी ने चाकू निकाला और गोपी के शरीर पर कई वार किए। इससे वह वहीं खून से लतपथ हालत में गिर गया। इसके बाद दोनों आरोपी वहां से भाग गए। सुपेला अस्पताल जब उसे लाया गया तो उसके शरीर पर चाकू के कई वार थे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल छावनी पुलिस आरोपियों की तलाश में है।

छावनी सीएसपी हरिश पटेल ने बताया कि दो भाइयों का विवाद है। रात को शास्त्री नगर में किसी शादी समारोह में पहले दोनों का विवाद हुआ। इसके बाद गोपी तिवारी वहां से निकल गया। बाद में उसका बड़ा भाई पहुंचा और दोनों के विवाद हुआ। विवाद के दौरान गोपी तिवारी पर चाकू से हमला कर वह भाग गया। सीएसपी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी नशे का आदी है। वहीं घायल का श्रीशंकराचार्य अस्पताल में इलाज चल रहा है।

खेल-खेल में चली गई मासूम की जान, गेंद के पीछे भागते हुए कुएं में गिरा… घंटो बाद मिली लाश
कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए जांच में तेजी के निर्देश
होटल की जांच में पुलिस के हत्थे चढ़े पांच संदिग्ध, टोना-टोटका का सामान बरामद
चुनावी व्यूह: टूटता गया वोटबैंक, छूटते गए वोटर…. तीन चुनाव जीते, पर 50 सीटों से आगे नहीं बढ़ पाई भाजपा…. एसटी-एससी ने साथ छोड़ा, ओबीसी को भी साथ नहीं ले पाए
Crime News: 21 किलो गांजा और कीमत करीब दो लाख, बेचने के लिए ढूंढ रहा था ग्राहक, पुलिस ने धर दबोचा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बागेश्वर धाम में ऐतिहासिक आयोजन: 251 निर्धन कन्याओं के विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय
Next Article महाशिवरात्रि पर रेलवे की विशेष तैयारी, प्रयागराज से 350 से अधिक ट्रेनों को चलाने की योजना… स्टेशनों पर सतर्कता बरतने के निर्देश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?