ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शराबी पति को पत्नी ने दी रूह कंपाने वाली सजा, बहू-बेटे के साथ मिलकर रची साजिश, अफसोस घर पहुंच गया पुलिस का खोजी कुत्ता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-Bhilai

शराबी पति को पत्नी ने दी रूह कंपाने वाली सजा, बहू-बेटे के साथ मिलकर रची साजिश, अफसोस घर पहुंच गया पुलिस का खोजी कुत्ता

By @dmin
Published: December 7, 2022
Share
शराबी पति को पत्नी ने दी रूह कंपाने वाली सजा, बहू-बेटे के साथ मिलकर रची साजिश, अफसोस घर पहुंच गया पुलिस का खोजी कुत्ता
शराबी पति को पत्नी ने दी रूह कंपाने वाली सजा, बहू-बेटे के साथ मिलकर रची साजिश, अफसोस घर पहुंच गया पुलिस का खोजी कुत्ता
SHARE

कवर्धा. कबीरधाम जिले में एक शराबी पति की रोज-रोज की हरकतों से तंग आकर पत्नी ने अपने बेटे और बहू के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस से बचने के लिए खून से लथपथ पति की लाश को सड़क पर फेंक दिया। पति की हत्या के बाद तीनों घर चले गए। पुलिस ने अज्ञात शव की जब जांच शुरू की तब इस हत्या से पर्दा उठा। पुलिस ने आरोपी पत्नी, बेटे और बहू को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के कुकदुर थाना अंतर्गत ग्राम मझोली नवापारा की है।

खोजी कुत्ता पहुंचा घर
पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह गांव के सरपंच ने कुकदुर पुलिस को सूचना दी कि गांव के सड़क पर एक शव पड़ा है। पुलिस टीम तुरंत वहां पहुंची। शव की पहचान गांव के ही बुद्धराम करचाम (44) के रूप में हुई। शव का निरीक्षण किया जिसमें पता चला सिर पर वार हुआ है। गले पर कुछ निशान दिखाई दिए। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर पुलिस टीम जांच में जुट गई। पुलिस के साथ डॉग स्वायड भी पहुंचा। कुत्ते को शव के पास छोड़े जाने के बाद कुत्ता सीधे मृतक के घर जा पहुंचा। इसके बाद मृतक के परिजनों से पूछताछ शुरू हुई। शाम तक पुलिस ने मामले में हत्यारों को भी पकड़ लिया। हत्या मृतक की पत्नी ने अपने पुत्र और बहू के साथ मिलकर की थी।

शराब पीकर करता था हंगामा
कुकदुर थाना निरीक्षक सारथी ने बताया कि पुलिस की सख्ती से पूछताछ पर मृतक की पत्नी, उसके पुत्र और बहू ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मृतक बुद्धराम रोजाना ही शराब पीकर घर में हंगामा करता था। रोजाना ही विवाद होता था। सोमवार की रात में भी विवाद किया। इससे तंग आकर ताव में आकर बुद्धराम के सिर पर डंडे से वार किया, जिससे वह जमीन पर गिर गया। वहीं गमछे से गला दबा दिया। मौत होने के बाद शव को सड़क पर फेंक दिया। घर में खून के छींटे बिखरे थे जिसे लिपाई पुताई कर छीपाने का प्रयास किया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों मृतक की पत्नी मथुरा बाई (41), पुत्र विजय कुमार (23) और पुत्रवधु जोनिहा बाई (20) को गिरफ्तार कर लिया है।

आस्था के महासंगम में उमड़ा जन सैलाब, उत्साह और श्रृद्धा के साथ बप्पा को भक्तों ने दी विदाई
Railway News : दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर व कोरबा की इन ट्रेनों के 190 कोच सिक्योरिटी फीचर्स से लैस… रेलवे ने किया यह काम
छत्तीसगढ़ में हो गई 80.55 लाख टन धान की खरीदी, 19.33 लाख किसानों ने बेचा अपना धान
CG News : खाना देने से मना करने पर पति ने की पत्नी की हत्या, बचने की कोशिश हुई गड़बड़ और चढ़ा पुलिस के हत्थे
छत्तीसगढ़ के आलोक शुक्ला को ग्रीन नोबल पुरस्कार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी गुस्ताखी माफ़: नक्सलियों के पास मिला अमेरिकी एम1 कार्बाइन
Next Article रणबीर की ब्रह्मास्त्र हॉटस्टार पर भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनी

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?