ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शक्तिमान पर बनेगी 300 करोड़ की फिल्म, सोनी पिक्चर्स से डील पर मुकेश खन्ना का पहली बार खुलासा
Share
Notification Show More
Latest News
स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम
स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम
October 1, 2026
shreekanchanpath 348 # 01 September 2026
October 1, 2026
डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित
October 1, 2026
संबलपुर की चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’, रायपुर में लहराया परचम
October 1, 2026
गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल… 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

शक्तिमान पर बनेगी 300 करोड़ की फिल्म, सोनी पिक्चर्स से डील पर मुकेश खन्ना का पहली बार खुलासा

By @dmin Published June 16, 2022
Share
SHARE

बी आर चोपड़ा की बनाई ‘महाभारत में भीष्म पितामह और अपने ही बनाए धारावाहिक ‘शक्तिमान में लीड रोल करके दुनिया भर में मशहूर हुए अभिनेता मुकेश खन्ना इन दिनों सामाजिक कार्यों में जुटे हुए हैं। वह चाहते हैं कि पूरा हिंदू समाज हर मंगलवार को निकट के मंदिर जाकर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करे। सरकार सबको मुफ्त में पढ़ाए और सबका मुफ्त में इलाज कराने की व्यवस्था करें। इन सबके बीच मुकेश खन्ना के बनाए किरदार ‘शक्तिमान के मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में शामिल होने की बातें भी चलती रही हैं। अब इस पर उन्होंने खुलकर बात की है।

अभिनेता मुकेश खन्ना इन दिनों ‘जुमे की नमाज है, संडे को मास है तो फिर हिंदुस्तान का कुछ क्यों नहीं हो रहा? बयान को लेकर चर्चा में है। वह कहते हैं, ‘अगर मुसलमान शुक्रवार के दिन इकठ्ठे होकर जुमे की नमाज पढ़ सकते है और ईसाई रविवार को चर्च में जाकर प्रेयर कर सकते हैं तो हिन्दू क्यों नहीं हफ्ते में किसी एक दिन मंदिर में जाकर सामूहिक रूप से प्रार्थना कर सकते हैं। मेरा सुझाव है कि हफ्ते में एक दिन मंगलवार को सभी हिंदू अपने निकट के मंदिर में जाए और ओम का उच्चारण करें। कौन क्या कर रहा है, इससे मुझे नहीं लेना देना। बस मैं यह चाहता हूं कि हमारे हिन्दू भी हफ्ते में एक दिन ओम का उच्चारण करें।

देश की शिक्षा प्रणाली पर मुकेश खन्ना ने कहा कि शिक्षा की कमजोरी सिर्फ हिन्दुओं की नहीं है, मुस्लिम और अल्पसंख्यकों सबकी कमजोरी है। हमारे यहां शिक्षा महंगी है। किसान अपने बेटे को इसलिए शिक्षित नहीं कर पाता क्योंकि उसके पास पैसे नहीं है। वह कहते हैं, ‘मैं कई बार यह कह चुका हूं कि शिक्षा को फ्री और अनिवार्य कर देना चाहिए। शिक्षित न होने से लोग उसका शोषण करते है। शिक्षा का असर पूरे हिंदुस्तान के गरीबों पर है, इसका खमियाजा तो हमें भुगतना ही पड़ेगा क्योंकि हमने शिक्षा को प्राथमिकता नहीं दी। इसी तरह मेडिकल की सुविधा भी हमारे देश में अच्छी नहीं है। शिक्षा की तरह उपचार भी फ्री होना चाहिए, आज जिंदगी और मौत के बीच पांच मिनट का फर्क होता है, आदमी के पास पैसे न हो तो वह मर जाए। बाकि देशों में ऐसा नहीं है वहां पहले जान बचाना जरूरी है।

मुकेश खन्ना ने अपने चर्चित धारावाहिक शक्तिमान के अधिकार सोनी पिक्चर्स को दे दिए हैं। मुकेश खन्ना कहते हैं, ‘ये प्रोजेक्ट मेरे पास कई साल के बाद आया है। लोग मुझसे बोलते थे कि शक्तिमान 2 बनाइए। मुझे शक्तिमान को टीवी पर फिर नहीं लाना था। अंदर अंदर बातें होती तो मैंने सोनी वालों के साथ हाथ मिला लिया, उन्होंने भी इसे सार्वजनिक कर दिया है और मैंने भी। लोग पूछते हैं कि कि अब आगे क्या हो रहा है? अब लोगो को मैं क्या बोलूं क्योंकि यह बड़ी फिल्म है कम से कम तीन सौ करोड़ की। जब तक सब अनुबंधित नहीं हो जाते तब तक इस बारे में ज्यादा कुछ बता नहीं सकते।

इस बारे में काफी कुरेदने पर मुकेश खन्ना बताते हैं, ‘ये फिल्म स्पाइडर मैन बनाने वाले बना रहे हैं। लेकिन, शक्तिमान देसी होगा। फिल्म की कहानी मैंने अपने हिसाब से तैयार करवाई है। मेरी उनसे यही शर्त थी कि आप कहानी नहीं बदलेंगे। लोग पूछते हैं कि शक्तिमान कौन बनेगा? यह भी अपने आप में बहुत बड़ा सवाल है, जिसका जवाब मैं नहीं दूंगा लेकिन यह भी तय है कि बिना मुकेश खन्ना के शक्तिमान नहीं बनेगा। क्योंकि अगर दूसरा कोई शक्तिमान बनेगा तो पूरा देश उसे स्वीकार नहीं करेगा। यह पूछने पर कि क्या फिल्म को कोई हॉलीवुड का निर्देशक निर्देशित करेगा? मुकेश खन्ना ने कहा कि फिल्म की कहानी हिंदुस्तान की है तो निर्देशक भी यही का होगा क्योंकि बाहर का निर्देशक हिन्दुस्तान की कहानी को समझ नहीं पाएगा।

You Might Also Like

स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम

डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित

संबलपुर की चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’, रायपुर में लहराया परचम

गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल… 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ : हथबंद रेलवे स्टेशन पर सरप्राइज चेकिंग में एक लाख से ज्यादा का जुर्माना

@dmin June 16, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बुलडोजर की कार्रवाई कानून के अनुसार हो, सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से तीन दिन में मांगा जवाब बुलडोजर की कार्रवाई कानून के अनुसार हो, सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से तीन दिन में मांगा जवाब
Next Article रोजी-रोटी के लिए पार्टियों में डांस करते थे मिथुन, इस फिल्म ने बदली डिस्को किंग की किस्मत…

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?