ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेटिंग स्प्रे बनाम सेटिंग पाउडर: जानिए इनमें से किसे चुनना है बेहतर
Share
Notification Show More
Latest News
राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
October 27, 2026
विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज़ मेडल से किया गया सम्मानित
पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
October 27, 2026
प्राकृतिक एवं जैविक खेती के साथ संतुलित उर्वरक उपयोग और मृदा संरक्षण पर दिया गया जोर
मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक
October 27, 2026
भारतीय रेलवे देशभर में 1265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करेगा, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
October 27, 2026
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट में लिया गया निर्णय… इन मुद्दों पर भी बनी सहमति
October 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

सेटिंग स्प्रे बनाम सेटिंग पाउडर: जानिए इनमें से किसे चुनना है बेहतर

By Sonu Sahu Published January 14, 2023
Share
SHARE

मेकअप को लंबे समय तक ठीक रखने में सेटिंग स्प्रे या पाउडर काफी मदद कर सकते हैं। हालांकि, कई लोगों को सेटिंग स्प्रे और पाउडर में अंतर नहीं पता होता है। ये दोनों उत्पाद त्वचा पर अलग-अलग तरीके से काम करते हैं और यह जरूरी नहीं है कि ये हर तरह की त्वचा पर सूट करें। आइए आज हम आपको सेटिंग स्प्रे और पाउडर में अंतर समेत इनके काम करने के तरीके के बारे में बताते हैं।

Contents
सेटिंग पाउडर क्या है?सेटिंग स्प्रे क्या होता है?सेटिंग पाउडर का इस्तेमाल करने का तरीकाइस तरह लगाएं सेटिंग स्प्रेदोनों में से किसे चुनना चाहिए?

सेटिंग पाउडर क्या है?

सेटिंग पाउडर दो तरह के होते हैं, जिसमें लूज और प्रेस्ड शामिल है और इसे लगाने के लिए ब्रश या पफ की आवश्यकता होती है। लूज पाउडर काफी महीन होता है और सिलिका जैसी सामग्री से बना होता है, जो मेकअप को हल्का कवरेज देकर चेहरे के अतिरिक्त तेल को अवशोषित करता है। प्रेस्ड या कॉम्पैक्ट पाउडर कई तरह के रंगों में आता है। यदि आप एक मैट एयरब्रश फिनिश चाहते हैं तो सेटिंग पाउडर आपका पसंदीदा उत्पाद होना चाहिए।

सेटिंग स्प्रे क्या होता है?

सेटिंग स्प्रे एक फाइन मिस्ट स्प्रे होता है, जो आपके पूरे मेकअप को एक ही बार में सेट करने में मदद करता है। मेकअप करने के बाद सिर्फ चेहरे के किसी एक हिस्से पर ही नहीं बल्कि पूरे चेहरे पर सेटिंग स्प्रे लगाया जा सकता है। यह हल्का होता है और पाउडर की तरह त्वचा के रोमछिद्रों में नहीं जाता है। इसका उपयोग हाइलाइटर को अधिक प्रभावी बनाने या नम आईशैडो लगाने के लिए भी किया जा सकता है।

सेटिंग पाउडर का इस्तेमाल करने का तरीका

एक बार जब आप फाउंडेशन, कंसीलर, ब्लश या किसी अन्य मेकअप उत्पाद को लगा लेते हैं, तो आप सेटिंग पाउडर का उपयोग करने के लिए तैयार हैं। इसे लगाने के लिए एक छोटा और पफी मेकअप ब्रश चुनें। फिर ब्रश को पाउडर में घुमाएं और अतिरिक्त उत्पाद को झाड़कर नाक के किनारों, आंखों के नीचे और अपने टी जोन पर लगाकर हल्के हाथों से स्मज करें।

इस तरह लगाएं सेटिंग स्प्रे

जब आपका पूरा मेकअप हो जाए तो सेटिंग स्प्रे को अच्छी तरह हिलाएं। फिर स्प्रे को अपने चेहरे से करीब आठ इंच की दूरी पर लाएं। अब अपनी आंखें बंद करें और अपने चेहरे के केंद्र के साथ-साथ अपने माथे पर भी स्प्रे करें। फिर अपनी ठुड्डी और गर्दन के किनारों पर भी स्प्रे करें। अंत में इसे कुछ सेकंड सूखने के लिए दें।

दोनों में से किसे चुनना चाहिए?

सेटिंग स्प्रे और पाउडर के बीच का अंतर जानना महत्वपूर्ण है ताकि आपके लिए यह निर्धारित करना आसान रहे कि दोनों में से आपकी त्वचा के प्रकार के लिए क्या उपयुक्त है। बता दें कि सेटिंग पाउडर अतिरिक्त तेल को सोख सकता है। ऐसे में इसे ऑयली या कॉम्बिनेशन स्किन के लिए आदर्श माना जाता है। दूसरी ओर सेटिंग स्प्रे त्वचा को हाइड्रेट करने की क्षमता रखता है। ऐसे में यह रूखी त्वचा के लिए सबसे उपयुक्त है।

You Might Also Like

राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक

भारतीय रेलवे देशभर में 1265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करेगा, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट में लिया गया निर्णय… इन मुद्दों पर भी बनी सहमति

Sonu Sahu January 14, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Windows 7 यूजर्स के लिए बुरी खबर, माइक्रोसॉफ्ट बंद करेगा सपोर्ट सिस्टम, Windows 8.1 भी होगा बंद
Next Article अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप का पहला संस्करण शुरू, भारत का सामना मेजबान दक्षिण अफ्रीका से अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप का पहला संस्करण शुरू, भारत का सामना मेजबान दक्षिण अफ्रीका से

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?