ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप का पहला संस्करण शुरू, भारत का सामना मेजबान दक्षिण अफ्रीका से
Share
Notification Show More
Latest News
बाढ़ आपदा से निपटने तैयार हो रही जल मित्रों की टीम, 57 लोगों को विशेष प्रशिक्षण
October 29, 2026
जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान
October 29, 2026
छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर, 19 दिनों का सामान्य अवकाश
October 29, 2026
छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती के लिए 31 अक्तूबर से परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी
October 29, 2026
छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का असर : इन जिलों में होगी भारी बारिश, दुर्ग सहित कई जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी
October 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप का पहला संस्करण शुरू, भारत का सामना मेजबान दक्षिण अफ्रीका से

By Om Prakash Verma Published January 14, 2023
Share
अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप का पहला संस्करण शुरू, भारत का सामना मेजबान दक्षिण अफ्रीका से
अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप का पहला संस्करण शुरू, भारत का सामना मेजबान दक्षिण अफ्रीका से-file pic
SHARE

बेनोनी (एजेंसी)। विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा की अगुआई में भारतीय टीम शनिवार से यहां शुरू हो रहे अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप में जीत से आगाज करना चाहेगी। भारत का पहला मुकाबला मेजबान दक्षिण अफ्रीका से होगा। महिलाओं का अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप (50-50 ओवर) 1988 में शुरू हुआ था, लेकिन टी-20 का यह पहला संस्करण है। वनडे विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारतीय महिलाओं ने सबसे ज्यादा पांच बार अंडर-19 का खिताब जीता है, जबकि तीन बार उपविजेता रही हैं। मात्र 16 वर्ष की उम्र में सीनियर टीम में जगह बनाने वाहीं शेफाली वर्मा की कप्तानी में भारत को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

28 को 19 की हो रहीं वर्मा की नजर खिताब पर
शेफाली 28 जनवरी को 19 वर्ष की हो जाएंगी। वह चाहेंगी कि उनके जन्मदिन के ठीक एक दिन बाद 29 जनवरी को होने वाले अडर-19 महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में उनकी टीम पहुंचे और खिताब जीते।

16 टीमों के बीच होंगे 41 मुकाबले
इस टूर्नामेंट में 16 टीमों के बीच कुल 41 मुकाबले खेले जाएंगे। पहले यह टूर्नामेंट 2021 में आयोजित होना था, लेकिन कोविड-19 महामारी की वजह से दो वर्ष आगे खिसक गया। विश्व कप में आईसीसी के पूर्णकालिक सदस्य भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, जिंबाब्वे स्वत: क्वालिफाई कर गए। पांच टीमें अमेरिका, यूएई, रवांडा, स्कॉटलैंड और इंडोनेशिया हैं।

शेफाली को मिलेगा रिचा का साथ
सभी टीमों को 4-4 के ग्रुप में बांटा गया है। भारत ग्रुप डी में मेजबान दक्षिण अफ्रीका, स्कॉटलैंड और यूएई के साथ है। शेफाली वर्मा को विश्व कप के दौरान सीनियर टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष का साथ मिलेगा। ऋचा सीनियर टीम में 17 वनडे और 30 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले खेल चुकी हैं। दोनों ही अनुभवी खिलाडिय़ों का भारतीय टीम को लाभ मिलेगा। शेफाली ने सीनियर टीम के साथ 51 अंतरराष्ट्रीय टी-20, दो टेस्ट और 21 वनडे खेले हैं। वह अगले महीने दक्षिण अफ्रीका में ही होने वाले सीनियर टी-20 महिला विश्व कप के लिए भी टीम का हिस्सा हैं।

मिताली ने बढ़ाया टीम का हौसला
विश्व कप से पहले भारत की दिग्गज महिला क्रिकेटर रहीं मिताली राज ने खिलाडिय़ों से बात कर उनका हौसला बढ़ाया है। इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया को भी दावेदार माना जा रहा है। महिलाओं पर तालिबान के प्रतिबंध की वजह से अफगानिस्तान की टीम अंडर-19 महिला टी-20 विश्वकप में नहीं खेलेगी।

अंडर-19 महिला टीम में सर्वश्रेष्ठ बनने की क्षमता : तेंदुलकर
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि अंडर-19 महिला टीम में सर्वश्रेष्ठ बनने की क्षमता है। उन्होंने कहा, शेफाली वर्मा की अगुआई वाली टीम में अच्छा प्रदर्शन करेगी। सचिन ने आईसीसी के कॉलम में लिखा कि पहली बार हो रहे अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप से युवा महिला क्रिकेटरों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने कहा, टीम में अनुभवी और युवा प्रतिभा का अच्छा समन्वय है। 49 वर्षीय तेंदुलकर ने लिखा महिला क्रिकेट ने काफी प्रगति की है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में और काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, टूर्नामेंट का शुरुआती संस्करण जूनियर प्रतिभाओं को आगे लाने में मदद करेगा।

You Might Also Like

बाढ़ आपदा से निपटने तैयार हो रही जल मित्रों की टीम, 57 लोगों को विशेष प्रशिक्षण

जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर, 19 दिनों का सामान्य अवकाश

छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती के लिए 31 अक्तूबर से परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी

छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का असर : इन जिलों में होगी भारी बारिश, दुर्ग सहित कई जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी

Om Prakash Verma January 14, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेटिंग स्प्रे बनाम सेटिंग पाउडर: जानिए इनमें से किसे चुनना है बेहतर
Next Article वेजिटेबल रिफाइंड तेल की जगह खाना पकाने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 तेल

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?