टेक न्यूज। कंप्यूटर व लैपटॉप पर सबसे ज्यादा यूज किया जाने वाला Windows 7 अब बंद हो जाएगा। बहुत से लोगों ने इस ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम किया है. इसकी पॉपुलैरिटी की वजह से माइक्रोसॉफ्ट को कई साल तक इसका सपोर्ट एक्सटेंट करना पड़ा। अब माइक्रोसॉफ्ट ने इसका सपोर्ट खत्म करने का फैसला किया है। विंडोज 7 के साथ ही 8.1 का भी सपोर्ट खत्म हो रहा है।
तीन दिन पहले Microsoft ने Windows 7 और 8.1 का सपोर्ट खत्म करने का ऐलान किया। बहुत से ऐसे लोग हैं, जिनका लैपटॉप या फिर पर्सनल कम्प्यूटर Windows 7 या फिर 8.1 पर काम करता है। माइक्रोसॉफ्ट के इस फैसले के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या उनके लैपटॉप अब काम नहीं करेंगे? सपोर्ट खत्म होने के मतलब इन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले लैपटॉप्स को सिक्योरिटी और बग्स का अपडेट नहीं मिलेगा।
जब माइक्रोसॉफ्ट किसी विंडोज सिस्टम के लिए सपोर्ट खत्म करता है, तो उसके लिए सिक्योरिटी पैच, बग फिक्स या दूसरे अपडेट्स जारी नहीं करता। इसका मतलब है कि इन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले कम्प्यूटर को नए थ्रेट्स से प्रोटेक्शन के लिए कोई अपडेट नहीं मिलेगा। ना ही इन्हें लेटेस्ट ड्राइवर्स के साथ स्मूदली काम करने के लिए अपडेट्स मिलेंगे। आसान भाषा में कहें तो सपोर्ट खत्म होने के बाद आपका कम्प्यूटर काम करता रहेगा, लेकिन इसे कोई नया अपडेट नहीं मिलेगा। इसका नुकसान ये है कि आपका सिस्टम नए थ्रेड्स से लड़ नहीं सकेगा और आप हैकिंग का शिकार हो सकते हैं।
2009 में लॉन्च हुआ था Windows 7
माइक्रोसॉफ्ट ने साल 2009 में Windows 7 लॉन्च किया था। माइक्रोसॉफ्ट 2015 में ही Windows 7 खत्म करने का मन बना लिया था। मगर इसकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए सपोर्ट को 2020 तक बढ़ा दिया गया। वहीं विंडोज 7 को सिक्योरिटी अपडेट 2023 तक के लिए एक्सटेंड किया, जिससे लोग विंडोज 10 या फिर 11 तक एक्सटेंड कर सकते हैं। दूसरी तरफ Windows 8.1 को साल 2013 में रिलीज किया गया था, जिसे मेनस्ट्रीम सपोर्ट 2018 तक मिलना था. कंपनी ने इसका सपोर्ट भी 2023 तक एक्सटेंड किया, जिससे यूजर्स लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर अपग्रेड कर सकें। अब इन दोनों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।




