ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता : सुकमा में नक्सलियों के हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद
Share
Notification Show More
Latest News
दुर्ग में साइबर ठगी व ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, 63 FIR और 257 गिरफ्तारियां
September 17, 2026
रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम, जरूरतमंद का जीवन बचाने आगे आएं नागरिक:
सेवा संकल्प अभियान का आगाज, एक माह तक होंगे जनसेवा और जनभागीदारी के विविध आयोजन
September 17, 2026
प्रशासनिक अधिकारियों संग युवाओं ने पेश की मानवता की नजीर
‘सेवा संकल्प’ की अनूठी मिसाल, जिलेभर में उमड़ा स्वैच्छिक रक्तदान का जनसैलाब
September 17, 2026
नगर पालिका परिषद् जामुल में वार्डों का आरक्षण… जानिए वार्डवार आरक्षण की स्थिति
September 17, 2026
मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: सीएम साय
September 17, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedSukma

सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता : सुकमा में नक्सलियों के हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद

By Mohan Rao Published January 6, 2026
Share
सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली सफलता
SHARE

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जिले के केरलापाल थाना अंतर्गत नवीन कैंप गोगुंडा क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जंगल और पहाड़ी इलाकों में छिपाकर रखे गए नक्सलियों के एक बड़े डम्प को बरामद किया है। सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से छुपाए गए इस डंप में भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक बराम किया गया है।

बता दें वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत सुकमा में पुलिस बल की टीम ने पांच जनवरी 2026 को नवीन कैंप गोगुंडा से सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। दुर्गम जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों की तलाशी के दौरान, सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा छुपाए गए हथियारों, गोला-बारूद, विस्फोटकों और दैनिक उपयोग की सामग्री का एक बड़ा जखीरा बरामद किया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से माओवादियों के हिंसक मंसूबों को नाकाम कर दिया गया।

सुरक्षाबलों द्वारा बरामद की गई यह सामग्री
बरामद सामग्री में देशी कट्टा, .315 राइफल के जिंदा राउंड, .303 के जिंदा राउंड चार्जर सहित, 12 बोर के जिंदा राउंड, टेलिस्कोप (डे-विजन एसएसआर), गन पाउडर काला व सफेद, जिलेटिन रड, इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, नकली वर्दी, कॉर्डेक्स वायर, बिजली तार, सेट चार्जर, मोटोरोला वॉकी-टॉकी बैटरी, वायरलेस एंटीना, मल्टीमीटर, कैलकुलेटर, स्विच, राइफल स्लिंग, पिट्ठू, पोच, नक्सल साहित्य, स्टील टिफिन, ड्रम, काला कपड़ा तथा अन्य भारी मात्रा में दैनिक उपयोगी सामग्री शामिल है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में लगातार चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियानों से नक्सली संगठन को भारी नुकसान पहुंच रहा है। सुरक्षाबलों का मानना है कि माओवादियों के पास अब हिंसा छोड़कर शांति और विकास के मार्ग को अपनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। सुरक्षाबल जिले में आगे भी नियमित रूप से सर्चिंग और ऑपरेशन जारी रखेंगे। इस सफल कार्रवाई ने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति सुरक्षाबलों की प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित किया है।

You Might Also Like

दुर्ग में साइबर ठगी व ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, 63 FIR और 257 गिरफ्तारियां

सेवा संकल्प अभियान का आगाज, एक माह तक होंगे जनसेवा और जनभागीदारी के विविध आयोजन

‘सेवा संकल्प’ की अनूठी मिसाल, जिलेभर में उमड़ा स्वैच्छिक रक्तदान का जनसैलाब

नगर पालिका परिषद् जामुल में वार्डों का आरक्षण… जानिए वार्डवार आरक्षण की स्थिति

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: सीएम साय

Mohan Rao January 6, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टीबी मुक्त भारत की ओर बीएसपी का सराहनीय कदम, निक्षय पोषण मित्र अभियान के तहत रोगियों को मिली खाद सहायता
Next Article बिलासपुर में सीएम साय ने ली उच्चस्तरीय बैठक, कहा- शहरों के संतुलित विकास को लेकर सरकार प्रतिबद्ध

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?