भिलाई। नगर पालिका परिषद जामुल में आने वाले चुनाव के लिए गुरूवार को दुर्ग कलेक्ट्रेट में वार्ड आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 7 , अनुसूचित जाति के लिए 2 , अनुसूचित जनजाति के लिए एक वार्ड आरक्षित किया गया है। शेष 10 वार्ड अनारक्षित रखा गया है। सभी वर्ग में नियमानुसार महिलाओं के लिए वार्ड आरक्षित किया गया है।
आरक्षण के बाद वार्डों की स्थिति
ओबीसी, एससी व एसटी
वार्ड क्रमांक 1 काली माता वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 3 लक्ष्मी पारा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 4 दुर्गा मंदिर अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, वार्ड क्रमांक 7 लीला चौक अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, वार्ड 8 राममंदिर अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, वार्ड क्रमांक 12 अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त और वार्ड क्रमांक 19 महामाया वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त रखा गया है। वार्ड क्रमांक 2 मठपारा शक्ति नगर को अनुसूचित जनजाति मुक्त रखा गया है। वहीं वार्ड क्रमांक 6 संतोषी चौक अनुसूचित जाति महिला और वार्ड क्रमांक 20 शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड अनुसूचित जाति मुक्त हुआ है।
10 वार्ड अनारक्षित
इसी तरह वार्ड क्रमांक 5 गणेश नगर को अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 9 महात्मा गांधी वार्ड को अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 10 सुभाष नगर को अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 11 एसीसी कालोनी को अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 13 लवकुश नगर को अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 14 पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड को अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 15 राजीव नगर को अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 16 शिवपुरी को अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 17 देव नगर को अनारक्षित मुक्त एवं वार्ड क्रमांक 18 महाराणा प्रताप वार्ड को अनारक्षित मुक्त रखा गया है।



