ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वैष्णो देवी मंदिर परिसर में लगी भीषण आग, प्राकृतिक गुफा से 100 मीटर दूरी पर घटना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

वैष्णो देवी मंदिर परिसर में लगी भीषण आग, प्राकृतिक गुफा से 100 मीटर दूरी पर घटना

By @dmin
Published: June 8, 2021
Share
वैष्णो देवी मंदिर परिसर में लगी भीषण आग, प्राकृतिक गुफा से 100 मीटर दूरी पर घटना
वैष्णो देवी मंदिर परिसर में लगी भीषण आग, प्राकृतिक गुफा से 100 मीटर दूरी पर घटना
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। जम्मू के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में भीषण आग लग गई है। मंदिर परिसर में स्थित कालिका भवन के पास काउंटर नंबर दो के नजदीक यह आग लगी है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अब तक किसी के इस घटना में हताहत होने की खबर नहीं मिली है। रिपोट्र्स के मुताबिक जहां आग लगी है उस स्थान से प्राकृतिक गुफा की दूरी तकरीबन सौ मीटर है। आग की लपटें भैरो घाटी तक दिख रही हैं। कहा जा रहा है कि वीआईपी गेट के पास काउंटिंग रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

Fire broke out in a Building situated near Shri Mata Vaishno Devi shrine Katra, More details awaited. pic.twitter.com/q2PhvlzLtd

— Jyoti Bougal 🇮🇳 (@JyotiBougal) June 8, 2021

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने से परिसर में मौजूद एक काउंटर पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। हर महीने लाखों श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। हालांकि गनीमत रही कि यह घटना कोरोना से निपटने के लिए पाबंदियों के दौरान हुई है। इसके चलते वहां ज्यादा संख्या में लोग मौजूद नहीं थे। यदि यह घटना आम दिनों में हुई तो श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी अनहोनी भी हो सकती थी। बता दें कि वैष्णो देवी मंदिर परिसर के साथ ही बड़ी संख्या में इमारतें बनी हुई हैं, जिनमें श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन आदि की व्यवस्था रहती है।

बीएसएफ क्षेत्राधिकार बढ़ाने का मामला: केंद्र के समर्थन में कैप्टन अमरिंदर, कहा- यह पंजाब पुलिस की क्षमता पर सवाल नहीं
लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी वक्फ बिल पास, 13 घंटे चली बहस… पक्ष में 128 और विपक्ष में पड़े 95 वोट
हाट-बाजार क्लीनिकों में 82 लाख लोगों का इलाज, 1749 हाट-बाजारों में नियमित पहुंच रही है स्वास्थ्य विभाग की टीम
मुख्यमंत्री साय बोले- धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से धर्मांतरण पर होगा नियंत्रण
नाले में मृत अवस्था में मिली भिलाई निगम के सफाई कर्मी की लाश…. जुनवानी की घटना… जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article झटका: सांसद नवनीत राणा का जाति प्रमाण पत्र बॉम्बे हाईकोर्ट ने किया निरस्त, लगाया दो लाख का जुर्माना झटका: सांसद नवनीत राणा का जाति प्रमाण पत्र बॉम्बे हाईकोर्ट ने किया निरस्त, लगाया दो लाख का जुर्माना
Next Article फर्स्ट और सेकंड ईयर कॉलेज छात्र होंगे प्रमोट, अंतिम वर्ष की परीक्षाएं अगस्त में होंगी फर्स्ट और सेकंड ईयर कॉलेज छात्र होंगे प्रमोट, अंतिम वर्ष की परीक्षाएं अगस्त में होंगी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?