ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गोबर विक्रेताओं को 13 वीं किश्त के रूप में 3 करोड़ 86 लाख रुपए जारी, सीएम बघेल ने कहा गोधन न्याय योजना के तहत अब तक हो चुका 75.48 करोड़ रूपए का भुगतान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

गोबर विक्रेताओं को 13 वीं किश्त के रूप में 3 करोड़ 86 लाख रुपए जारी, सीएम बघेल ने कहा गोधन न्याय योजना के तहत अब तक हो चुका 75.48 करोड़ रूपए का भुगतान

By @dmin
Published: February 12, 2021
Share
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के समावेशी विकास के सपने को साकार कर रहा है छत्तीसगढ़ - भूपेश बघेल
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के समावेशी विकास के सपने को साकार कर रहा है छत्तीसगढ़ - भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को गोधन न्याय योजना की समीक्षा के साथ ही ग्रामीणों एवं पशुपालकों द्वारा विक्रय किए गए गोबर की एवज में 3 करोड़ 86 लाख रूपए की 13 वीं किश्त की राशि का ऑनलाइन अंतरण किया। गोधन न्याय योजना के तहत राज्य में अब तक 75 करोड़ 48 लाख रुपए की राशि गोबर विक्रेताओं को भुगतान की जा चुकी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गौठानों में तैयार हो रही वर्मी कम्पोस्ट खाद की गुणवत्ता एवं इसके फायदे के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने के साथ ही इसकी मार्केटिंग की प्रबंध किया जाना जरूरी है, ताकि इसका लाभ राज्य के किसानों को मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्मी खाद के उपयोग के लिए किसानों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित किए जाने की जरूरत है। वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति और उत्पादन में बढ़ोतरी के साथ-साथ उत्पादित खाद्यान्न की पौष्टिकता भी अच्छी होती है। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, कृषि विभाग के आयुक्त अमृत कुमार खलखो सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में क्रय किए जा रहे गोबर से बड़ी मात्रा में वर्मी कम्पोस्ट खाद का निर्माण जारी है। वर्तमान में गौठानों में लगभग 61 हजार वर्मी टांके वर्मी खाद तैयार किए जाने के लिए भरे गए हैं। इससे लगभग 12 लाख क्विंटल वर्मी खाद तैयार होने की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि वर्मी खाद की मार्केटिंग जरूरी है ताकि गौठानों में खाद निर्माण की निरंतरता जारी रहे। उन्होंने प्राथमिक सहकारी समितियों के माध्यम से वर्मी खाद के विक्रय की व्यवस्था के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए सोसायटीवार खाद की मांग का आंकलन किया जाना चाहिए। उन्होंने वर्मी खाद के प्रचार-प्रसार एवं इसके उपयोग के लिए किसानों को प्रेरित करने के उद्देश्य से जिलों में कार्यशाला का आयोजन करने की भी बात कही। मुख्यमंत्री ने वन विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग को आवश्यकता के अनुसार गौठानों से वर्मी खाद की क्रय करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि इस योजना के तहत गोबर विक्रेताओं को हर पखवाड़े नियमित रूप से राशि का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गौठानों में लगभग 66 हजार क्विंटल वर्मी खाद का उत्पादन एवं लगभग 28 हजार क्विंटल वर्मी खाद का विक्रय हो चुका है। इस अवसर पर कृषि विभाग के आयुक्त श्री अमृत कुमार खलखो ने पावरपाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से गोधन न्याय योजना की प्रगति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में 9 हजार 182 गौठान स्वीकृत हुए हैं, जिसमें से 5 हजार 201 गौठानों का निर्माण हो चुका है। योजना के अंतर्गत पंजीकृत 2 लाख 14 हजार 201 पशुपालकों में से अब तक 1 लाख 47 हजार 926 पशुपालकों से 37 लाख 74 हजार क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है, जिसके एवज में उन्हें 75 करोड़ 48 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। इस योजना से अन्य पिछड़ा वर्ग के 47.40 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति के 41.20 प्रतिशत, अनुसूचित जाति के 7.8 प्रतिशत ग्रामीण पशुपालक लाभान्वित हो रहे हैं, जिसमें 44.50 प्रतिशत महिलाएं हैं।

Big news : दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने कर दी पूर्व सरपंच की हत्या, धारदार चाकू गोदकर मारा
राजस्थानी गौड़ ब्राह्मण समाज दुर्ग द्वारा गणगौर माता की भव्य शोभायात्रा
कल होगी सीएम साय कैबिनेट की बैठक, महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
राज्यपाल रमेन डेका की पहल : गोद ग्रामों में माह मार्च तक योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन का लक्ष्य
Bhilai Breaking : हत्या के 33 माह बाद दर्ज हुई एफआईआर, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Murder of sister along with parents and two brothers नए फिटनेस टेस्ट में फेल हुए छह क्रिकेटर्स , सारे T-20 विश्व कप भारतीय टीम के प्रबल दावेदार
Next Article The Chief Minister said that the principals responsible for better मुख्यमंत्री ने कहा अंग्रेजी स्कूलों के बेहतर संचालन, शिक्षा एवं प्रबंधन प्राचार्यों के जिम्मे…. हर बच्चे को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?