ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फर्स्ट और सेकंड ईयर कॉलेज छात्र होंगे प्रमोट, अंतिम वर्ष की परीक्षाएं अगस्त में होंगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

फर्स्ट और सेकंड ईयर कॉलेज छात्र होंगे प्रमोट, अंतिम वर्ष की परीक्षाएं अगस्त में होंगी

By @dmin
Published: June 8, 2021
Share
फर्स्ट और सेकंड ईयर कॉलेज छात्र होंगे प्रमोट, अंतिम वर्ष की परीक्षाएं अगस्त में होंगी
फर्स्ट और सेकंड ईयर कॉलेज छात्र होंगे प्रमोट, अंतिम वर्ष की परीक्षाएं अगस्त में होंगी
SHARE

एजुकेशन डेस्क (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में कॉलेज छात्रों की 2021 की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। राज्य सरकार ने लगभग 30 लाख स्नातक और परास्नातक छात्रों को प्रमोट करने का फैसला किया है। स्नातक प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के छात्रों को बिना परीक्षा के पदोन्नत किया जाएगा। वहीं, स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के छात्र – छात्राओं के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं अगस्त में आयोजित की जाएंगी। यह घोषणा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने की है। 

हालांकि, अहम बात यह है कि कई विश्वविद्यालयों में 2020 में कोरोना महामारी के कहर के कारण लॉकडाउन की स्थिति में पिछले सत्र में स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षाएं आयोजित नहीं की गई थी। ऐसे विश्वविद्यालयों के द्वारा परीक्षार्थियों को बिना परीक्षा के द्वितीय वर्ष में प्रमोट कर दिया गया था। इन विश्वविद्यालयों में अब स्नातक द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की भी परीक्षा कराई जाएगी। 

तीन सदस्यीय समिति ने तैयार की रिपोर्ट
गौरतलब है कि तीन कुलपतियों की समिति ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों की पदोन्नति के लिए रोडमैप तैयार किया है। इस समिति में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय, महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के कुलपति प्रोफेसर कृष्णपाल सिंह शामिल थे।

एक साल की परीक्षा से ग्रेजुएशन नहीं होगा
समिति ने अन्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और अन्य हितधारकों से परामर्श के बाद यूपी कॉलेज परीक्षा 2021 पर रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट के अनुसार, प्रथम वर्ष के अंक द्वितीय वर्ष की परीक्षा के अंकों के आधार पर निर्धारित किए जाने चाहिए। ऐसा इसलिए किया जाएगा कि छात्र यूपी कॉलेज परीक्षा 2021 का एक साल ही लेकर ग्रेजुएशन पास न कर लें। क्योंकि, अधिकांश जगह 2020 और 2021 की परीक्षाएं नहीं हुई हैं। ऐसे में छात्र एक ही साल की परीक्षा देकर पास कर सकते थे। 

परीक्षा का प्रारूप तय करने की अनुमति संभव
समिति ने अपने सुझाव में यह भी कहा कि विश्वविद्यालयों को अपने स्तर पर अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए यूपी कॉलेज परीक्षा 2021 का प्रारूप तय करने की अनुमति दी जानी चाहिए। प्रथम वर्ष के छात्रों के अंक द्वितीय वर्ष की परीक्षा के अंकों के आधार पर निर्धारित किए जाएंगे। हालांकि, कॉलेज परीक्षा 2021 के बारे में अधिक विवरण के लिए छात्रों को अपने संबंधित कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच बारामुला के सलोसा में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 1.34 करोड के पार…. 20 लाख से अधिक लोगों को मिली दूसरी खुराक
सीएसआईआर से कराई जा सकती है बाबा रामदेव के पतंजलि में बनी कोरोनिल की जांच
बिलासपुर रेल मंडल ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम का होगा काम, दो दिन रद्द रहेंगी आधा दर्जन पैसेंजर ट्रेनें
दुर्ग सांसद विजय बघेल की कल रेलवे जीएम से होगी बैठक, यात्री सुविधा व रेल विकास पर होगी चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वैष्णो देवी मंदिर परिसर में लगी भीषण आग, प्राकृतिक गुफा से 100 मीटर दूरी पर घटना वैष्णो देवी मंदिर परिसर में लगी भीषण आग, प्राकृतिक गुफा से 100 मीटर दूरी पर घटना
Next Article Railway Breaking: Superfast Duronto Special will run for four days between Howrah-CST रेलवे ब्रेकिंग: हावड़ा-सीएसटी के बीच चार दिनों के लिए चलेगी सुपरफास्ट दुरंतो स्पेशल… बढ़ते यात्रियों को देखते हुए रेलवे का निर्णय

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?