ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल के निर्देश पर स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू ने अस्पताल पहुंचकर उल्टी, दस्त से पीडि़तों का जाना हाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल के निर्देश पर स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू ने अस्पताल पहुंचकर उल्टी, दस्त से पीडि़तों का जाना हाल

By @dmin
Published: July 9, 2022
Share
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में अव्वल आने अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण, 7500 अंकों की होगी प्रतियोगिता
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में अव्वल आने अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण, 7500 अंकों की होगी प्रतियोगिता
SHARE

बेहतर स्वास्थ्य के लिए चिकित्सकों से की चर्चा, कई मरीज स्वास्थ्य उपचार प्राप्त कर लौटे घर
भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल के निर्देश पर आज स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू ने उल्टी दस्त से पीडि़त मरीजों का हाल जानने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचे। वहां उन्होंने पीडि़तों के स्वास्थ्य को लेकर चिकित्सकों से चर्चा की और बेहतर स्वास्थ्य मुहैया कराने कहा। वही स्वास्थ्य प्रभारी ने मरीजों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और जल्द स्वास्थ होने की कामना की। कई पीडि़त स्वस्थ होकर घर भी लौट चुके हैं। पीडि़तों में लोकनाथ साहू, लक्ष्मी साहू, मुकेश वर्मा, धनेश्वरी सिदार, ढाल सिंह साहू, लीलाबाई, जीत राम देवांगन एवं ललित श्रीवास आदि है।

इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा एवं जन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना मौजूद रहे। इससे पूर्व स्वास्थ्य प्रभारी ने बारिश से जलभराव की संभावनाओं को देखते हुए शहर का अधिकारियों के साथ जायजा लिया। इधर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर के निर्देश पर जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर पालिक निगम भिलाई एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम वार्ड 19 रामनगर व राजीव नगर मंत्री बाड़ी पहुंची। उल्टी, दस्त से प्रभावित क्षेत्र का सघन निरीक्षण करते हुए यहां के लोगों को जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूक किया गया तथा इससे संबंधित पंपलेट का वितरण किया गया। लोगों को पानी उबालकर, छानकर पीने की अपील की गई। वही कई क्षेत्रों से पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है। निगम की टीम ने शिव मंदिर लाइन, जंघेल भवन, कॉपरेटिव लाइन, ग्राहक सेवा केंद्र के आसपास के सभी घरों में गृहभेट एवं छिड़काव का कार्य किया।

स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि सोडियम हाइपोक्लोराइट के घोल से पानी का उपचार किया जा रहा है। निगम के द्वारा घर-घर क्लोरीन टेबलेट का वितरण किया जा रहा है और 20 लीटर पानी में 1 टेबलेट के अनुपात में संग्रहित किए गए जल पात्र में डाल कर 1 घंटे के बाद सेवन करने की सलाह दी जा रही है। बरसात के मौसम में गर्म एवं ताजा भोजन करने एवं सड़े गले फल, सब्जी भोज्य पदार्थ का सेवन नहीं करने की सलाह भी दी गई। राष्ट्रीय वेक्टर जनित डेंगू, मलेरिया, मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु अपने घरों एवं बाग, बगीचों में बरसाती पानी जमा नहीं होने देने तथा खिड़खियो में लगे कूलर जो उपयोग नहीं किए जा रहे हैं उन्हें उतारकर रखने, घर के सभी टंकी, पात्र जिसमें उपयोग किए जाने हेतु पानी संग्रहित कर रखा जाता है इसे समय-समय पर सफाई करने की सलाह भी दी गई, टेमीफास् का वितरण भी घर-घर किया जा रहा है और इसके उपयोग के तरीके बताए जा रहे है।

ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव प्रभावित क्षेत्र में किया गया। प्रभावित क्षेत्र में आज जोन आयुक्त पूजा पिल्ले, प्रभारी कार्यपालन अभियंता कुलदीप गुप्ता, प्रभारी सहायक अभियंता अरविंद शर्मा, उप अभियंता निर्मलकर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा ने मोहल्ले का भ्रमण कर लोगो को जल जनित बीमारियों के प्रति जागरूक किया।

Video: श्रीराम जन्मोत्सव समिति के क्रॉस कंट्री रेस में दिखा युवाओं का जोश, बारिश में भी जमकर दौड़े युवा
दर्दनाक: शिकार के लिए लगाए करंट की चपेट में आकर पति-पत्नी बुरी तरह झुलसे, महिला का हो गया गर्भपात, काटना पड़ा पैर
रिसाली नगर निगम: महापौर के दावेदारों में प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू का नाम सबसे ऊपर
प्रतिबंधित कहुआ लकड़ी का अवैध परिवहन, दुर्ग में वन विभाग ने जब्त किए पांच वाहन
दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर वाहन चोर गिरोह, दो चोरों के साथ खरीदार भी पकड़ाए… सात बाइक बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महापौर नीरज पाल के निर्देश पर नाला सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू, खुर्सीपार में देखी सफाई व्यवस्था निगम की बड़ी कार्रवाई: अवैध प्लाटिंग पर निर्माणाधीन स्ट्रक्टर को ढहाया, समान जब्त कर थमाया नोटिस
Next Article जांच व इलाज संबधी सभी सेवाएं बेहतर स्वरूप में हो व दवाओं की लगातार उपलब्धता ऐसे ही बनाए रखें:आयुक्त जांच व इलाज संबधी सभी सेवाएं बेहतर स्वरूप में हो व दवाओं की लगातार उपलब्धता ऐसे ही बनाए रखें:आयुक्त

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?