ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिसाली नगर निगम: महापौर के दावेदारों में प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू का नाम सबसे ऊपर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

रिसाली नगर निगम: महापौर के दावेदारों में प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू का नाम सबसे ऊपर

By @dmin
Published: July 24, 2020
Share
Supporters are getting away from Jitendra Sahu, Congress may suffer in Risali corporation elections
Supporters are getting away from Jitendra Sahu, Congress may suffer in Risali corporation elections
SHARE

निकाय चुनाव की सुगबुगाहट के बीच नवगठित रिसाली निगम की चर्चा

भिलाई। इस वर्ष दिसंबर में भिलाई निगम के साथ नवगठित रिसाली नगर निगम के चुनाव भी होने है। चुनावी सुगबुगाहट के बीच इन दिनों चर्चा रिसाली नगर निगम की है। इस बीच रिसाली नगर निगम का प्रथम महापौर कौन होगा इसकी चर्चा जोरों पर है। नवगठित निगम होने के कारण क्षेत्र के कद्दावर पार्षद महापौर के लिए अपनी लाइन अभी से बनाने में लगे हैं। रिसाली नगर निगम में महापौर पद के दावेदारों के बीच यदि किसी एक नाम की बात करें तो प्रदेश कांग्रेस के महासचिव व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के सुपुत्र जितेन्द्र साहू का नाम सबसे ऊपर है। इसके पीछे कई तथ्य हैं जो जितेन्द्र साहू को इसके लिए पूरी तरह से उपयुक्त बनाते हैं।

Contents
  • निकाय चुनाव की सुगबुगाहट के बीच नवगठित रिसाली निगम की चर्चा
  • करोड़ों के विकास कार्यों की दे रहे सौगात
  • राजनीतिक पृष्ठभूमि के साथ कुशल रणनीतिकार

उल्लेखनीय है कि नगर निगम रिसाली के गठन के बाद भिलाई नगर निगम से अलग हुए 13 वार्डों का परिसीमन किया गया। कुल 40 वार्डों के साथ नगर निगम रिसाली आस्थित्व में आ गया। निगम बनने के बाद से ही यहां महापौर की कुर्सी को लेकर बहस शुरू हो गई। बहस के बीच जो सबसे बड़ा नाम सामने आ रहा है वह है प्रदेश कांग्रेस के महासचिव जितेन्द्र साहू का। हालांकि अभी नगर निगम रिसाली के चुनावी कार्यक्रम की घोषणा नहीं हुई है लेकिन जैसा अनुमान लगाया जा रहा उसके अनुसार इस वर्ष के अंत में भिलाई के साथ की रिसाली निगम के चुनाव भी होंगे।

करोड़ों के विकास कार्यों की दे रहे सौगात

प्रदेश कांग्रेस महासचिव दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आने वाले रिसाली नगर निगम के वार्डों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रयासों से क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। इस राशि से रिसाली निगम के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों का भूमिपूजन जितेन्द्र साहू की उपस्थिति में हो रहा है। इस दौरान इनकी सरल व स्वच्छ छवि लोगों को भा रही है। वहीं क्षेत्र के विकास को लेकर इनकी ललक एक अलग ही माहौल बना रही है। वर्तमान में रिसाली नगर निगम क्षेत्र में महापौर को लेकर आमलोगों के बीच भी जितेन्द्र साहू का नाम ही आगे है।

राजनीतिक पृष्ठभूमि के साथ कुशल रणनीतिकार

जितेन्द्र साहू को परिवार में शुरुआत से ही राजनीतिक पृष्ठभूमि मिली। पिता ताम्रध्वज साहू कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं और वर्तमान में प्रदेश के गृह एवं लोकनिर्माण मंत्री हैं। पिता की ही तरह जितेन्द्र साहू में एक अच्छे जनप्रतिनिधि के सभी गुण है। लोगों से सरलतापूर्वक मिलना, उनकी समस्याओं को सुनना और उसके समाधान के लिए भरपूर प्रयास करना इनके स्वाभाव को दर्शाता है। जितेन्द्र साहू कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे लेकिन कभी भी पद का दुरुपयोग नहीं किया। इनके सरल स्वाभाव के कारण ही आज रिसाली नगर निगम ही नहीं बल्कि पूरे दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में इनकी सराहना की जाती है। ऐसे में यदि रिसाली निगम के लिए यह उपयुक्त उम्मीदवार होंगे यह कहना गलत नहीं होगा।

छत्तीसगढ़ में रेलवे ने फिर रद्द की 19 ट्रेनें… गर्डर लॉन्चिंग के लिए मेगा ब्लॉक… देखें रद्द ट्रेनों की सूची
बहू ने दिया तलाक तो बेटे ने किया सुसाइड, सदमे में पिता ने भी दम तोड़ा
रेलवे का कारनामा : रद्द ट्रेन को ऐन मौके पर कर दिया बहाल, स्टेशन पहुंचे यात्री लौट चुके थे घर… जानिए क्या है पूरा माजरा
धर्मांतरण के खिलाफ श्रीराम जन्मोत्सव समिति का हल्लाबोल… सर्व हिन्दू समाज को जागरुक करने 15 से धर्म जागरण पखवाड़ा का आयोजन…. जाने क्या है इस आयोजन की खास बातें
आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर गांजा की तस्करी, 540 किलो जब्त, कीमत 1.08 करोड़ रुपए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Collector-SP reached border check post बार्डर के चेकपोस्ट पहुंचे कलेक्टर-एसपी: तैनात जवानों को कहा सख्ती से प्रतिबंधित करें आवाजाही
Next Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced Corona in India: देश में संक्रमितों का आंकड़ा 13 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 48916 नए मामले

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?