ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छठ का गीत गाकर विवादों में घिरी छत्तीसगढ़ी लोकगायिका आरू साहू, सोशल मीडिया में 14 साल की बच्ची को ट्रोल कर रहे लोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-Bhilai

छठ का गीत गाकर विवादों में घिरी छत्तीसगढ़ी लोकगायिका आरू साहू, सोशल मीडिया में 14 साल की बच्ची को ट्रोल कर रहे लोग

By @dmin
Published: October 29, 2022
Share
छठ का गीत गाकर विवादों में घिरी छत्तीसगढ़ी लोकगायिका आरू साहू, सोशल मीडिया में 14 साल की बच्ची को ट्रोल कर रहे लोग
छठ का गीत गाकर विवादों में घिरी छत्तीसगढ़ी लोकगायिका आरू साहू, सोशल मीडिया में 14 साल की बच्ची को ट्रोल कर रहे लोग
SHARE

भिलाई. छठ पूजा से संबंधित गीत गाने पर छत्तीसगढ़ी लोकगायिका आरू साहू के खिलाफ सोशल मीडिया में छत्तीसगढिय़ा वाद के नाम पर कुछ लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर 14 साल की लोक कलाकार को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। साथ ही साहू समाज के कई पदाधिकारी और समाज से जुड़े लोगों ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर मासूम बच्ची को डराने का प्रयास किया है। पिछले एक दिन से हैशटैग बॉयकाट आरू साहू लिखी पोस्ट साझा की जा रही है। विरोध करने वालों का कहना है कि दूसरे प्रदेश की संस्कृति को प्रमोट करने से छत्तीसगढ़ी संस्कृति का नुकसान होगा। हमारे प्रदेश की लोकगायिका केवल छत्तीसगढ़ी गाना गाए। लोगों के विरोध को देखने के बाद आरू साहू के पिता ने कहा कि इस तरह की पोस्ट देखकर उनकी बच्ची और वे दोनों डर गए हैं। जान का डर तो हर किसी को होता है।

गांव के सीधे सादे लोग हैं हम
सोशल मीडिया पर आरू के गाए छठ गीत का वीडियो आते ही जमकर विरोध होने लगा है। आरू के पिता ने कहा कि मैंने छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना से जुड़े और कुछ अन्य लोगों की आईडी से आरू साहू के बॉयकाट वाले पोस्ट देखे। हम गांव के सीधे-साधे लोग हैं। हम इससे डर गए हैं। मैं छोटा सा किसान हूं, हम तो बस कोशिश करते हैं कि बेटी में टैलेंट है तो उसे राष्ट्रीय स्तर पर मंच मिले।

सपोर्ट में आए कई कलाकार और लोग
आरू साहू को लेकर एक धड़ा जहां उसका विरोध कर रहा है तो दूसरी ओर सोशल मीडिया में आरू साहू के समर्थन में भी कई नामी कलाकार और पत्रकार शामिल हो गए हैं। आरू साहू के समर्थक उसके लिए आई सपोर्ट आरू साहू हैशटेग ट्रेंड कराने की अपील लोगों से कर रहे हैं।

प्रदेश में लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या… पिछले 24 घंटों में सामने आए 2114 नए केस
Big news : कांकेर-नारायणपुर सीमा पर मुठभेड़, दो महिला सहित सात नक्सली ढेर…. हथियार व गोला बारूद बरामद
सीएम बघेल ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा: कहा- खेतों के ढ़लान वाले हिस्से में बनाएं कुंआ और तालाब
कई सालों से जमा नहीं किया संपत्तिकर…. 23 बकायेदारों को कुर्की वारंट जारी… आयुक्त के आदेश पर जारी हुआ निर्देश
तस्वीर जो झकझोर दे, बहन का शव पीठ पर बांध बाइक से ले गया युवक, लोग देखते रहे नजारा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी गुस्ताखी माफ: छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर यह कैसा लगा दाग
Next Article पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने देखी छावनी छठ तालाब की व्यवस्था, लोगों को दी छठ पर्व की बधाई

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?