ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर वाहन चोर गिरोह, दो चोरों के साथ खरीदार भी पकड़ाए… सात बाइक बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर वाहन चोर गिरोह, दो चोरों के साथ खरीदार भी पकड़ाए… सात बाइक बरामद

By Mohan Rao
Published: June 16, 2025
Share
वाहन चोर गिरोह पकड़ाया
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले की उतई पुलिस को शातिर वाहन चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली है। 4 आरोपियों से पुलिस ने कुल 7 मोटरसाइकिल बरामद किया है। उतई थाना क्षेत्र के अलावा इन चोरों ने पाटन एवं धमतरी तथा रायपुर में भी चोरी की घटना को दिया है। उतई पुलिस ने चारों आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

दरअसल उतई पुलिस एवं एसीसीयू जिला दुर्ग की टीम व्दारा संयुक्त कार्रवाई के दौरान सोमवार को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में उतई के आसपास घूम रहे हैं। सूचना पर थाना उतई पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम व्दारा ग्राम खोपली ईटा भट्ठा एवं उतई बाजार में जाकर दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की। पूछताछ में इनके द्वारा अपना नाम अर्जुन कोसरे निवासी ग्राम खपरी सिलौटी धमतरी एवं राजन डहरे उर्फ राजा निवासी इंदिरा नगर उतई का निवासी होना बताया।

दोनों ने बताया कि वे उतई क्षेत्र में देउरझाल तालाब के पास से मोटरसाइकिल पल्सर एवं महिला अस्पताल उतई तथा थाना पाटन जिला दुर्ग एवं थाना कोतवाली जिला धमतरी थाना सिलतरा जिला रायपुर क्षेत्र से भी वाहन चोरी किए। मोटरसाइकिल को अन्य व्यक्ति महेंद्र कुमार मंडले तथा तरुण कुमार गेंड्रे को बेचना बताया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के वाहन बरामद किए। वहीं खरीदारों को भी गिरफ्तार किया। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक शिव चंद्रा, उप निरीक्षक प्रमोद सिंह, कमल सिंह सिंगर, सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार पांडे, प्रधान आरक्षक भीष्म नारायण साहू व थाना स्टाफ एवं एसीसीयू टीम का सराहनीय योगदान रहा है।

बरामद मोटर साइकिलों का विवरण

  • वाहन एक्टिवा सीजी 07 एएच 2168
  • वाहन एक्टिव CG04 केडब्ल्यू 8056
  • वाहन एक्टिवा सीजी 07 सीव्ही 0 764
  • एक्टिवा जुपिटर सीजी 07 बीयु 7330
  • मोटरसाइकिल टीवीएस स्पोर्ट्स सीजी 04 पीएन 3107
  • बजाज डिस्कवर सीजी 05 एस 7366
  • बजाज पल्सर सीजी 07 सीक्यू 9509
रायगढ़ में शुरू होगा प्रयास आवासीय विद्यालय, प्रतियोगी परीक्षाओं की कर सकते हैं निःशुल्क तैयारी
पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के घर ईडी का छापा, आय से अधिक संपत्ति का है मामला
21 मौतों का गुनाहगार कौन? शराब के नाम पर पिलाया गया मिथाइल केमिकल, एसआईटी की जांज में खुलासा
बायोडायवर्सिटी पार्क में ओपन थियेटर भी बनेगा, लोटस पांड की तरह विकसित होगा सरोवर… बोटिंग की सुविधा भी…. प्रकृति प्रेमियों के लिए सबसे सुंदर जगह बनाने कवायद तेज
अबूझमाड़ के कुतुल तक पहुँची बस सेवा, नियद नेल्ला नार योजना से बदल रही गांवों की तस्वीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुंगेली में एसपी भोजराम पटेल की बड़ी कार्रवाई, नशे में धुत आरक्षक को किया सस्पेंड
Next Article Women's ODI World cup-2025: महिला वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, 5 अक्टूबर को भारत-पाक का महामुकाबला Women’s ODI World cup-2025: महिला वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, 5 अक्टूबर को भारत-पाक का महामुकाबला

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?