ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिएक्शन:’पुष्पा-2 में रश्मिका मंदाना के किरदार ‘श्रीवल्ली की हो जाएगी मौत? इन अफवाहों पर अब प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी
Share
Notification Show More
Latest News
स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम
स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम
October 1, 2026
shreekanchanpath 348 # 01 September 2026
October 1, 2026
डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित
October 1, 2026
संबलपुर की चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’, रायपुर में लहराया परचम
October 1, 2026
गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल… 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

रिएक्शन:’पुष्पा-2 में रश्मिका मंदाना के किरदार ‘श्रीवल्ली की हो जाएगी मौत? इन अफवाहों पर अब प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी

By @dmin Published June 22, 2022
Share
SHARE

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा: द रूल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि ‘पुष्पा-2 में रश्मिका मंदाना के किरदार ‘श्रीवल्ली की मौत हो जाएगी। अब इन खबरों पर ‘पुष्पा के प्रोड्यूसर वाय. रवि शंकर का रिएक्शन सामने आया है।

पिंकविला से बातचीत में वाय. रवि शंकर ने इन खबरों को बकवास बताते हुए कहा, अब तक हमने कहानी को निष्पक्ष और स्पष्ट रूप से नहीं सुना है, इसलिए ऐसा नहीं है और ये सब अटकलें हैं। इस समय फिल्म के बारे में कोई कुछ भी लिख रहा है। हालांकि, इसके बारे में किसी को कुछ भी पता नहीं है और इसलिए वे उस पर विश्वास कर लेते हैं। इन फर्जी अफवाहों को कई वेबसाइटों और टीवी चैनलों द्वारा प्रसारित भी किया जा रहा है, लेकिन इस तरह की सारी खबरें झूठी हैं।

रश्मिका का किरदार पार्ट 2 में जिंदा रहेगा?

रश्मिका का किरदार ‘पार्ट 2 में जिंदा रहेगा? इस सवाल पर रवि शंकर ने कहा, हां हां, जरूर। फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी? इस सवाल पर फिल्ममेकर ने कहा, शायद अगस्त के पहले सप्ताह में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। हम अभी शूटिंग के लिए तैयारियां कर रहे हैं।

अल्लू ने ‘पुष्पा 2 के लिए जाहिर की थी एक्साइटमेंट इससे पहले हाल ही में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा 2 के लिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की थी। उन्होंने कहा था, वास्तव में मैं बहुत एक्साइटेड हूं। मैं इसे शूट करने के लिए बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि मुझे विश्वास है कि हम फिल्म के दूसरे पार्ट में बहुत कुछ दे सकते हैं। पार्ट-1 से हमने एक बेस सेट किया है और हमारे पास दूसरे पार्ट में अपना बेस्ट का पता लगाने का एक अद्भुत अवसर है। हम सभी अपना बेस्ट देने के लिए एक मानसिकता के साथ दूसरे पार्ट के लिए तैयार हैं।

रिपोट्र्स के मुताबिक, मेकर्स ‘पुष्पा-2 को 400 करोड़ रुपए से ज्यादा के बिग बजट में बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिल्म का यह बजट पहले पार्ट के बजट से 2 गुना ज्यादा है। ‘पुष्पा: द राइज को करीब 195 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया था।

बता दें कि पिछले साल 17 दिसंबर को रिलीज हुई ‘पुष्पा: द राइज में अल्लू अर्जुन ‘पुष्पराज और रश्मिका मंदाना ‘श्रीवल्ली के किरदार में नजर आईं थीं। सुकुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में इन दोनों के अलावा फहाद फाजिल, सुनील, सामंथा रुथ प्रभु, प्रकाश राज, अजय घोष समेत कई स्टार्स लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया था। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया था। इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने लगभग 110 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था। अब फैंस को फिल्म के दूसरे पार्ट ‘पुष्पा: द रूल का बेसब्री से इंतजार है।

You Might Also Like

स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम

डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित

संबलपुर की चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’, रायपुर में लहराया परचम

गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल… 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ : हथबंद रेलवे स्टेशन पर सरप्राइज चेकिंग में एक लाख से ज्यादा का जुर्माना

@dmin June 22, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फिर निकली भिलाई निगम की जेसीबी… लक्ष्मी मार्केट में नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया फिर निकली भिलाई निगम की जेसीबी… लक्ष्मी मार्केट में नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया
Next Article केरल हाइकोर्ट ने यौन उत्पीडऩ के मामले में विजय बाबू को दी अग्रिम जमानत, इस दिन दर्ज हुआ था मामला

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?