भिलाई। दुर्ग पुलिस को एक ऐसे साइबर ठग को पकड़ने में सफलता मिली है जिसने देशभर में 100 ज्यादा लोगों को अपनी साइबर ठगी का शिकार बनाया। ठग ने कई नामी कंपनियों के फर्जी वेबसाइट बना रखे थे जिसमें जरिए वह लोगों को फंसाता था। देशभर में हजारों ऐसे फ्रॉड की कोशिशे भी इसकी नाकाम हुई। देशभर में इसके खिलाफ अपराध दर्ज हैं लेकिन महा शातिर ठग को पकड़ने में दुर्ग जिले की सुपेला पुलिस को सफलता मिली है। दुर्ग एसपी शुक्रवार शाम को इस ठग की करतूतों को सबके सामने रखेंगे।
बता दें सुपेला पुलिस की गिरफ्त में आए ठग ने भिलाई में भी 10 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी की घटना को अंजाम दिया। इसकी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सुपेला पुलिस ने एक्शन लिया। साइबर सेल की मदद से सुपेला पुलिस ने ठग का पता लगाना शुरू किया। सुपेला पुलिस को सफलता मिली और ठग को नवादा बिहार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस को शातिर ठग के बारे में जो भी पता चला उसे जानकर वो हैरान रह गई। पकड़ा गया ठग कोई मामूली ठग नहीं बल्कि इसने सैकड़ों लोगों को अपना शिकार बनाया है। 100 से ज्यादा मामलो में शातिर ठग ने 5 करोड़ से भी ज्यादा की ठगी की है। 30 से नामी कंपनियों की फेक वेबसाइट बनाकर इसने सैकड़ों लोगों के ठगा है।




