ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : रेप का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, नाबालिग का किया था अपहरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : रेप का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, नाबालिग का किया था अपहरण

By Mohan Rao
Published: May 27, 2024
Share
रेप का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। अपहरण व रेप के एक मामले में पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया था। भिलाई से लेजाकर आरोपी युवक नाबालिग को अहमदनगर महाराष्ट्र ले गया। अहमदनगर में उसने नाबालिग से जबरिया संबंध भी बनाए। परिजनों की शिकायत पर पुरानी भिलाई पुलिस ने अपराध दर्ज किया। लगभग 18 दिन बाद आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार नाबालिग को सकुशल परिजनों को सौंपा गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में 10 मई को पुरानी भिलाई थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई। प्रार्थी ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को अज्ञात युवक अपहरण कर ले गया। इस मामले में पुलिस ने धारा 363 के तहत अपराध दर्ज विवेचना शुरू की। इस दौरान अज्ञात आरोपी के बारे में लगातार पतासाजी की जा रही थी। इस दौरान पता चला कि नाबालिग को अरमान नाम के युवक ने अपहरण किया है। इसके बाद पुलिस ने अरमान की तलाश शुरू की।

विवेचना के दौरान पता चला कि आरोपी अरमान पिंडरी-42 थाना चरही जिला हजारीबाग झारखंड का रहने वाला हैं, और वह भिलाई तीन में काम करता था। इस दौरान नाबालिग से परिचय हुआ और उसे बहलाफुसला कर ले गया। इसके बाद पुलिस की टीम झारखंड पहुंची और परिवार से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को उसका मोबाइल नंबर मिल गया। अब मोबाइल के आधार पर लोकेशन ट्रेस की गई। मोबाइल नंबर के टावर लोकेशन के आधार पर आरोपी की लोकेशन जिला अहमदनगर (महाराष्ट्र) का पाया गया। इसके बाद पुलिस की एक टीम महाराष्ट्र रवाना हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग बालिका को बरामद कर परिजनों को सौंपा गया। आरोपी के खिलाफ 376 की धारा जोड़कर उसे जेल भेज दिया गया।

हिन्दू रक्षामंक्ष ने किया था प्रदर्शन
बता दें इस मामले में पुरानी भिलाई थाना पहुंचकर हिन्दू रक्षामंच ने प्रदर्शन भी किया था। प्रार्थी की शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई धीमी होने के कारण हिन्दू रक्षामंच के कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने प्रदर्शन किया और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन भी दिया था। शिकायत दर्ज होने के लगभग 18 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

Big News: अवैध रेत खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, नदारद रहें जिम्मेदारी अधिकारी और कर्मचारी
आज़ादी के बाद पहली बार बस्तर के 29 गांवों में शान से लहराया तिरंगा, सीएम साय बोले- बस्तर अब हिंसा से निकलकर विकास की ओर
यूपीएससी क्रेक करने टॉपर्स से मिलेगी टिप्स : 21 जुलाई को टॉपर्स टॉक में रायपुर आ रहें यूपीएससी के टॉप रैंकर्स
विशेष लेख : कला, संस्कृति और स्वच्छता से दमकता उभरता शहर
छत्तीसगढ़ में हीट वेव की चेतावनी, सीएम बघेल ने किया अफसरों को अलर्ट, कहा नागरिकों को बचाने करे समुचित व्यवस्था
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: चींटियों ने बिगाड़ा स्वच्छता का खेल
Next Article Durg Crime : नशे की हालत में भतीजी पर जानलेवा हमला कर छत पर फेंका, दो दिन बाद पकड़ाया आरोपी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?