ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिसाली निगम के अंतिम छोर पर विकास… सड़क, नाली और मंच बनाने महापौर ने किया 86 लाख का भूमिपूजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

रिसाली निगम के अंतिम छोर पर विकास… सड़क, नाली और मंच बनाने महापौर ने किया 86 लाख का भूमिपूजन

By @dmin
Published: August 1, 2022
Share
Chhattisgarh's power houses rang all over the country… .. Chhattisgarh topped in 33 state power sectors… CM congratulated
Chhattisgarh's power houses rang all over the country… .. Chhattisgarh topped in 33 state power sectors… CM congratulated
SHARE

रिसाली । नगर पालिक निगम रिसाली की महापौर शशि सिन्हा व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू ने रविवार को 85 लाख 63 हजार का भूमिपूजन किया। इस राशि से वार्ड क्रमांक 15, 16 व वार्ड क्रमांक 19 व 20 में गली सीमेंटीकरण, नाली और मंच निर्माण किया जाएगा। भूमिपूजन करने के बाद महापौर वार्ड भ्रमण की।

भूमिपूजन करने महापौर शशि सिन्हा व प्रदेश कांगे्रस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू सुबह आठ बजे सबसे पहले मौहारी भाठा पहुंचे। इसके बाद बीआरपी कालोनी और स्टेशन मरोदा एवं शंकर पारा वार्ड 20 मंे भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि रिसाली निगम का यह वार्ड श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र है। यहां सबसे ज्यादा जरूरत सड़क और पानी निकासी के संसाधन की है। यही वजह है कि इन कार्यो को वे प्राथमिकता के आधार पर कर रही है। कार्यक्रम में महापौर परिषद के सद्स्य गोविन्द चतुर्वेदी, सनीर साहू, सोनिया देवांगन, ईश्वरी साहू, विलास राव बोरकर, परमेश्वर कुमार, पार्षद चन्द्रप्रकाश निगम, विनय नेताम, रेखा देवी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, चन्द्रकांत कोरे व शत्रुहन धनकर आदि उपस्थित थे।

क्षेत्र का लिया जायजा
भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद महापौर शशि सिन्हा मरोदा और नेवई क्षेत्र का भ्रमण की। उन्होंने सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग प्रभारी गोविन्द चतुर्वेदी के साथ सार्वजनिक स्थानों व नालियों की सफाई बेहतर करने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग प्रभारी डोर टू डोर कचरा कलेक्शन नियमित हो रहा कि नहीं इस बात का सीधे नागरिकों से फीड बैक लेकर निगम के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इन कार्यो का हुआ भूमिपूजन
वार्ड 15 – पात्रो किराना मौहारी भाठा में गली सीमेंटीकरण 8 लाख, प्रमोद होटल के पास गली सीमेंटीकरण 8 लाख, वार्ड 16 – बाीआरपी कालोनी स्टेशन मरोदा शिव मंदिर जीर्णोद्धार 5 लाख, दयानंद साहू के घर के सामने नाली निर्माण 5 लाख, डाॅ. वर्मा के निवास के पास मंच निर्माण 3 लाख, आजाद स्कूल से बच्चामणी के घर तक नाली और चन्द्राकर किराना से संकल्प किराना तक नाली निर्माण कुल 11.88 लाख, राजू साहू से शुक्ला घर तक नाली निर्माण 3.16 लाख, उत्तम टेलर से आदिवासी कापरेटिव तक सीसी रोड 10.14 लाख, आजाद स्कूल से पीपल पेड़ तक सीसी रोड 5.07 लाख, वार्ड 19 – विजय चैक स्टेशन मरोदा में आरसीसी मंच 4 लाख, पुनित बंजारे घर के पीछे नाली निर्माण 4 लाख, वार्ड 20 – अंबिका टेलर्स के सामने से रामेश्वर शर्मा के घर तक नाली 5.77 लाख, रंजीत मेडिकल से दिलीप पोल्ट्री तक नाली 3 लाख, लक्ष्मी घर से बढ़ई के घर तक नाली 1.61 लाख, शंकर पारा के बसंत राणा घर से कापड़े के घर तक सीसी रोड 4.35 व जुनेश घर से बरगद पेड़ तक सीसी रोड 3.65 लाख।

राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना अंतर्गत राज्य के 20 जिलों में पपीते की खेती से लाभान्वित हो रहे किसान
भिलाई विद्यालय में एनसीसी दिवस समारोह : आर्मी व एयरविंग के 150 कैडेट्स ने किया मार्चपास्ट
रोजाना बदरीनाथ में 1800 और केदारनाथ में 900 श्रद्धालु ही कर पाएंगे दर्शन
बिग ब्रेकिंग: बीएसपी ने प्रस्तुत नहीं किया वर्ष 2019-20 का वास्तविक स्वविवरणी: निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने जारी किया नोटिस
राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, बोले- अपनी कर्मठता और दृढ़ इच्छाशक्ति से लौहपुरुष बने सरदार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 1хбет Официальный Сайт 1xbet Зеркало Рабочее На Сегодня
Next Article Sudha Verma wrote letter to Prime Minister and Chief Minister पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने छत्तीसगढ़ सरकार की गौठान और गोधन न्याय योजना को सराहा…

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?