ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केरल हाइकोर्ट ने यौन उत्पीडऩ के मामले में विजय बाबू को दी अग्रिम जमानत, इस दिन दर्ज हुआ था मामला
Share
Notification Show More
Latest News
स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम
स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम
October 1, 2026
shreekanchanpath 348 # 01 September 2026
October 1, 2026
डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित
October 1, 2026
संबलपुर की चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’, रायपुर में लहराया परचम
October 1, 2026
गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल… 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

केरल हाइकोर्ट ने यौन उत्पीडऩ के मामले में विजय बाबू को दी अग्रिम जमानत, इस दिन दर्ज हुआ था मामला

By @dmin Published June 22, 2022
Share
SHARE

केरल हाइकोर्ट ने मलयालम अभिनेता-निर्माता विजय बाबू को उनके खिलाफ दर्ज यौन उत्पीडऩ मामले में एक बार फिर अग्रिम जमानत दे दी है। बता दें कि 22 अप्रैल 2022 को अभिनेता के खिलाफ एक एक्ट्रेस ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें एक्टर पर आरोप लगाया गया कि अपनी फिल्मों में रोल देने का वादा करके उसका यौन शोषण किया गया और साथ ही ड्रग्स लेने के लिए मजबूर किया गया।

Contents
देश छोड़कर भाग गए थे विजय बाबूवियय बाबू ने दी थी दलील

देश छोड़कर भाग गए थे विजय बाबू

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर शिकायतकर्ता की पहचान और नाम उजागर करने को लेकर पुलिस ने विजय बाबू के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया था। बता दें कि कोच्चि शहर की पुलिस द्वारा अपने खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद विजय बाबू गिरफ्तारी के डर से देश छोड़कर भाग गए थे। इसके बाद हाईकोर्ट की ओर से गिरफ्तारी से प्रोटेक्शन प्रदान किए जाने के बाद वह मई के अंतिम सप्ताह में कोच्चि लौटे।

वियय बाबू ने दी थी दलील

विजय बाबू को जब पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश किया गया तो उन्होंने कहा था कि उनके संबंध अभिनेत्री से सहमति के आधार पर थे। विजय बाबू ने आरोप लगाया कि अभिनेत्री ने उनकी फिल्मों में रोल न मिलने की वजह से उन पर यह आरोप लगाए हैं। इससे पहले अग्रिम जमानत की मांग करते हुए विजय बाबू ने अपने तर्क को साबित करने के लिए सोशल मीडिया चैट का विवरण पेश किया था।बता दें कि अभिनेत्री द्वारा विजय बाबू पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाए जाने के बाद 27 अप्रैल को कोच्चि शहर की पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के कुछ ही घंटे बाद विजय बाबू ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के नाम का खुलासा किया था और दावा किया था कि असली शिकार वह हैं। इस मामले में विजय बाबू ने अग्रिम जमानत के लिए केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। विजय बाबू ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए, उनके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले विजय बाबू ने 01 जून को कोच्चि आकर कहा था कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। मामले की जांच में पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे।

You Might Also Like

स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम

डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित

संबलपुर की चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’, रायपुर में लहराया परचम

गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल… 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ : हथबंद रेलवे स्टेशन पर सरप्राइज चेकिंग में एक लाख से ज्यादा का जुर्माना

@dmin June 22, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रिएक्शन:’पुष्पा-2 में रश्मिका मंदाना के किरदार ‘श्रीवल्ली की हो जाएगी मौत? इन अफवाहों पर अब प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी
Next Article डैनी डेन्जोंगपा से लेकर पत्रलेखा तक बॉलीवुड में नॉर्थ ईस्ट से आए हैं ये एक्टर्स…

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?