रायपुर। राजधानी रायपुर में गोमाता से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। एक सनकी बैरन बाजार क्षेत्र में गोमाता से आप्राकृतिक कृत्य करता देखा गया। इस मामले में ब्लिंकिट के डिलिवरी बॉय ने अपने साथियों के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह पूरा मामला 15 जुलाई का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 की शाम करीब 4 बजे शिकायतकर्ता कमलेश यादव ब्लिंकिट का सामान डिलीवर कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान छत्तीसगढ़ कॉलेज के पीछे स्थित बैरन बाजार की गली में उन्होंने एक व्यक्ति को गाय के साथ कथित रूप से अप्राकृतिक कृत्य करते देखा। जब कमलेश ने इसका विरोध किया तो सनकी युवक ने गाली-गलौज कर पत्थर मारने की कोशिश की।
इसके बाद कमलेश ने अपने साथियों सोमेश होतवानी, नितेश बघेल और चिराग जैन की मदद से उसे जाकर पकड़ा। घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पशुओं के प्रति क्रूरता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी देव शरण निषाद को हिरासत में लिया है।




