ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राहुल साहू की शिक्षा और स्पीच थिरैपी का खर्च वहन करेगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राहुल साहू की शिक्षा और स्पीच थिरैपी का खर्च वहन करेगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

By @dmin
Published: July 10, 2022
Share
SHARE

राहुल के परिवार को पांच लाख रूपए की आर्थिक सहायता और रोजगार देने की घोषणा
बोरवेल से सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए राहुल साहू के माता-पिता सहित जांजगीर-चांपा वासियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
रायपुर। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पिहरिद के बोरवेल में लगभग 65 फीट नीचे गिरे राहुल को सफलतापूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन कर निकालने और उसके ईलाज के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए गए प्रयासों के प्रति आभार प्रकट करने के लिए आज राहुल के परिजन और जांजगीर-चांपा के सैकड़ो ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बड़ी घोषणा करते हुए राहुल के स्पीच थैरेपी और उसकी शिक्षा की सम्पूर्ण जिम्मेदारी उठाने की बात कही है, साथ ही राहुल के परिवार की आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 5 लाख रूपए की आर्थिक मदद करने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने राहुल के परिजन को रोजगार देने के भी निर्देश दिए।

गौरतलब है कि 105 घंटे के सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद राहुल को बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया था। इसके बाद ग्रीन कारीडोर बनाकार राहुल को उपचार हेतु बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था। मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हुए राहुल की मां श्रीमती गीता देवी ने कहा कि आपने अपना बेटा समझ कर राहुल की जान बचाई है। इसके लिए मैं और मेरा परिवार जीवन भर आपका आभारी रहेगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राहुल के बारे में सूचना मिलते ही अधिकारियों को निर्देश दे दिए थे कि बचाव कार्य में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने राहुल की दादी को भरोसा दिलाया था कि उसका नाती सुरक्षित बाहर आएगा। श्री बघेल ने कहा कि जब भी हम सामूहिक प्रयास करते है तो उसमें सफलता जरूर मिलती है और राहुल को बचाने के लिए तो हर एक ने धैर्यपूर्वक और दिन-रात मेहनत की। श्री बघेल ने कहा कि 105 घंटे तक पत्थर, चट्टान को काटकर राहुल को बाहर निकालने का कार्य कठिन था लेकिन राहुल को बचाने में लोगों की दुआ और ईश्वर की कृपा भी शामिल है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बोरवेल से निकालने के बाद अस्पताल में इलाज कराना दूसरी चुनौती थी और इसके लिए उन्होंने एयर एम्बुलेंस के साथ ही देश के कुशल डॉक्टरों को भी तैयार रखा था। श्री बघेल ने कहा कि राहुल जिंदगी की जंग पहले बोरवेल में लड़ा और फिर अस्पताल में। इस मौके पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय परिसर में राहुल के परिजन ने मुख्यमंत्री का सम्मान किया। साथ ही जांजगीर-चांपा से आए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने भी राहुल के मामले में मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता की प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण सहित जांजगीर-चांपा से आए विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना: शिविर में मरीजों को मिल रही है लैब टेस्ट की सुविधा
ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन होंगे गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि…. भारत के निमंत्रण कबूला
अवैध खनन पर सख्ती का निर्देश, सचिव ने कहा- सीएम के निर्देशों के पालन में लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार
जातीय संतुलन की रणनीति के तहत बीजेपी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकते हैं मनोहर लाल खट्टर – डॉ अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी के सपनों को मिले पंख…. पढ़ाई के साथ मिला रोजगार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नेशनल पुशपुल चौपिंयनशिप में गोल्ड मेडल लाकर राज्य का नाम बढ़ाने वाले उद्भव को कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं गढ़बो नवा कुम्हारी का सपना हो रहा साकार, भव्य अधोसंरचनाएं लोकार्पण के लिए तैयार
Next Article अस्पताल को बम से उड़ाने और और इस परिवार को मारने की धमकी देने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार अश्लील तस्वीरों से सरकारी अधिकारी को जाल में फंसाया, फिर मांगे एक करोड़ रुपये, ऐसे धरा गया आरोपी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?