ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 66 हजार युवाओं को मिला बेरोजगारी भत्ता, सीएम बघेल बोले- आरक्षण बिल पास होगा तो अखबारों में सिर्फ भर्ती के होंगे विज्ञापन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

66 हजार युवाओं को मिला बेरोजगारी भत्ता, सीएम बघेल बोले- आरक्षण बिल पास होगा तो अखबारों में सिर्फ भर्ती के होंगे विज्ञापन

By Mohan Rao
Published: April 30, 2023
Share
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर Raipur. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को बेरोजगारी भत्ता योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री बघेल ने योजना के तहत 66 हजार 265 पात्र हितग्राहियों को ऑनलाइन राशि ट्रांसफर की। सरकार की इस योजना में बेरोजगारी भत्ता के रूप में 25 सौ रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से युवाओं से चर्चा करते हुए कहा कि बेरोजगारी भत्ते का पढ़ाई में सदुपयोग करें। इस राशि से आप सभी को पढ़ाई में मदद मिलेगी। इस दौरान सीएम बघेल ने यह भी कहा कि जिस दिन आरक्षण बिल पास होगा उस दिन से अखबारों में केवल भर्ती के विज्ञापन होंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 24 मार्च को बजट पारित हुआ और 1 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन लेना शुरू कर दिया। 66 हजार से ज्यादा युवाओं के खातों में राशि अंतरित कर दी गई है। इस दौरान चर्चा में उन्होंने कहा कि आप लोग अपने सपनों को पूरा करेंगे। आप लोग बहुत स्वाभिमानी है। छोटी छोटी राशि आप स्वयं खर्च कर अपनी तैयारी कर पाएं तो आपको राहत मिलेगी। यह शासन की ओर से आपको छोटा सा सहयोग है। आपको इसके लिए केवल ऑनलाइन आवेदन करना है। डीबीटी से आपको राशि जाएगी। एक महीने में हमने 16 करोड़ रुपये की राशि अंतरित कर दी है। पहले इसके पात्रता नियम काफी कठिन थे, अब यह सरल हैं। ढाई लाख रुपये तक के आय वाले इसके पात्र हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वे आज इस राशि का वितरण कर रहे हैं लेकिन लेकिन सच्ची खुशी तब होगी जब सभी को रोजगार मिलेगा। इसके लिए भी 6 महीने की कार्ययोजना बनाई है। युवाओं के प्रशिक्षण के लिए भी पूरी व्यवस्था है। भर्तियों की हमारी तैयारी पूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक महीने के भीतर इतना बड़ा काम करना बहुत कठिन था। रिकॉर्ड समय में काम कैसे हो सकता है। यह इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। इस मौके पर उन्होंने मंत्री उमेश पटेल, प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।

युवाओं ने रखी अपनी बात

  • सरगुजा से वर्चुअल जुड़े हितग्राही हितेश ने बताया कि इस राशि से आगे पढ़ाई में मदद मिलेगी।
  • मेघा खांडेकर ने बताया कि मम्मी हाउसवाइफ हैं। मुझे इन पैसों से अपने सपनों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
  • रायगढ़ से जुड़ी ईश्वरी साहू ने कहा कि मैं पीजीडीसीए की पढ़ाई कर रही हूं। मम्मी सिलाई करती हैं। पिता प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। वेतन काफी कम है। मुझे आगे की पढ़ाई के लिए काफी राहत मिलेगी।
  • कोरिया से कोमल ने बताया कि मैं एमएससी कर रही हूं। आगे शिक्षिका बनना चाहती हूं। कोमल ने बताया कि अपनी पढ़ाई के लिए इस राशि का उपयोग करूंगी।
  • दुर्ग से ऐश्वर्या साहू ने बताया कि उसने बीएड किया है। अब आगे की पढ़ाई करूंगी। रोजगार के लिए बहुत से फॉर्म आते हैं उन्हें भरुंगी। ऐश्वर्या ने मुख्यमंत्री को अपना एसएमएस भी दिखाया जिसमें भत्ते की राशि डीबीटी से आई थी।
  • प्रियंका पैकरा सरगुजा ने बताया कि मैं इस पैसे से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करूंगी।
  • बिलासपुर से आये वैभव ने बताया कि पूरे देश भर में परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरता हूँ। आपने तो व्यापमं और पीएससी के लिए फॉर्म का शुल्क मुफ्त कर दिया है पर शेष राज्यों में यह अब भी है।
  • महासमुंद से ऋषभ चंद्राकर ने बताया कि कोचिंग करना है तो फीस देना है। अब हम लोगों की फीस की व्यवस्था हो जाएंगी।
  • मितांजली ने बताया कि आपके पैसे से ट्यूशन खोलूंगी और लोगों को मुफ्त में गणित पढ़ाऊंगी।
  • रायपुर की संजना तिवारी ने कहा कि विद्यार्थी अपनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए घर पर निर्भर रहते हैं। अब इस भत्ते से हम घर वालों पर निर्भर नहीं रहे और पूरे मनोयोग से तैयारी करूंगी और डिप्टी कलेक्टर बनूंगी।
  • गजानंद ने बताया कि मेरे मम्मी पापा मजदूर हैं। मैं परीक्षा की तैयारी करना चाहता हूं।
  • खैरागढ के एक युवक ने बताया कि अपने गांव में मैं एकलौता बीएड हूँ। अब भत्ता मिलेगा तो शिक्षक भर्ती के लिए तैयारी करूंगा।
विजय का तमिलनाडू का सीएम बनना तय, कांग्रेस के बाद इन दलों ने दिया समर्थन
धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने महाशिवरात्रि पर नेवई के शिवमंदिर में की पूजा….. प्रदेश वासियों की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
बाढ़ प्रभावितों का हाल जानने उनके बीच पहुंचे सीएम साय… अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
राशनकार्ड से होगा मुफ्त 5 लाख तक का इलाज
Bhilai Big News : शांति नगर हनुमान मंदिर के पुजारी के घर लाखों की चोरी, शादी में गया था परिवार सुबह लौटे तो टूटा था घर का ताला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मन की बात ञ्च100: यह कोई कार्यक्रम नहीं मेरे लिए आस्था, पूजा और व्रत है, अहम् से वयम् की यात्रा है-पीएम मोदी मन की बात @100: यह कोई कार्यक्रम नहीं मेरे लिए आस्था, पूजा और व्रत है, अहम् से वयम् की यात्रा है-पीएम मोदी
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: क्यों जरूरी है किसीके आराध्य का अपमान

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?